पहले दिन 7-9 वर्ष के 26 किलोग्राम वर्ग की पॉइंट फाइट में फरीदाबाद के मेघांश सिंह ने पहला और वैभव साहू ने दूसरा स्थान हासिल किया
फरीदाबाद : लिंग्याज विद्यापीठ में शनिवार से दो दिवसीय चतुर्थ मुख्यमंत्री कप हरियाणा राज्य किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता की शुरूआत की गई। इसमें विभिन्न जिलों के लगभग 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन 7-9 वर्ष के 26 किलोग्राम वर्ग की पॉइंट फाइट में फरीदाबाद के मेघांश सिंह ने पहला और वैभव साहू ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिकाओं में फरीदाबाद की वैष्णवी ग्रोवर और छवि चौधरी ने जीत दर्ज की। 28 किलोग्राम वर्ग में फरीदाबाद के राघव, रुद्राक्ष एवं अनय गर्ग ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान संध के संस्थापक महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल,क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष आनंद मेहता, हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ के सदस्य अशोक चौधरी व सुदर्शन नागर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 30 किलोग्राम वर्ग में फरीदाबाद के सोहम पांडा ने पहला, गुरुग्राम के पवन सिंह ने दूसरा और फरीदाबाद के जोएल आहूजा व आरव शर्मा तीसरे स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं में गार्गी भाटिया व देलिशा बिस्वाल ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया।
10-12 वर्ष के 51 किलोग्राम वर्ग में भव्य ने पहला और झज्जर के प्रतीक ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के 42 किलोग्राम वर्ग में मोनल कुकरेजा व अंतरा बंसल ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। बालकों के 37 किलोग्राम वर्ग की पॉइंट फाइट इवेंट में गेतांश लाल, तनिश डोगरा, अंश चौधरी और पृथ्वी राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किया।