Self Add

हरियाणा के पूर्व मंत्री चौधरी खुर्शीद अहमद का निधन

हरियाणा के पूर्व मंत्री और फरीदाबाद से पूर्व सांसद चौधरी खुर्शीद अहमद का निधन हो गया है। मरहूम चौधरी खुर्शीद अहमद लगभग 86 वर्ष के थे और एक समय मेवात की राजनीति की धुरी हुआ करते थे। खुर्शीद अहमद एशियन अस्पताल फरीदाबाद में भर्ती थे। मरहूम चौधरी खुर्शीद अहमद को नूंह में ही आज सुपुर्द-ए-खाक (अंतिम संस्कार)  किया जाएगा।

चौधरी खुर्शीद अहमद के पुत्र आफताब अहमद भी 2009 में बनी भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में परिवहन मंत्री बने थे और वर्तमान में नूंह से विधायक हैं, साथ ही हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उप नेता हैं। पूर्व मंत्री चौधरी खुर्शीद अहमद के निधन से नूंह के विधायक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

आपको बता दें कि चौधरी खुर्शीद अहमद का जन्म 20 जून 1934 में हुआ। वह भारत के सर्वोच्च न्यायालय में एक प्रैक्टिसिंग वकील थे और एक राजनेता भी थे। जिन्होंने फरीदाबाद, हरियाणा से संसद सदस्य के रूप में कार्य किया है। वह पंजाब और हरियाणा विधानसभा के लिए पांच बार विधायक रह चुके हैं। खुर्शीद अहमद ने 1961 में फिरदौस बेगम से शादी की। उनके तीन बेटे और 1 बेटी हैं। आफताब अहमद, महताब अहमद, अंजुम अहमद और रुखसाना।

चौधरी खुर्शीद अहमद के पुत्र आफताब अहमद 2009 में बनी भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में परिवहन मंत्री बने और वर्तमान में नूंह विधानसभा से विधायक हैं साथ ही हरियाणा विधानसभा में विधायक दल के उप नेता हैं। वहीं महताब अहमद वकील हैं, जबकि सबसे छोटे बेटे अंजुम अहमद पंजाब और हरियाणा के उच्च न्यायालय में वकील हैं। चौधरी खुर्शीद अहमद के निधन से मेवात में शोक की लहर है। गणमान्य लोग नूंह में विधायक आवास पर पहुंचने लगे हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea