जावेद अशरफ को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया
फ्रांस में भारत के अगले राजदूत के तौर पर जावेद अशरफ को नियुक्त किया गया है। अनुभवी राजनयिक जावेद अशरफ 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। बता दें कि वर्तमान में वह सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त हैं। विदंश मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि जावेद के जल्द ही पद संभालने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि विनय मोहन क्वात्रा की जगह लेंगे। दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। वहीं, क्वात्रा में नेपाल को भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।
जावेद अशरफ को 2016 नवंबर को सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त के तौर पर नियुक्त किया गया था। 1991 भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे। वह 1993 से लेकर 1999 तक फ्रैंकफर्ट और बर्लिन में स्थित भारतीय दूतावास में भी तैनात रहे। इसके बाद 1999 से लेकर 2004 तक उन्होंने नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अमेरिका डिवीजन में काम किया। फिर 2004 में उन्हें नेपाल का उच्चायुक्त किया गया था। यहां उन्होंने 2007 तक काम किया।