Self Add

महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म देखिये

जींद में 22 वर्षीय महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। सरकारी अस्पताल में तीनों ही बच्चे और उनकी मां सोनिया अब स्वस्थ है। महिला सोनिया जींद गे ही बारह गांव की रहने वाली है। सोनिया का पति मजदूरी का काम करता है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को सोनिया को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां पर सोनिया ने तीन बच्चों को जन्म दिया। तीन बच्चों में एक बेटा और दो बेटियां है। डॉक्टरों ने बताया कि जच्चा बच्चा स्वस्थ है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत उनको नहीं है।

इधर तीन बच्चों के पिता विक्रम ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। उनके घर एक साथ एक बेटा और दो बेटियां आई है। वह काफी खुश है वहीं सोनिया की सास ने भी पोते-पोतियों के जन्म पर खुशी जाहिर की है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea