Self Add

सड़कों पर गड्ढों की हरपथ पर दें जानकारी, शिकायतकर्ता को मिलेंगे 100 रुपये

हरियाणा में अब टूटी हुई और गड्ढों वाली सड़कों को लेकर सरकार ने सख्ती की तैयारी कर ली है। आज बजट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सड़कों पर गड्ढों को नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी जगह सड़क पर गड्ढे मिलते हैं और शिकायतकर्ता इसकी शिकायत हरपथ ऐप पर कर सकते हैं। शिकायतकर्ता को इसके लिए प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।

सरकार ने समयबद्ध तरीके से मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए ‘स्टेट ऑफ आर्ट’ जेटपैचर मशीनों के माध्यम से पैच और गड््ढों की मरम्मत का कार्य आवंटित किया है। सडक़ों पर गड््ढ़ों की सूचना विभाग के अधिकारी तथा आम जनता द्वारा ‘हरपथ एप‘ पर अपलोड की जा रही है तथा ठेकेदार द्वारा 96 घण्टों में गड््ढे की मरम्मत की जानी है। इस समय-सीमा में मरम्मत न किए जाने पर ठेकेदार पर 1000 रुपये प्रति गड््ढा प्रतिदिन के स्वत: जुर्माने का प्रावधान है। अगर शिकायत 96 घण्टे में दूर नहीं की जाती है तो इस जुर्माने की राशि में से उसी शिकायतकर्ता को 100 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की योजना को पहली अप्रैल, 2020 से लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से 2019 तक 538.36 कि.मी. लम्बी 259 नई सडक़ों का निर्माण 437.93 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2019-20 में 438 कि.मी. लम्बी 182 नई सडक़ों का निर्माण 382.29 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। 1130 करोड़ रुपये की लागत से 1566 कि.मी. लम्बे छ: करम या इससे अधिक चौड़े सभी 530 कच्चे रास्तों को पक्की सडक़ में बदलने का कार्य समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। इसके उपरांत कोई भी छ: करम या उससे अधिक चौड़ा कच्चा रास्ता सम्पूर्ण हरियाणा राज्य में नहीं बचेगा। इसके अतिरिक्त, पूरे प्रदेश में पाँच करम के सभी रास्ते, जोकि एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ते हैं, उन्हें पक्का किया जाएगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea