Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कमलनाथ ने दिग्विजय के आरोपों पर सहमति जताई

कमलनाथ ने दिग्विजय के आरोपों पर सहमति जताई

faridabadnews24By faridabadnews24March 3, 2020No Comments4 Mins Read

भोपाल. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में हॉर्स ट्रेडिंग पर कहा कि ‘‘मैं दिग्विजय सिंह के बयान से पूरी तरह सहमत हूं। भाजपा डरी हुई है, क्योंकि आने वाले दिनों में उनके 15 साल के शासनकाल में हुए घोटालों का खुलासा होने वाला है। विधायक मुझे कह रहे हैं कि हमें पैसा देने की बात की जा रही है। पहले तो मैं पूछता हूं कि इतना पैसा आया कहां से और अगर विधायकों को मुफ्त में पैसा में मिल रहा है तो उन्हें ले लेना चाहिए।’’ मीडिया के सरकार गिरने के सवाल पर नाथ ने कहा कि कोई चिंता की बात नहीं है।

इधर, कांग्रेस से सबलगढ़ के विधायक बैजनाथ कुशवाहा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर और नरोत्तम मिश्रा के अलावा इंदौर के 2 आरएसएस के पदाधिकारियों पर 25 करोड़ का ऑफर देने का आरोप लगाया है। मंगलवार को भोपाल पहुंचे कुशवाहा ने वरिष्ठ मंत्री गोविंद सिंह से भेंट करके उन्हें इसकी जानकारी दी। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कुशवाहा ने कहा- ‘‘भिंड से कोई प्रमोद शर्मा हैं, जिन्होंने मुझे कहा कि आप तो तैयार रहो किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। मंत्री बनना है तो 5 करोड़ ले लो, मंत्री नहीं बनना है तो 25 करोड़ रुपए देंगे। प्रमोद शर्मा कभी शिवराज सिंह चौहान का तो कभी नरेंद्र सिंह तोमर और नरोत्तम मिश्रा का नाम लेते हैं। वह ये भी कहते हैं रुपया कहां भेजना है, जगह बता दो।’’

मैं 100 करोड़ भी मिले, तब भी नहीं बिकूंगा : बैजनाथ कुशवाहा 
कुशवाहा ने कहा कि 100 करोड़ भी दिए जाएं तो भी मैं नहीं बिक सकता। कांग्रेस ने मुझ जैसे जमीन से जुड़े आदमी को विधायक बनाया। ये भी कम नहीं है। मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि विधायक कुशवाहा जमीन से जुड़े नेता हैं, वह ईमानदार व्यक्ति हैं और उन्हें खरीदा नहीं जा सकता है। जहां तक मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार की बात है तो वह गिरने वाली नहीं है। वह 5 साल और उससे भी आगे चलती रहेगी।

कांग्रेस के सबलगढ़ विधायक बैजनाथ कुशवाहा ने मंत्री गोविंद से मुलाकात की। 

विधायकों को दिल्ली ला रही है भाजपा : दिग्विजय सिंह 
वहीं, मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर आरोप दोहराए। सिंह ने कहा कि भाजपा ने राज्य के कांग्रेस, बसपा और सपा के विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिग्विजय ने ट्वीट के जरिए यह आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल किया-‘बसपा की विधायक रामबाई को क्या भाजपा के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह कल (सोमवार) चार्टर्ड प्लेन से भोपाल से दिल्ली नहीं लाए? क्या पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ कहना चाहेंगे?’ इसी से संबंधित एक अन्य ट्वीट में सिंह ने कहा- लेकिन हमें रामबाई पर पूरा भरोसा है। वे मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रशंसक हैं और उनका समर्थन करती रहेंगी। दिग्विजय ने दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान सोमवार को भाजपा पर कांग्रेस विधायकों को 25 से 35 करोड़ रुपयों का ऑफर दिए जाने का आरोप लगाया था।

100 से 25 करोड़ पर आ गए, क्या विधायकों का अवमूल्यन हो गया : भार्गव 

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि सवा साल हो रहे हैं, रोजाना वाद-प्रतिवाद हो रहा है। इस तरह का कोई प्रयास मेरी जानकारी में नहीं है। विधायकों को प्रलोभन देने की बात है, तो पहले 100 करोड़ रुपए कहा गया था, अब 25 करोड़ की बात हो रही है तो क्या विधायकों का इतना अवमूल्यन हो गया। बसपा विधायक रामबाई को दिल्ली ले जाने की बात है तो इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। जिस तरह से दिग्विजय सिंह ने सोमवार को इस तरह की बात शुरू की है, उससे लगता है कि वह राज्यसभा के लिए खुद की सीट पक्की करना चाहते हैं। वह खुद को मैनेजमेंट गुरू कहते भी हैं।

रामबाई बेटी को देखने दिल्ली गई हैं : विधायक पति 

वहीं, विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह ने कहा कि दिल्ली में उनकी बेटी पढ़ती है, वह बीमार है, इसलिए उसे देखने और इलाज के लिए गई हैं और शाम तक वापस भी लौट आएंगी। न तो कोई खरीद-फरोख्त हो रही है और न ही रामबाई को कोई दिल्ली लेकर गया है। विधानसभा सत्र से पहले इस तरह की बातचीत हर बात होती है।

faridabadnews24 Kamal Nath agreed to Digvijay's allegations
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

अन्ना हजारे के आंदोलन से हो रही तुलना, पनप रही सोशल मीडिया के कॉकरोच की राजनीतिक महत्वाकांक्षा

July 23, 2026

भरोसा बहाल करने के लिए एक्शन प्लान पर फोकस, छात्रों की नाराजगी दूर करने की तैयारी में BJP

July 23, 2026

स्वास्थ्य विभाग ने बताई ये बात, COVID-19 का नया मामले आया सामने

July 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.