Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ठेके से ईरानी करंसी बदलने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी

ठेके से ईरानी करंसी बदलने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी

faridabadnews24By faridabadnews24March 4, 2020No Comments2 Mins Read

बल्लभगढ़ (फरीदाबाद): यमुना किनारे ग्रामीण क्षेत्र में खुले शराब के ठेके से ईरानी करंसी बदलने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ये अपने आप को ईरान देश के बता रहे हैं। थाना छांयसा पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव शेखपुर जिला पलवल निवासी राजेश के गांव मौजपुर व यमुना पार गांव शाहजहांपुर खादर के पास शराब के ठेके हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 28 फरवरी की रात 11 बजे गांव मौजपुर के पास वाले शराब के ठेके पर कार आकर रुकी, जिसमें से तीन लोग उतरकर ठेके पर पहुंचे। वे अपने आपको ईरान देश का बताकर वहां की करंसी को इंडियन करंसी में बदलने के लिए कहने लगे। इस दौरान दो युवकों ने झांसे में लेकर सेल्समैन विनय व भोला से 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इस घटना के बारे में दूसरे ठेके के सेल्समैन को अवगत करा दिया गया। एक मार्च की रात 8 बजे तीनों युवक कार से शाहजहांपुर खादर वाले शराब के ठेके पर पहुंचे। वहां पर भी ईरानी करंसी बदले की बात करने लगे। पहले से ही जानकारी होने पर सेल्समैन ने शोर मचा दिया, ग्रामीणों ने मौके पर ठगों को पकड़कर धुनाई कर डाली।

शराब के ठेके पर ठगी करने वालों के पकड़ने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। युवकों की पहचान समीर, रजा, अलीमरधन के नाम से हुई है। कोई पासपोर्ट व अन्य किसी प्रकार के कागजात उनके पास नहीं थे। तीनों ने इस तरह की घटना राजस्थान के जयपुर में भी की हुई है। तीनों को जिला जेल नीमका भेज दिया है।

-बिजेंद्र दहिया, प्रभारी थाना छांयसा।

faridabadnews24 Fraud of 50 thousand rupees in the name of changing Iranian currency from contracts
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

जानिए क्या है बड़ी वजह, फरीदाबाद में 55 लोगों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.