Self Add

आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र की अहम बातें

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में घोषणा पत्र जारी किया है। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि आदमी पार्टी ऐसी पार्टी है जो सिर्फ घोषणा ही नहीं करती है उसे पूरा भी करती है।

दो भागों में जारी किया गया घोषणापत्र

घोषणापत्र के बारे में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि घोषणापत्र दो भागों में है। पहले भाग में कुछ दिन पहले गारंटी कार्ड जारी कर दस गारंटी दी जा चुकी हैं। उसमें यमुना की सफाई,महिला सुरक्षा, अनाधिकृत कॉलोनियों में सुविधाओं को दिया जाएगा। इस तरह की दस गारंटी दी गई हैं। जबकि आज जारी किए जा रहे 28 मुद्दे रखे गए हैं।

सफाई कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत पर मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

इन 28 मुद्दों में जनलोकपाल को पास कराना, स्वराज कानून, राशन की डोर स्टेप डिलीवरी, 10 लाख बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा,स्कूलों में देश भक्ति पाठ्यक्रम लागू होगा। स्कूलों से निकल चुके बच्चों को अंग्रेजी बोलने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मेट्रो का 500 किलोमीटर तक का विस्तार किया जाएगा। यमुना के किनारों को विकसित किया जाएगा। सफाई की व्यवस्था बेहतर करने के लिए नए सफाई कर्मी भर्ती किये जाएंगे। सफाई कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत पर एक करोड़ की राशि सरकार देगी।

24 घंटे खुलेंगे बाजार

व्यापारियों को समस्याओं से मुक्त किया जाएगा। सर्कल रेट जमीन स्थानीय रेट के आधार पर तय किया जाएगा। दिल्ली में कुछ स्थानों पर 24 घंटे के बाजार खोले जाएंगे। घर पर रहने वाली महिलाओं के लिए रोजगार परक प्रशिक्षित करने के कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

रेहड़ी पटरी वालों के लिए कियोस्क का किया जाएगा इंतेजाम

अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए सही तरीके से रजिस्ट्री कराई जाएंगी। भोजपुरी भाषा को आठवीं सूची में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। किसानों को उनकी इच्छा के अनुसार जमीन उपयोग करने का अधिकार दिलाया जाएगा। रेहड़ी पटरी वालों के लिए कियोस्क उपलब्ध कराए जाएंगे। दिल्ली को पृर्ण राज्य बनाने के लिए हमारा अभियान जारी रहेगा। अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारियों को पक्का कराया जाएगा।

  1. केजरीवाल की 10 गारंटी
  2. दिल्ली को जन लोकपाल बिल
  3.  दिल्ली स्वराज बिल
  4.  राशन की डोर स्टेप डिलीवरी
  5.  10 लाख बुजुर्गों को तीर्थयात्रा
  6.  देशभक्ति पाठ्यक्रम
  7.  युवाओं के लिए स्पोकन इंग्लिश को बढ़ावा
  8.  मेट्रो नेटवर्क बढ़ाने की बात।
  9.  यमुना रिवर साइड विकास
  10.  वर्ल्ड क्लास सड़कें
  11.  नए सफाइकर्मचारियो की नियुक्ति
  12.  सफाई कर्मचारी की मृत्यु पर 1 करोड़ का मुआवजा
  13.  रेड राज खत्म करने की बात
  14.  सीलिंग से सुरक्षा
  15.  बाज़ार ओर उद्योगिक क्षेत्रो का विकास
  16.  सर्किल रेट का युक्तिकरण
  17.  पुराने वैट मामला की एमनेस्टी सकीम
  18.  दिल्ली में 24× 7 बाज़ार।
  19.  अर्थव्यवस्था में महिलाओ की भागीदारी बढ़ायेगे
  20.   पुनर्वास कॉलोनियो के लिए मालिकाना हक
  21.  अनधिकृत कॉलोनियो का नियमतिकरण और रजस्ट्री
  22.   ओबीसी प्रमाणपत्र के लिए मानदंड सरल
  23.  भोजपुरी के लिए मान्यता
  24.   84 सिख विरोधी नरसंहार पीड़ितों के लिए न्याय
  25.  संविदा कर्मचारियों को नियमित करना
  26.   किसानों के हक में भूमि सुधार अधिनियम में संशोधन
  27.  फसल नुकसान पर किसानों को 50 हज़ार प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा जारी
  28.  रेहड़ी पटरी संचालकों को कानूनी संरक्षण
  29.  दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like