Self Add

दिल्ली विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल देखें।

  1. दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों के लिए शनिवार को 59.85 फीसद मतदान हुआ। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के ज्यादातर एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में फिर से केजरीवाल की सरकार बनती हुई दिख रही है। एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 51-65, बीजेपी को 3-17 और कांग्रेस को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है।
09 Feb,2020
  1. 09:51 PM

    दिल्ली चुनाव में 59.85 फीसद मतदान

    दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों के लिए शनिवार को 59.85 फीसद मतदान हुआ। यह आंकड़ा दिल्ली में साल 2013 के बाद हुए सभी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मुकाबले न्यूनतम है।

  2. 09:33 PM

    Exit Poll Delhi Election Result एग्जिट पोल में किसको कितनी सीट

    ज्यादातर सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार करती हुई नजर आ रही है।

  3. 09:27 PM

    कांग्रेस को बेहतर की उम्मीद

    दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा, सभी एग्जिट पोल फेल हो रहे हैं। बीजेपी को 20 सीटें भी नहीं मिलेंगी और केजरीवाल दिल्ली में सरकार नहीं बना पाएंगे। मुझे उम्मीद है कि एग्जिट पोल जो दिखा रहे हैं, उससे कांग्रेस बहुत बेहतर करने जा रही है। परिणाम आने तक प्रतीक्षा करें।

    ANI

    @ANI

    Saurabh Bhardwaj, AAP: The exit poll has two meanings. One, it is exit poll for and the other is that it is an exit poll for Manoj Tiwari. He will soon get an exit as Delhi BJP Chief and he knows this very well. https://twitter.com/ANI/status/1226156246295699456 

    Twitter पर छबि देखें

    ANI

    @ANI

    BJP Delhi Chief Manoj Tiwari: Certain exit polls are showing that BJP will win 26 seats, but let me tell you that all these exit polls will fail on 11 Feb. BJP will be forming govt in Delhi with over 48 seats.

    Twitter पर छबि देखें

    ANI

    @ANI

    Delhi Congress President Subhash Chopra: All exit polls are going to fail. BJP will not get even 20 seats&Kejriwal is not going to form govt in Delhi. I’m hoping Congress is going to do much better than what exit polls are showing. Let us wait till results are out.

    Twitter पर छबि देखें
    335 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  4. 09:13 PM

    ईवीएम को ले जाया जा रहा स्ट्रोंग रूम

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद ईवीएम को अटल आदर्श बंगाली बालिका विद्यालय में स्ट्रांग रूम में ले जाया जा रहा है।

    ANI

    @ANI

    Delhi: EVMs (Electronic Voting Machines) being taken to ‘Strong Room’ at Atal Adarsh Bengali Balika Vidyalya in Gol Market, after polling for Delhi Assembly Elections concluded.

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    136 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  5. 09:04 PM

    सौरभ भारद्वाज का मनोज तिवारी पर निशाना

    आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, एग्जिट पोल के दो मायने हैं। पहला ये दिल्ली चुनाव 2020 का एग्जिट पोल है और दूसरा यह मनोज तिवारी का एग्जिट पोल है। वह इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि उन्हें जल्द ही दिल्ली भाजपा प्रमुख के पद से हटा दिया जाएगा।

    ANI

    @ANI

    Saurabh Bhardwaj, AAP: The exit poll has two meanings. One, it is exit poll for and the other is that it is an exit poll for Manoj Tiwari. He will soon get an exit as Delhi BJP Chief and he knows this very well. https://twitter.com/ANI/status/1226156246295699456 

    Twitter पर छबि देखें

    ANI

    @ANI

    BJP Delhi Chief Manoj Tiwari: Certain exit polls are showing that BJP will win 26 seats, but let me tell you that all these exit polls will fail on 11 Feb. BJP will be forming govt in Delhi with over 48 seats.

    Twitter पर छबि देखें
    188 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  6. 09:00 PM

    EVM की सुरक्षा के लिए AAP की बैठक

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ईवीएम की सुरक्षा को लेकर अपने आवास पर एक बैठक कर रहे हैं। बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, प्रशांत किशोर, संजय सिंह और गोपाल राय मौजूद हैं।

    ANI

    @ANI

    Delhi: Chief Minister and AAP leader Arvind Kejriwal is holding a meeting at his residence on the security of Electronic Voting Machines (EVMs). Deputy Chief Minister Manish Sisodia, Prashant Kishor, Sanjay Singh and Gopal Rai are present in the meeting.

    803 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  7. 08:29 PM

    Exit Poll Delhi Election Result दिल्ली भाजपा नेताओं की बैठक

    भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज रात 8:30 बजे दिल्ली भाजपा नेताओं की बैठक बुलाई है।

    ANI

    @ANI

    Delhi: BJP President Jagat Prakash Nadda has called a meeting of Delhi BJP leaders at 8:30 pm today.

    Twitter पर छबि देखें
    131 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  8. 08:24 PM

    फेल होंगे सभी एग्जिट पोल: मनोज तिवारी

    भाजपा दिल्ली प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा, कुछ एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि भाजपा 26 सीटें जीतेगी, लेकिन मैं आपको बता दूं कि ये सभी एग्जिट पोल 11 फरवरी को फेल हो जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी 48 से अधिक सीटों के साथ दिल्ली में सरकार बना रही है।

    ANI

    @ANI

    BJP Delhi Chief Manoj Tiwari: Certain exit polls are showing that BJP will win 26 seats, but let me tell you that all these exit polls will fail on 11 Feb. BJP will be forming govt in Delhi with over 48 seats.

    Twitter पर छबि देखें
    813 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  9. 08:17 PM

    चुनाव को लेकर अमित शाह की बैठक

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने रात 8.30 बजे पंडित पंत मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विजय गोयल, प्रकाश जावडेकर, हरदीप सिंह , नित्यानंद राय जैसे नेता मौजूद होंगे।

  10. 08:04 PM

    AajTak Exit Poll Result आज तक एग्जिट पोल

    आज तक एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव में बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। अनुमान के मुताबिक आप को 49-68, भाजपा को 2-11 और कांग्रेस के एक भा सीट का अनुमान नहीं है।

  11. 07:48 PM

    Exit Poll Delhi Election Result भाजपा का दावा, मिलेंगी 48 सीटें

    दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ने विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए  कहा- ये सभी एग्जिट पोल फेल होंगे। बीजेपी 48 सीटों के साथ सरकार बनाएगी। मेरा यह ट्वीट संभालकर रखिएगा। कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढ़े।

    Manoj Tiwari

    @ManojTiwariMP

    ये सभी एग्ज़िट पोल होंगे fail..
    मेरी ये ट्वीट सम्भाल के रखियेगा..
    भाजपा दिल्ली में ४८ सीट ले कर सरकार बनायेगी .. कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूँढे..?

    16.6 हज़ार लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  12. 07:38 PM

    Delhi Exit Poll कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन

    2015 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले भाजपा के वोट प्रतिशत में बढ़त देखने को मिल रही है, लेकिन लेकिन आम आदमी पार्टी को सभी एग्जिट पोल में बहुमत के आंकड़े से ज्यादा सीटों के मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। कांग्रेस की बात करें तो इस बार भी निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

  13. 07:21 PM

    ABP News Exit Poll Result एबीपी न्यूज एग्जिट पोल

    एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 51-65, बीजेपी को 3-17 और कांग्रेस को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है।

  14. 07:17 PM

    दिल्ली में आप को कांग्रेस और भाजपा से ज्यादा सीटों का अनुमान

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में फिर से केजरीवाल को बढ़त मिलती हुई दिख रही है। लगभग सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को भाजपा और कांग्रेस से ज्यादा सीटों का अनुमान लगाया जा रहा है।

