कांग्रेस का ‘दिल्ली के दिल की बात, कांग्रेस के साथ’ अभियान शुरू

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान होने के बाद कांग्रेस चुनाव प्रचार में जुट गई है। कांग्रेस ने शुक्रवार को ‘दिल्ली के दिल की बात, कांग्रेस के साथ’ चुनावी अभियान की शुरुआत की। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में चुनावी अभियान शुरू करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्योगपति से मिल रहे हैं, लेकिन कांग्रेस दिल्ली के दिल की बात लोगों से कर रही है। हम चाहते हैं की लोग हमें सुझाव दें।

शशि थरूर ने कहा कि लोग व्हॉट्सअप और मिस्ड कॉल से भी सुझाव दें सकते हैं। वेबसाइट delhikibaat.com. inc और फेसबुक एकाउंट पर भी सुझाव दिया जा सकता है।

सीएए के खिलाफ है कांग्रेस


केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए शशि थरूर ने रहा कि छात्रों पर आक्रमण हो रहा है, अर्थव्यवस्था संकट में है। 1930 में यही जर्मनी में हुआ था छात्रों को मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का कांग्रेस ने हमेशा से विरोध किया है। यह संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक वर्ग नही बल्कि संविधान के लिए विरोध कर रही है। सभी लोग संविधान की प्रस्तावना पढ़ रहे हैं। ये मुद्दा सभी वर्गों के लिए जरूरी है। ये भारत का मुद्दा है।

भाजपा पर गुमराह करने का आरोप

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। कश्मीर की आजादी का मतलब वहां की पाबंदियों को हटाने से है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पुलिस पर वे सवाल उठा रहे हैं। लेकिन उन्हें क्या रोक रहा है कि वे छात्रों से बात न करें, घायलों को देखने जाएं।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए शशि थरूर ने कहा कि किसी ने हिम्मत दिखाकर छात्रों का समर्थन किया। जेएनयू छात्रों का समर्थन करने के लिए फिल्म का बॉयकॉट करना ठीक नहीं है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea