Self Add

शालीमार बाग में 14 राउंड के बाद AAP की जीत तय

  • सिसोदिया की सीट पर हैं सबकी नजर, विजेंद्र गुप्ता फिर आगे

    दिल्ली में चल रही मतगणना के बीच सभी की नजर पूर्वी दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा की सीट पर है। यहां से उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और भाजपा के उम्मीदवार रविंद्र नेगी के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है। करीब डेढ़ हजार मतों से भाजपा के उम्मीदवार रविंद्र नेगी आगे चल रहे हैं यहां पर 7 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और कुल 15 राउंड की मतगणना होनी है। नेता प्रतिपक्ष, विजेंद्र गुप्ता रोहिणी विधानसभा सीट से आगे हो गए हैं। रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में पांच राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। जहां पर भाजपा के उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता 23041 वोट लेकर आगे चल रहे हैं वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश नामा बंसीवाला 21017 वोट ले चुके हैं।

  • 12:59 PM

    Shahdara Vidhan Sabha chunav Result: राम निवास गोयल आगे

    शाहदरा विधनसभा क्षेत्र से 7वें राउंड में राम  निवास  गोयल 4489 से  आगे  चल  रहे  हैं। यहां से दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल पीछे चल रहे हैं।

  • 12:59 PM

    Shahdara Vidhan Sabha Result: राम निवास गोयल 989 वोटों से आगे

    शाहदरा विधनसभा क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम  निवास  गोयल 989 से आगे  चल  रहे  हैं।

  • 12:55 PM

    शालीमार बाग से AAP की जीत तय, आधिकारिक घोषणा बाकी

    शालीमार बाग में आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी करीब 14 राउंड के बाद 5 हजार वोटों से आगे हैं। जागरण के संवाददाता के अनुसार यहां लगभग आप की जीत तय है। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा बाकी है।

  • 12:41 PM

    रोहतास नगर विधनसभा क्षेत्र पांचवें राउंड के बाद भाजपा आगे

    रोहतास नगर विधनसभा क्षेत्र पांचवें राउंड के बाद भाजपा आगे।

    जीतेन्द्र महाजन (भाजपा) : 27682
    विपिन शर्मा (कांग्रेस) : 1890
    सरिता सिंह  (आप) : 22296
  • 12:38 PM

    Okhla Vidhan Sabha Election: 70514 वोटों से आप के अमानतुल्लाह खान आगे

    ओखला विधानसभा सीट पर 13 राउंड की मतगणना के बाद 70514 वोटों से आप के अमानतुल्लाह खान आगे।

    आप – 84592
    बीजेपी -14078
    कांग्रेस-2893
  • 12:37 PM

    Nangloi Vidhan Sabha Seat: नांगलोई जाट निर्वाचन क्षेत्र से आप आगे

    मिल रही जानकारी के अनुसार छठे दौर की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी के रघुविंदर शोकन ने नांगलोई जाट निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।

  • 12:33 PM

    रोहिणी में भाजपा के विजेंद्र गुप्ता करीब 2000 वोट से आगे

    मिल रही जानकारी के अनुसार रोहिणी में 5 राउंड के बाद BJP के विजेंद्र गुप्ता करीब 2000 वोट से आगे हो गए हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 56 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 14 सीटों पर आगे है।

  • 12:31 PM

    karawal nagar: करावल नगर में राउंड 9 के बाद भाजपा आगे

    करावल नगर में राउंड 9 के बाद भाजपा आगे। भाजपा को 10119 वोट की बढ़त।

    भाजपा : 34609
    आप : 24480
  • 12:24 PM

    कालकाजी सातवां राउंड, आतिशी पीछे

    कालकाजी सातवां राउंड। बीजेपी 25 वोट से आगे।

    धर्मबीर (भाजपा)- 20266
    आतिशी (आप)- 20241
  • 12:22 PM

    विश्वास नगर विधनसभा क्षेत्र से 9वां राउंड

    विश्वास नगर  विधनसभा क्षेत्र से 9वां राउंड

    ओम प्रकाश (भाजपा) : 45251
    गुरचरण सिंह राजू (कांग्रेस) : 5207
    दीपक सिंगला (आप) : 36481
  • 12:21 PM

    विश्वास नगर विधनसभा क्षेत्र से म प्रकाश शर्मा आगे

    मिल रही जानकारी के अनुसार विश्वास नगर विधनसभा क्षेत्र से 9वें राउंड में भाजपा से ओम प्रकाश शर्मा 8770 वोट  से  आगे  चल  रहे  हैं। मुंडका में 10 राउंड के बाद आप 6 हजार वोट से आगे।

  • 12:15 PM

    आम आदमी पार्टी 58 सीटों पर आगे

    चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 58 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 12 सीटों पर आगे है।

  • 12:14 PM

    Kirari Vidhan Sabha chunav Result: भाजपा आगे

    किराड़ी राउंड 8 में भाजपा आगे

    अनिल झा, भाजपा- 25,535
    ऋतुराज गोविंद, आप-24, 332
  • 12:05 PM

    Kirari Vidhan Sabha chunav Result: भाजपा 1223 वोट से आगे

    किराड़ी में छठे राउंड के बाद भाजपा 1223 वोट से आगे। मुंडका में 9वे राउंड के बाद  आप 5 हजार वोट से आगे।

