Self Add

इनेलो अब संगठन को मजबूत करने के लिए करेगी ये काम ।

इनेलो संगठन को पहले से और अधिक मजबूत व बड़ा बनाने के लिए पूरे प्रदेश में आगामी छह माह तक व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान अधिकाधिक लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ा जाएगा। यह बात इनेलो विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने यहां सिरसा के डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में सिरसा व कालांवाली हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

इनेलो नेता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को और मजबूत करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता को पार्टी से जोडक़र मजबूत बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि पश्चिमी बंगाल के बाद हरियाणा ऐसा राज्य है जहां क्षेत्रीय दलों में इनेलो का संगठन मजबूत व महत्वपूर्ण है। इनेलो नेता ने कहा कि कुछ स्वार्थी लोग सत्ता के लालच में इनेलो से विश्वासघात करके दूसरे दलों में चले गए हैं लेकिन ऐसे लोगों के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि आज भी इनेलो में ऐसे समर्पित कार्यकर्ता उपलब्ध हैं जो पार्टी को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं।

 

हरियाणा सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल पर बोलते हुए इनेलो विधायक ने कहा कि इन 100 दिनों में गठबंधन सरकार ठगबंधन सरकार बनकर रह गई है। चारों तरफ इस सरकार की आलोचना हो रही है और सरकार से जनता का विश्वास उठ गया है। उन्होंने कहा कि मेरे बारे कुछ राजनीतिक लोगों ने अफवाह फैलाई थी कि मैं ऐलनाबाद से इस बार चुनाव नहीं लडूंगा जबकि मेरे चुनाव में मुझे हराने के लिए पीएम मोदी को भी ऐलनाबाद हलके में रैली करनी पड़ी। लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत से मैं जीतकर विधानसभा में पहुंचा। उन्होंने प्रदेश भर के युवाओं को आह्वान किया कि वे अपना भविष्य बनाने हेतु व रोजगार प्राप्त करने के लिए इनेलो से जुड़ें। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि वे सदस्यता अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडऩे का काम करें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea