Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ईद पर रिलीज होगी सलमान की ‘राधे

ईद पर रिलीज होगी सलमान की ‘राधे

faridabadnews24By faridabadnews24March 1, 2020No Comments3 Mins Read

यशराज फिल्म्स ने शनिवार को सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘राधे-यूअर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी। ये फिल्म ईद 2020 यानी 22 मई 2020 को रिलीज होगी। प्रोडक्शन हाउस ने इस बात की घोषणा अपने अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट्स पर की। इसके साथ ही यशराज ने फिल्म के दो फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किए। जिसमें सलमान का एक्शन लुक दिखाई दे रहा है। इनमें से एक पोस्टर में वे लेदर जैकेट और जींस पहने गोलियां चलाते दिख रहे हैं, वहीं दूसरे पोस्टर में जींस-टीशर्ट में नजर आ रहे हैं।

फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए यशराज फिल्म्स ने लिखा, ‘यशराज फिल्म्स की वर्ल्ड वाइड रिलीज। #राधे- यूअर मोस्ट वांटेड भाई इन सिनेमाज, ईद 2020’। बताया जा रहा है कि मार्च में रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के साथ इस फिल्म का टीजर भी जारी हो सकता है।

सलमान के अपोजिट होंगी दिशा पाटनी

इस फिल्म के डायरेक्टर प्रभुदेवा हैं और सलमान के साथ ये उनकी तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों वांटेड और दबंग 3 में भी काम कर चुके हैं। फिल्म में सलमान के अपोजिट दिशा पाटनी नजर आएंगी। इसके अलावा रणदीप हुडा और जैकी श्रॉफ भी फिल्म में दिखाई देंगे। यशराज फिल्म्स के अलावा सलमान खान, सोहैल खान और अतुल अग्निहोत्री इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स हैं।

सलमान और ईद का सुपरहिट कॉम्बिनेशन

ये ईद पर रिलीज होने वाली सलमान की आठवीं फिल्म होगी। इससे पहले इस त्योहार पर रिलीज हुई उनकी सभी सात फिल्में सुपरहिट रही हैं। साल 2009 में आई फिल्म ‘वांटेड’ ईद पर रिलीज होने वाली उनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद दबंग (2010), बॉडीगार्ड (2011), एक था टाइगर (2012), किक (2014), बजरंगी भाईजान (2015) और सुल्तान (2016) भी ईद पर रिलीज हुई और ये सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुईं।

Yash Raj Films

✔@yrf

A Yash Raj Films’ Worldwide Release.#Radhe – Your Most Wanted Bhai in cinemas, Eid 2020! @BeingSalmanKhan @PDdancing @SohailKhan @atulreellife @ReelLifeProdn @skfilmsofficial

Twitter पर छबि देखें

7,097

11:17 am – 29 फ़र॰ 2020
Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता
1,688 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

taran adarsh

✔@taran_adarsh

Contrary to speculation that the release date isn’t locked yet, here it is… #Radhe arrives on 22 May 2020 [Fri]… Yash Raj Films #YRF worldwide release… Salman Khan and director Prabhu Dheva reunite for the third time, after #Wanted and #Dabangg3. #RadheEid2020 #Eid2020

Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें

7,465

3:38 pm – 29 फ़र॰ 2020
Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता
1,393 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
faridabadnews24 Salman's 'Radhe' will be released on Eid
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

बाहों में बाहें डाले वायरल हुई फोटो, शादी के बाद हनीमून पर निकलीं रश्मिका मंदाना, थाईलैंड में बिता रहे रोमांटिक पल

March 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.