  15. 07:13 PM

    अभी सबसे बड़े सर्वे का इंतजार

  16. 06:56 PM

    India TV Delhi Exit Poll Result इंडिया टीवी का एग्जिट पोल

    इंडिया टीवी पोल ऑफ पोल्स के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में  44 सीटें, भाजपा को  26 सीटें और कांग्रेस के खाते में एक भी सीट आती नहीं दिख रही है।
  17. 06:38 PM

    Republic Bharat Exit Poll Result रिपब्लिक भारत का एग्जिट पोल

    रिपब्लिक भारत जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 48-61, भाजपा 9-21 और कांग्रेस 0-1 सीटों का अनुमान है।

  18. 06:30 PM

    पांच बजे तक 54.24 मतदान

    चुनाव आयोग के मतदान एप के अनुसार शाम पांच बजे तक दिल्ली में 54.24 फीसदी वोटिंग हुई। दिल्ली के 11 जिलों में से केवल नॉर्थ ईस्ट, ईस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और शाहदरा में ही 50 फीसदी का आंकड़ा पार हुआ है।

  19. 06:20 PM

    मतदान का समय खत्म

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में सभी 70 सीटों पर मतदान का समय खत्म हो गया है। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाने का समय था। मतदान केंद्रो के बाहर अभी भी लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है।

  20. 06:08 PM

    दिल्ली चुनाव में महिला-पुरुष मतदान प्रतिशत

    2015 के विधानसभा चुनावों में 67.63 फीसदी पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया जबकि महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 66.49 फीसदी रहा। साल 2013 की बात करें तो इस साल 66.03 फीसदी पुरुष मतादात और 56.14 फीसदी महिला मतदाताओम ने अपने मतों का इस्तेमाल किया।

  21. 05:41 PM

    2008 में कांग्रेस के खाते में 43 सीट

    साल 2008 के विधानसभा चुनाव की बैात करेंदे तो इस दौरान कुल 57.58 फीसदी वोटिंग हुई थी। इन चुनावों में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 40 प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ था। भाजपा को 36 प्रतिशत और बसपा को 14 प्रतिशत वोट मिला था। 2008 के चुनाव में कांग्रेस को 43 सीटों पर जीत मिली था, जबकि भाजपा को 23 और बसपा को 2 सीट मिली थी।

  22. 05:41 PM

    2013 में भाजपा को 33 फीसदी वोट

    साल 2013 के विधानसभा चुनाव में कुल 65.63 फीसदी मतदान हुआ था। इस दौरान आम आदमी पार्टी को 29.5 फीसदी, भारतीय जनता पार्टी को 33 फीसदी और कांग्रेस को 24.5 फीसदी वोट प्राप्त हुआ था। इस चुनाव में आप को 28 सीटों पर जीत, भाजपा को 31 सीटों पर जीत और कांग्रेस को सिर्फ आठ सीटों पर ही जीत मिली थी।
  23. 05:40 PM

    2015 में 67.12 फीसद वोटिंग

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में 2015 में दिल्ली में 67.12 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसमें आप को 54.6% वोट, भाजपा को 32.8% वोट और कांग्रेस के सिर्फ 9.7% वोट हासिल हुआ था। चुनाव में आप को 70 में से 67 सीट, बीजपी को 3 सीटे मिली थी, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।
  24. 05:38 PM

    दाव पर आप, भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों का भविष्य

    दिल्ली के दंगल में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा। दिल्ली के मतदाता 672 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। दिल्ली में लगभग 1.47 मतदाता हैं, जिनमें से 2.08 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

  25. 05:37 PM

    थोड़ी देर में आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाम छह बजे तक सभी 70 सीटों पर वोटिंग खत्म हो जाएगी। वोटिंग के खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। एग्जिट पोल के जरिए यह अनुमान लगाया जाता है कि किस पार्टी को कितनी सीट मिलेगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea