कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम 8 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा

फरीदाबाद । सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बेनर तले बृहस्पतिवार को पुरानी पैंशन बहाली व ठेका प्रथा समाप्त कर ठेका कर्मचारियों को पक्का करने,पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने आदि मांगों को लेकर विभिन्न विभागों में विरोध सभाएं की। सभाओं में केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किए। प्रदर्शन के बाद माननीय प्रधान मंत्री व माननीय मुख्यमंत्री के नाम 8 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त व विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए। यह विरोध सभाएं और प्रदर्शन अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के अखिल भारतीय मांग दिवस के आह्वान पर किए गए।  बृहस्पतिवार को रोड़वेज, बिजली, हुड्डा, नगर निगम, जन.स्वास्थ्य, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी(बी एंड आर) वन व टूरिज्म आदि विभागों में विरोध सभाएं आयोजित की ओर प्रदर्शन किया गए। सभाओं को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांंबा, वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, हरियाणा टूरिज्म संघ के महासचिव युदबीर सिंह खत्री संबंधित किया।  विरोध सभाओं में केंद्र व राज्य सरकार को चेतावनी दी कि जब तक पुरानी पैंशन बहाल नही होगी और कच्चे कर्मचारी पक्के नही होंगे, जब आंदोलन जारी रहेगा। सभाओं में हरियाणा सरकार से बजट सत्र में पुरानी पैंशन बहाल करने का प्रस्ताव पारित करने और नियमितीकरण का बिल पारित कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने,पंजाब के समान वेतन व पैंशन देने की मांग की।

 

कर्मचारी सभाओं को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांंबा ने कहा कि बृहस्पतिवार को सभी राज्यों में मांग दिवस का पालन करते हुए सभी विभागों में विरोध सभाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, एलआईसी, एयर इंडिया आदि को निजी हाथों में सौंप रही है।श्रम सुधारों के नाम पर श्रम कानूनों में पूंजीपतियों के हकों मे मजदूर विरोधी संशोधन कर रही है। उन्हें कहा कि हरियाणा सरकार न तो मानी हुई मांगों को लागू कर रही हैं और न ही कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान कर रही हैं। जिसको लेकर कर्मचारियों मे भारी आक्रोश है।
इन प्रदर्शनों का नेतृत्व नगर निगम में सुनील चिडालिया, नानक चंद खरालिया, गुरचरण खाडिया, बलबीर बालगुहेर, सोमपाल झंझौटिया, बिजली मे सतपाल नरवत, शब्बीर अहमद गनी,करतार सिंह, रमेश चंद्र तेवतिया, कर्मचंद नागर, गिरीश राजपूत, रोड़वेज मे राम आसरे यादव, रविंद्र नागर,बीरेंद्र, हुड्डा मे खुर्शीद अहमद, धर्मबीर वैष्णव, मनोज कुमार, जनस्वास्थ्य मे गांधी सहरावत, सिंचाई मे अतर सिंह केशवाल,जगदीश चंद्र, बीएडआर मे पूर्ण चंद दहिया आदि नेता कर रहे थे।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.