  • 12:04 PM

    रजोरी गार्डन सीट से आम आदमी पार्टी आगे

    रजोरी गार्डन सीट से आम आदमी पार्टी आगे।

    बीजेपी 6858
    आप 11574
    कांग्रेस 392
    नोटा 128
  • 12:03 PM

    रोहतास नगर विधनसभा क्षेत्र चौथा राउंड

    रोहतास नगर विधनसभा क्षेत्र चौथा राउंड। आप की सरिता सिंह आगे।

    जीतेन्द्र महाजन (भाजपा) : 20999
    विपिन शर्मा (कांग्रेस) : 1377
    सरिता सिंह  (आप) : 18006
  • 12:01 PM

    आम आदमी पार्टी 57 सीटों पर आगे

    चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 57 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 13 सीटों पर आगे है। आप को अभी तक 53 फीसद और भाजपा को 39 फीसद वोट मिले हैं।रोहतास नगर विधनसभा क्षेत्र चौथे राउंड में  भाजपा से  जितेंद्र महाजन 20999 वोट से आगे  चल  रहे  हैं। सुल्तानपुर माजरा में आठवें राउंड के बाद आप 27 हजार वोटों से आगे।

  • 11:51 AM

    Kirari Vidhan Sabha chunav Result: भाजपा और आप में कांटे की टक्कर

    मिल रही जानकारी के अनुसार  किराड़ी सीट पर भाजपा और आप में कांटे की टक्कर। भाजपा के अनिल झा 21, 735 और आप के ऋतुराज गोविंद 20,301

  • 11:48 AM

    Shakurbasti Election Result: सत्येंद्र जैन 319 मतों से आगे

    चौथे राउंड की गिनती में शकूरबस्ती से सत्येंद्र जैन 319 मतों से भाजपा के डॉक्टर एससी वत्स से आगे। त्रिलोकपुरी विधानसभा से पांचवें राउंड के बाद आप प्रत्याशी रोहित मेहरोलिया  16315 वोट से आगे।तीसरे राउंड की गिनती में वजीरपुर से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजेश गुप्ता भाजपा के महेंद्र नागपाल से 6000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

  • 11:40 AM

    मनीष सिसोदिया पीछे

    पटपड़गंज से भाजपा आगे। आप के मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं।

    भाजपा-15271
    आप- 13844
    कांग्रेस- 510
  • 11:38 AM

    Hari Nagar Election Result: तजिंदर पाल सिंह बग्गा पीछे

    5 वें राउंड की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राज कुमारी ढिल्लों, हरि नगर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के तजिंदर पाल सिंह बग्गा से आगे चल रहे हैं।

  • 11:32 AM

    1000 मतों के अंतर वाली 12 सीटें

    दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरूआती रुझानों में आम आदमी पार्टी बढ़त बनाई हुई है। लेकिन ऐसी बारह सीटें हैं जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे का मुकाबला हो रहा है। इन सीटों पर बढ़त का अंतर एक हजार वोटों से कम का है। इन सीटों पर बढ़त का अंतर एक हजार वोटों से कम का है। इनमें विश्वास नगर विधानसभा, सीलमपुर, आदर्श नगर, द्वारका, हरिनगर, किराड़ी, कालकाजी, नजफगढ़, मुंडका, ओखला, शालीमार बाग शामिल है।
  • 11:25 AM

    Karawal nagar Election Result: मोहन सिंह बिष्ट करीब सात हजार वोट से आगे

    करावल नगर से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट करीब सात हजार वोट से आगे हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 55 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 15 सीटों पर आगे है।

  • 11:24 AM

    पश्चिमी दिल्ली : धीरे धीरे जीत की ओर बढ़ रहे आप प्रत्याशी

    उत्तमनगर, बिजवासन व द्वारका विधानसभा क्षेत्र के शुरुआती रुझानों से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। सबसे मजबूत स्थिति उत्तमनगर से आप प्रत्याशी नरेश बाल्याण की है जो चौथे राउंड के बाद करीब 5 हजार  मतों की बढ़त बबना चुके हैं। यहां नरेश बाल्यान का मुकाबला भाजपा के कृष्ण गहलोत से है। इस सीट पर कांग्रेस राजद गठबंधन के प्रत्याशी शक्ति बिश्नोई मुकाबले से पूरी तरह बाहर है। वहीं बिजवासन सीट पर भी आप प्रत्याशी जोगिंदर जून लगातार बढ़त बनाये हुए हैं। यहां चौथे राउंड के बाद आप व भाजपा के बीच करीब तीन हजार मतों का फासला है। यहां भी कांग्रेस के प्रवीण राणा दौड़ से बाहर हो चुके हैं। द्वारका विधानसभा क्षेत्र का रुझान आप के पक्ष में जाता नजर आ रहा है। तीसरे राउंड के बाद आप प्रत्याशी करीब 3 हजार मतों से आगे हैं । कांग्रेस प्रत्याशी आदर्श शास्त्री यहां मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में अभी तक नाकामयाब नजर आ रहे हैं।

  • 11:18 AM

    AAP 55 सीटों पर आगे

    चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 55 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 15 सीटों पर आगे है। वोट प्रतिशत के अनुसार आप को 52फीसद से ज्यादा है। वहीं भाजपा का वोट प्रतिशत 40.20 फीसद है।

  • 11:17 AM

    सतेंद्र जैन व अखिलेश पति ने बनाई बढ़त

    बाहरी दिल्ली चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत शकूरबस्ती विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी प्रत्याशी वह दिल्ली के मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बढ़त बना ली वह पहले राउंड की गिनती में भाजपा के डॉ एस सी वत्स 52 मतों से पीछे चल रहे थे लेकिन उन्होंने अब लगभग 3000 मतों की  बढ़त बना ली है। इसी तरह से पहले राउंड में मॉडल टाउन से आप प्रत्याशी व मौजूदा विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी भाजपा के कपिल मिश्रा से पीछे चल रहे थे लेकिन रणवीर लेकिन उन्होंने भी अब बढ़त बना ली। जबकि वजीरपुर और आदर्श नगर में आम आदमी पार्टी लगातार आगे चल रही है। इन चारों ही विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती भारत नगर के सर्वोदय कन्या विद्यालय में बनाए गए मतदान मतदान केंद्र में हो रही है।

  • 11:08 AM

    मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र में कांटे का मुकाबला

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र उत्तरपूर्वी दिल्ली में भाजपा और आप के बीच कांटे का मुकाबला है। यहां दोनों पार्टियां अभी दस में से पांच-पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं। घोंडा, रोहतास नगर, करावल नगर, मुस्तफाबाद और गोकलपुरी में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। जबकि सीमापुरी, बाबरपुर, सीलमपुर, बुराड़ी और तिमारपुर में आप बढ़त बनाये हुए है। करीब आठ महीने पहले   हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दस में से सीलमपुर को छोड़कर बाकी नौ विधानसभा सीटों पर कमल खिलाया था। पिछले विधानसभा चुनाव में इन दस में से भाजपा को मुस्तफाबाद सीट पर ही सफलता मिली थी।

  • 11:05 AM

    आम आदमी पार्टी 54 सीटों पर आगे

    चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 54 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 16 सीटों पर आगे है।

  • 11:02 AM

    AAP 53 सीटों पर आगे

    चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 53 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 17 सीटों पर आगे है। वोट प्रतिशत के अनुसार आप को 52फीसद से ज्यादा है। वहीं भाजपा का वोट प्रतिशत 40.20 फीसद है।

  • 10:58 AM

    पश्चिमी दिल्ली में AAP पार्टी को बढ़त

    पश्चिमी दिल्ली के 15 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी व भाजपा में जबर्दस्त टक्कर है। नजफगढ़, बिजवासन, मोती नगर, मटियाला, राजौरी गार्डन, तिलक नगर, हरि नगर, उत्तम नगर, द्वारका, पालम में जहां आम आदमी पार्टी आगे है वहीं, जनकपुरी, दिल्ली कैंट में अभी भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। हरि नगर सीट पर आप प्रत्याशी राजकुमारी 56 वोटों से आगे हैं। वहीं उत्तम नगर में करीब एक हजार वोटों से आप प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं जनकपुरी की बात करें तो भाजपा प्रत्याशी आशीष सूद अभी मामूली बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड के बाद अभी तक दोनों में जबर्दस्त टक्कर दिखाई दे रही है।

  • 10:53 AM

    आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर आगे

    चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 19 सीटों पर आगे है।

  • 10:51 AM

    मनीष सिसोदिया 500 वोट से पीछे

    तीसरा राउंड में पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया 500 वोट से पीछे चल रहे हैं।

  • 10:50 AM

    मनीष सिसोदिया 8791 वोटों के साथ आगे

    मिल रही जानकारी के अनुसार दूसरे राउंड के बाद पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया 8791 वोटों के साथ रविन्दर सिंह नेगी भाजपा 8717 वोटों से आगे हैं।

  • 10:47 AM

    East Delhi Election Result: पटपड़गंज में कांटे की टक्कर

    पूर्वी दिल्ली: पटपड़गंज से आप प्रत्याशी और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बढ़त कम हुआ। पटपड़गंज में दूसरे राउंड के बाद कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

  • 10:40 AM

    ये दस सीटें लगातार चर्चा में

    दिल्ली विधानसभा की दस सीटें लगातार चर्चा बनी हैं। विश्वास नगर, सीलमपुर, शकूरबस्ती, हरिनगर, तुगलकाबाद, लक्ष्मीनगर, नजफगढ़, मॉडल टाउन, छतरपुर और पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी परिणाम के रूझान लगातार बदल रहे हैं।

  • 10:39 AM

    10 सीटों पर भाजपा और आप के बीच कांटें का मुकाबला

    चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच चल रही सीधे जंग चुनावी परिणाम में भी नजर आ रहे हैं। अब तक सामने आए रूझानों पर गौर करें तो 10 सीटें ऐसी हैं जिन पर भाजपा और आप के बीच कांटे का मुकाबला है। इनमें से चार सीट पर जहां भाजपा ने बढ़त बनाई है तो छह सीट पर आप प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

  • 10:38 AM

    मुंडका में भाजपा आगे

    शालीमार बाग से आप की बंदना कुमारी पूरे 5 राउंड के बाद 500 वोटों से आगे।घोंडा से भाजपा प्रत्याशी अजय महावर आगे। चौथे राउंड के बाद मुंडका में भाजपा आगे चल रही है।भाजपा – 13,526

    ,आप – 12,084,कांग्रेस – 738 , नोटा – 134
  • 10:34 AM

    आम आदमी पार्टी 45 सीटों पर आगे

    मिल रही जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 45 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 19 सीटों पर आगे है।

  • 10:32 AM

    सुलतानपुर माज़रा में चौथे राउंड की गिनती पूरी

    मिल रही जानकारी के अनुसार सुलतानपुर माज़रा में चौथे राउंड की गिनती पूरी हुई।

    आप – 20255
    भाजपा -7447
    कांग्रेस – 2064
  • 10:31 AM

    तिलक नगर से आप आगे

    पहले दौर की मतगणना के बाद तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह आगे चल रहे हैं।

  • 10:30 AM

    चांदनी चौक से प्रहलाद सिंह साहनी आगे

    दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से AAP के प्रहलाद सिंह साहनी 6043 वोटों के साथ कांग्रेस की अलका लांबा 157 वोटों से और भाजपा की सुमन कुमार गुप्ता 67 वोटों से आगे है।

  • 10:25 AM

    राज्य प्रमुख होने के नाते मैं जिम्मेदार – मनोज तिवारी

    दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा कि रुझानों से संकेत मिलता है कि AAP-BJP के बीच एक अंतर है, अभी भी समय है। हम आशान्वित हैं। परिणाम कुछ भी हो, राज्य प्रमुख होने के नाते मैं जिम्मेदार हूं।

    ANI

    @ANI

    Delhi BJP Chief Manoj Tiwari: Trends indicate that there is a gap between AAP-BJP, there is still time. We are hopeful. Whatever the outcome, being the State Chief I am responsible.

    Twitter पर छबि देखें
    207 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 10:22 AM

    चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में AAP की सरकार

    चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 41 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 19 सीटों पर आगे है। यानी आप की सरकार बनती दिखाई दे रही है।

  • 10:20 AM

    ट्विटर पर छाया दिल्ली चुनाव

    सोशल मीडिया पर सुबह से दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम छाए हुए हैं। ट्विटर पर शुरूआती चार ट्रेंड विधानसभा चुनाव के परिणाम के हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी टि्वटर पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई आम आदमी पार्टी के पक्ष में लिख रहा है तो कोई भाजपा के प्रदर्शन पर टिप्पणी कर रहा है। टि्वटर पर पहले नंबर पर हैसटैग दिल्ली रिजल्ट है और इस पर अब तक 35 हजार से अधिक लोग ट्वीट और री-ट्वीट कर चुके है।

  • 10:18 AM

    चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान

    चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 39 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 19 सीटों पर आगे है।

  • 10:17 AM

    रुझानों में आप की सरकार, धीरे धीरे आगे बढ़ रही है भाजपा

    दिल्ली में चल रही मतगणना के बीच  रुझानों में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। वहीं भाजपा धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। सभी 70 सीटों के रूझान आ चुके हैं। इसमें 70 में जहां भाजपा को 50 तो वहीं भाजपा 20 सीटों पर आगे हैं। हालांकि जिन सीटों पर भाजपा आगे चल रही हैं वहां आप व भाजपा के प्रत्याशियों में ज्यादा अंतर नहीं है।

  • 10:09 AM

    कपिल मिश्रा मॉडल टाउन से 98 वोटों के अंतर से आगे

    मिल रही जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के कपिल मिश्रा मॉडल टाउन से 98 वोटों के अंतर से आगे हैं। आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया 112 वोटों के अंतर से पटपड़गंज से आगे।

  • 10:07 AM

    विश्वास नगर में दूसरे राउंड में भी भाजपा को बढ़त

    विश्वास नगर में दूसरे राउंड में भी भाजपा को बढ़त। ओम प्रकाश शर्मा ने पहले और दूसरे राउंड में बढ़त बनाई

  • 10:06 AM

    आरकेपुरम से आप आगे

    आरकेपुरम से आप आगे
    आप-3718
    भाजपा-2590
    कांग्रेस-154
    नोटा-51

    घोंडा से भाजपा आगे
    अजय महावर (भाजपा) : 4643
    भीष्म शर्मा (कांग्रेस) : 243
    श्रीदत्त शर्मा (आप) : 2766
    सुल्तानपुर माज़रा विधानसभा 
    आप 10050
    भाजपा 4013
    कांग्रेस 1004
    नोटा 59
    आदर्श नगर 
    आप के पवन शर्मा -3956
    भाजपा के राजकुमार भाटिया- 2757
    कांग्रेस  के  मुकेश गोयल- 1410
  • 10:05 AM

    आप 32 सीटों पर आगे- चुनाव आयोग

    चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी (AAP) 32 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 16 सीटों पर आगे है।

  • 09:58 AM

    अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से 2026 मतों के अंतर से आगे

    इस वक्त आम आदमी पार्टी 51, भाजपा 19 सीटों पर आगे हैं। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से 2026 मतों के अंतर से आगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता विजेंद्र गुप्ता रोहिणी से 1172 वोटों से पीछे।

  • 09:56 AM

    आदर्श नगर से भाजपा पीछे

    आदर्श नगर पहले राउंड में भाजपा के राजकुमार भाटिया 1222 मतों से आप के पवन शर्मा से पीछे हैं। सतेंद्र जैन 100 वोट से  शकूर बस्ती से पीछे।

  • 09:55 AM

    मोहन सिंह बिस्ट आगे

    पूर्वी दिल्ली : करावल नगर विधनसभा क्षेत्र में भाजपा से  मोहन सिंह बिस्ट 668 सीट से आगे।

    कालकाजी
    धर्मबीर (भाजपा)- 2729
    आतिशी (आप)- 2538
    शिवानी चोपड़ा (कांग्रेस)- 355
    तुगलकाबाद
    विक्रम बिधूड़ी (भाजपा)- 3192
    सहीराम पहलवान (आप)- 3116
    शुभम शर्मा (कांग्रेस)- 62
    संगम विहार
    डॉ. एससीएल गुप्ता (भाजपा)-  2245
    दिनेश मोहनिया (आप)- 4155
    पूनम आजाद (कांग्रेस)- 184
  • 09:54 AM

    Hari Nagar Election Result: बग्गा पीछे

    पहले दौर की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी के राज कुमारी ढिल्लों, हरि नगर से भाजपा के तजिंदर पाल सिंह बग्गा से आगे चल रहे हैं।

  • 09:51 AM

    ओखला से भाजपा आगे

    आम आदमी पार्टी (AAP) के अमानतुल्ला खान के मुकाबले ओखला निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के ब्रह्म सिंह 214 वोटों से आगे हैं।

  • 09:50 AM

    चुनाव आयोग के रुझान

    आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी 18 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 11 सीटों पर आगे है।

  • 09:48 AM

    आतिशी पीछे, मनीष सिसोदिया आगे

    मिल रही जानकारी के अनुसार आतिशी पीछे चल रही है। मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से 100 वोट से आगे चल रहे हैं । इस वक्त भाजपा 20 और आप 50 सीटों पर आगे।

  • 09:44 AM

    शाहीन बाग में बीजेपी आगे

    मिल रही जानकारी के अनुसार शाहीन बाग में बीजेपी आगे है। द्वारका विधानसभा क्षेत्र में आप प्रत्याशी विनय मिश्रा ने पहले राउंड में बनाई बढ़त, करीब 500 मतों से चल रहे आगे। सुल्तानपुर माजरा से आप 4 हजार वोट पाकर आगे, अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी से 3 हजार वोट से आगे चल रही है आप।

  • 09:43 AM

    आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर आगे

    मिल रही जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी 50 और भाजपा 20 सीटों पर आगे है। कांग्रेस किसी भी सीट पर आगे नहीं चल रही है।

  • 09:37 AM

    त्रिनगर में भाजपा के तिलक राम गुप्ता आगे

    मिल रही जानकारी के अनुसार त्रिनगर में भाजपा के तिलक राम गुप्ता पहले राउंड में आगे हैं।मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा 72 वोट से आगे। शकूरबस्ती से आप के सत्येंद्र जैन 96 मत से पीछे। वजीरपुर से आप के राजेश गुप्ता आगे। आदर्श नगर से आप के पवन शर्मा आगे।

  • 09:31 AM

    ओखला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा आगे

    ओखला विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त भाजपा आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी को 3075 वोट और बीजेपी 3289 वोटों से आगे

  • 09:30 AM

    रुझानों में एक बार फिर आप सरकार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती एक घंटे के रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर दो तिहाई से अधिक बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करती नजर आ रही हैं। वहीं भाजपा काफी पीछे चल रही है। इस वक्त आप 52 और भाजपा 18 सीटों से आगे।

  • 09:24 AM

    आतिशी पीछे

    मिल रही जानकारी के अनुसार आप 52 और भाजपा 18 सीटों पर आगे है। कालकाजी से आप की आतिशी पीछे चल रहीं हैं। आतिशी 191 वोटों से पीछे हैं।

  • 09:17 AM

    मनीष सिसोदिया पटपड़गंज पीछे

    मनीष सिसोदिया पटपड़गंज पीछे चल रहे है। जानकारी के अनुसार दूसरे राउंड में सिसोदिया 38 वोटों से पीछे। इस वक्त भाजपा 17 आप 53 सीटों पर आगे।

  • 09:11 AM

    घोंडा से भाजपा और सीलमपुर से आप आगे

    पूर्वी दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट में घोंडा से भाजपा प्रत्याशी अजय महावर और सीलमपुर में आप प्रत्याशी अब्दुल रहमान आगे चल रहे हैं। अभी तक ईवीएम की गणना शुरू नहीं हुई है। सीलमपुर से कांग्रेस के पांच बार के विधायक रहे मतीन अहमद पीछे चल रहे हैं। जबकि घोंडा के विधायक व आप प्रत्याशी श्रीदत्त शर्मा पीछे चल रहे हैं। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय महावर आगे चल रहे हैं।

  • 09:08 AM

    अरविंद केजरीवाल 5500 वोटों से आगे

    मिल रही जानकारी के अनुसार मुस्तफाबाद से आप के हाजी यूनुस आगे, भाजपा के विधायक जगदीश प्रधान पीछे। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल 5500 वोटों से आगे। इस वक्त आप 53 और भाजपा 16 और कांग्रेस एक सीट पर आगे।

  • 09:06 AM

    शालीमार बाग से भाजपा की रेखा गुप्ता आगे

    मिल रही जानकारी के अनुसार बहारी दिल्ली के शालीमार बाग से भाजपा की रेखा गुप्ता पहले राउंड में आगे चल रही हैं। चांदनी चौक से कांग्रेस की अलका लांबा पीछे चल रही हैं। इस वक्त आप 53 और भाजपा 16 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 08:55 AM

    कांग्रेस 1 सीट पर आगे

    मिल रही जानकारी के अनुसार बाहरी दिल्ली की मुंड़का  में भी भाजपा आगे। शकूरबस्ती से आप के मंत्री सत्येंद्र जैन आगे। कोंडली में भाजपा के राजकुमार ढिल्लों आगे। इस वक्त के रुझानों के अनुसार आप 53, भाजपा 16 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे।

  • 08:49 AM

    पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 5 सीटों पर आगे

    मिल रही जानकारी के अनुसार रुझानों में पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 5 सीटों पर आगे। 9 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे। पश्चिमी दिल्ली की द्वारका, बिजवासन, जनकपुरी, नजफगढ़, मोती नगर, दिल्ली कैंट में भाजपा आगे।

  • 08:47 AM

    भाजपा के विजेंद्र गुप्ता आगे

    रोहिणी से नेता प्रतिपक्ष भाजपा के विजेंद्र गुप्ता आगे। बदरपुर से भाजपा के रामवीर सिंह विधूड़ी आगे। नजफगढ़ सीट से आम आदमी पार्टी के कैलाश गहलौत पीछे। दिल्ली कैंट से भाजपा के मनीष सिंह आगे। बिजवासन से भाजपा के सतप्रकाश राणा आगे। मिल रही जानकारी के अनुसार।

  • 08:43 AM

    आम आदमी पार्टी इस समय 56 सीट पर आगे

    मिल रही जानकारी के अनुसार शुरुआती रुझानों  में आम आदमी पार्टी इस समय 56 सीट पर आगे। भाजपा 14 सीटों पर आगे। मुंडका से भाजपा आगे। मोतीनगर से भाजपा आगे। नजफगढ़ से अब भाजपा आगे। आप के मंत्रियों में कैलाश गहलोत पीछे।

  • 08:39 AM

    नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल आगे

    मिल रही जानकारी के अनुसार देवली से आप के प्रकाश जारवाल 64 हजार वोट से आगे। मटियामहल से आप के शोएब इकबाल आगे। मुस्तफाबाद से भाजपा विधायक जगदीश प्रधान पीछे। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल आगे।

  • 08:37 AM

    रूझानों में आप 50 और भाजपा 13 सीटों पर आगे।

    उत्तर पूर्व दिल्ली संसदीय क्षेत्र में घोंडा, करावल नगर,तिमारपुर व एक अन्य सीट पर भाजपा  आगे। अम्बेडकर नगर से आम आदमी पार्टी के अजय दत्त करीब 42 हजार वोट से आगे। आरके पुरम से आप की प्रमिला टोकस आगे। इस वक्त के रूझानों में आप 50 और भाजपा 13 सीटों पर आगे।

  • 08:32 AM

    आप 49 और भाजपा 13 सीटों पर आगे

    मिल रही जानकारी के अनुसार शुरुआती रुझानों  में आरकेपुरम से आप की प्रमिला टोकस आगे। द्वारका से भाजपा के प्रद्युम्न राजपूत आगे। इस वक्त के रुझानों के अनुसार आप 49 और भाजपा 13 सीटों पर आगे।

  • 08:30 AM

    करावल नगर से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट आगे

    मिल रही जानकारी के अनुसार शुरुआती रुझानों में करावल नगर से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट आगे। चांदनी चौक से अलका लांबा पीछे। कांग्रेस के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली, डॉ. एके वालिया, हारून यूसुफ पीछे। सीलमपुर से आप के अब्दुलरहमान आगे। कालकाजी सीट से आप की आतिशी आगे। इस सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी पीछे

  • 08:28 AM

    तेजेंद्र पाल सिंह बग्गा पीछे

    मिल रही जानकारी के अनुसार शुरुआती रुझानों में पूर्वी दिल्लीः सीलमपुर सीट से पोस्टल बैलेट में आप प्रत्याशी अब्दुल रहमान आगे चल रहे हैं। अभी ईवीएम की गिनती शुरू नहीं हुई है। शाहदरा से आप के स्पीकर रामनिवास गोयल आगे। गांधी नगर से आप के  नवीन चौधरी आगे। कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली पीछे। हरिनगर से भाजपा के तेजेंद्र पाल सिंह बग्गा पीछे।

  • 08:22 AM

    भाजपा के कपिल मिश्रा पीछे

    मिल रही जानकारी के अनुसार शुरुआती रुझानों में मॉडल टाउन से भाजपा के कपिल मिश्रा पीछे। ओखला से  आप के अमानतुल्ला आगे। यहां से कांग्रेस के पूर्व सांसद परवेज हाशमी पीछे। विश्वास नगर से भजपा  के ओपी शर्मा आगे।

  • 08:20 AM

    रूझानों में आम आदमी पार्टी आगे

    मिल रही जानकारी के अनुसार इस वक्त के रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) 38 और भाजपा 15 सीटों पर आगे बताई जा रही है। 21 केंद्रों पर मतगणना जारी।

  • 08:18 AM

    AAP 33 और भाजपा 12 सीटों पर आगे

    मिल रही जानकारी के अनुसार इस वक्त के रुझानों  में आम आदमी पार्टी (AAP) 33 और भाजपा 12 सीटों पर आगे बताई जा रही है। 21 केंद्रों पर मतगणना जारी।

  • 08:13 AM

    21 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती जारी

    मिल रही जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी इस वक्त 32 और भाजपा 10 सीटों पर आगे है। 21 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती जारी है।

  • 08:12 AM

    Delhi Election Results 2020: 25 सीटों के रुझान

    मिल रही जानकारी के अनुसार 25 सीटों के रुझान सामने आए हैं। आम आदमी पार्टी 19 और भाजपा सात सीटों पर आगे।

  • 08:12 AM

    Delhi Election Results 2020: कौन चल रहा आगे

    तिलक नगर से आप के जरनैल सिंह आगे। जनकपुरी  से भाजपा के आशीष सूद आगे। उत्तम नगर से आप के नरेश बाल्यान आगे। दिल्ली कैंट से  आप के वीरेंद्र सिंह कांदयान आगे।

  • 08:09 AM

    20 सीटों के रुझान

    मिल रही जानकारी के अनुसार 20 सीटों के रुझान पर आम आदमी पार्ची 15 और भाजपा 5 सीटों पर आगे। 21 मतगणना केंद्रों पर मतगणना जारी।

  • 08:07 AM

    15 सीटों के रूझान

    अबतक 15 सीटों के रुझान सामने आए हैं। आप 10 और भाजपा 5 सीटों पर आगे।

  • 08:06 AM

    AAP चार और भाजपा एक सीट पर आगे

    मिल रही जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी चार और भाजपा एक सीटों पर आगे। 70 सीटों पर आठ फरवरी को हुए चुनाव की गिनती जारी।

  • 08:02 AM

    पश्चिमी दिल्ली: 4 विधानसभा सीटों की मतगणना हुई शुरू

    विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद पश्चिमी दिल्ली के अंतर्गत आनेवाले 14 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना शुरू हो गई है। द्वारका में तीन जगहों पर मतगणना की जा रही है। द्वारका सेक्टर-9 स्थित इंटिग्रेटेड इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आइआइटी) में विकासपुरी, मटियाला, पालम व नजफगढ़ विधानसभा सीटों की मतगणना की जा रही है वहीं द्वारका सेक्टर-6 साइट-1 स्थित राजकीय सह शिक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उत्तम नगर, द्वारका व बिजवासन विधानसभा सीट की मतगणना हो रही है।

  • 07:54 AM

    हले पोस्टल बैलेट की मतगणना

    अब से कुछ ही देर में मतगणना शुरू होगी। जानकारी के अनुसार सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना होगी। उसके बाद ईवीएम से मतगणना होगी।

  • 07:49 AM

    सिसोदिया जीत के लिए आश्वस्त

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, हम आज जीत के लिए आश्वस्त हैं, क्योंकि हमने पिछले 5 वर्षों में लोगों के लिए काम किया है। सिसोदिया ने विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले अपने आवास पर प्रार्थना की।

    ANI

    @ANI

    Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia: We are confident of a win today because we have worked for people in the last 5 years. https://twitter.com/ANI/status/1227051768921477120 

    Twitter पर छबि देखें
    ANI

    @ANI

    Delhi Deputy Chief Minister and AAP leader Manish Sisodia offered prayers at his residence ahead of counting for assembly elections #DelhiResults

    Twitter पर छबि देखें
    Twitter पर छबि देखें
    31 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 07:49 AM

    कानपुर में आम आदमी पार्टी के समर्थक पूजा करते हुए

    कानपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थक पूजा करते हुए। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

    ANI_HindiNews@AHindinews

    : कानपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थक पूजा करते हुए। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    25 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 07:33 AM

    मनोज तिवारी बोले- 55 सीटें जीतते हैं तो नहीं होगा आश्चर्य

    भाजपा दिल्ली प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा, मैं नर्वस नहीं हूं। मुझे विश्वास है कि यह भाजपा के लिए अच्छा दिन होगा। हम आज दिल्ली में सत्ता में आ रहे हैं। अगर हम 55 सीटें जीतते हैं तो इससे आश्चर्य नहीं होगा।

    ANI

    @ANI

    Manoj Tiwari, BJP Delhi Chief: I am not nervous. I am confident that it will be a good day for BJP. We are coming to power in Delhi today. Don’t be surprised if we win 55 seats.

    Twitter पर छबि देखें
    950 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 07:30 AM

    मतगमना से पहले मंदिर पहुंचे विजय गोयल

    भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद विजय गोयल मतगणना से पहले कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर  पहुंचे। मतगणना शुरू होने में एक घंटे से भी कम समय बाकी है।

    ANI

    @ANI

    Delhi: BJP leader Vijay Goel offered prayers at Hanuman Temple in Connaught Place. Counting for all 70 assembly seats in Delhi to begin at 8 am.

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    48 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 07:29 AM

    आप समर्थक अपने बच्चों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे

    आम आदमी पार्टी (आप) के समर्थक अपने बच्चों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचने लगे हैं। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी।

    ANI

    @ANI

    : An Aam Aadmi Party (AAP) supporter reaches Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal’s residence with his children. Counting for all 70 assembly seats in Delhi to begin at 8 am.

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    53 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 07:27 AM

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में ये हैं कांग्रेस के प्रमुख चेहरे

    1. शिवानी चोपड़ा

    2. पूनम आजाद
    3. अरविंदर लवली
    4. हारून यूसुफ
    5. आदर्श शास्त्री
    6. राजेश लिलोठिया
    7. जयकिशन
    9. देवेंद्र यादव
    10. अलका लांबा
    11. नरेंद्र नाथ
  • 07:22 AM

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में ये हैं आप के प्रमुख चेहरे

    1. अरविंद केजरीवाल

    2. मनीष सिसोदिया
    3. राघव चड्ढा
    4. आतिशी
    5. दिलीप पांडेय
    6. सतेंद्र जैन
    7. गोपाल राय
    8. कैलाश गहलोत
    9. राजेंद्र पाल गौतम
    10. इमरान हुसैन
    11. अमानतुल्लाह खान
  • 07:21 AM

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रमुख चेहरे

    1.विजेंद्र गुप्ता
    2. सुनील यादव
    3. मोहन सिंह बिष्ट
    4. रामवीर सिंह बिधूड़ी
    5. तेजिंदर पाल सिंह बग्गा
    6. कपिल मिश्रा
    7. ओमप्रकाश शर्मा
    8. डॉ एस सी वत्स
    9. आजाद सिंह
    10. ब्रह्म सिंह तंवर

    11. राजीव बब्बर

  • 07:15 AM

    दिल्ली में मतदाता

    कुल मतदाता – 1.47 करोड़
    महिला मतदाता – 66.8 लाख
    पुरुष मतदाता – 81.05 लाख
    थर्ड जेंडर – 869
    (21 जनवरी 2020 तक की मतदाता सूची के आंकड़े)
  • 07:13 AM

    कपिल मिश्रा का ट्विट

    मतगणना से पूर्व भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्विट किया। कपिल मिश्रा मॉडल टाउन से भाजपा चुनाव लड़े हैं।

    प्रबिसि नगर कीजे सब काजा।

    हृदयँ राखि कौसलपुर राजा।।

    Kapil Mishra

    @KapilMishra_IND

    प्रबिसि नगर कीजे सब काजा।
    हृदयँ राखि कौसलपुर राजा।।

    3,481 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 07:06 AM

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस: गुरु नानक देव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (दोनों कैरिजवे) के पास मुनि माया राम मार्ग पर आज मतगणना के कारण ट्रैफिक परिचालन बंद रहेगा।

    ANI

    @ANI

    Delhi Traffic Police: Traffic movement will remain closed on Muni Maya Ram Marg near Guru Nanak Dev Institute of Technology (both carriageways) due to vote counting today.

    Twitter पर छबि देखें
    ANI के अन्य ट्वीट देखें
  • 07:04 AM

    चर्चाओं का बाजार गर्म

    मतगणना का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, चर्चाओं का बाजार गर्म होता जा रहा है। भाजपा को अनुमान है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए कई अहम निर्णय, दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए उठाए गए कदम व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जोरदार चुनाव प्रचार के दम पर वह सत्ता में आ सकती है। वहीं आप पिछली बार की तरह ही ऐतिहासिक जीत का दावा कर रही है।

  • 06:58 AM

    कांग्रेस के प्रदर्शन का फैसले पर होगा असर

    राजनीति के जानकारों का मानना है कि कांग्रेस के प्रदर्शन पर चुनाव का परिणाम बहुत हद तक निर्भर करेगा। यदि लोकसभा चुनाव की तरह कांग्रेस ने अपना प्रदर्शन बेहतर किया तो इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है। यदि कांग्रेस कमजोर रही तो आप को फायदा मिलना तय है।

  • 06:57 AM

    एक्जिट पोल में आप को एकतरफा जीत

    मतदान के बाद हुए सभी एक्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में एकतरफा जीत बताई है। वहीं, भाजपा ने 48 सीटों पर जीत का दावा किया है, जबकि कांग्रेस भी सत्ता में वापसी का भरोसा जता रही है।

  • 06:51 AM

    पिछले दो विधानसभा चुनावों के मुकाबले कम हुआ मतदान

    खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली की राजनीति में कदम रखने के बाद दो विधानसभा चुनावों में भारी मतदान हुआ था। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में 65.63 फीसद वोट पड़े तो पिछले विधानसभा चुनाव (वर्ष 2015) में 67.12 फीसद मतदान हुआ था और आप ने प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई। पिछले साल लोकसभा चुनाव में यहां 60.5 फीसद मतदान हुआ था, जिसमें आप को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस बार विधानसभा चुनाव में 62.59 फीसद मतदान हुआ है, जो पिछले दो विधानसभा चुनावों के मुकाबले कम है।

  • 06:47 AM

    आज घोषित होंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे

    दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर जनता के फैसले की घड़ी आ गई है। आठ फरवरी को हुए मतदान के नतीजे मंगलवार को आ जाएंगे। सुबह आठ बजे से 21 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती होगी। दोपहर तक सभी 70 सीटों पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि, परिणाम शाम तक घोषित होने की उम्मीद है।चुनाव मैदान में उतरी प्रमुख पार्टियां आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। हालांकि, सीधा मुकाबला आप और भाजपा में माना जा रहा है। कोई यह बताने की स्थिति में नहीं है कि आप जीत का हैट्रिक पूरा करेगी या फिर भाजपा का 22 साल का वनवास खत्म होगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea