Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कवि सम्मेलन का उद्घाटन करने पहुंचे समाजसेवी रूप सिंह नागर

कवि सम्मेलन का उद्घाटन करने पहुंचे समाजसेवी रूप सिंह नागर

faridabadnews24By faridabadnews24March 5, 2020No Comments2 Mins Read
फरीदाबाद : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तिगांव में आज एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से सभी की वाहवाही लूटी। इस कवि सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यअतिथि समाजसेवी रूप सिंह नागर ने रिबन काटकर किया।महाविद्यालय पहुंचने पर समाजसेवी रूप सिंह नागर का प्राचार्य ईश्वर कुमार द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने बताया कि श्री नागर ग्रामीण अंचल के बड़े प्रसिद्ध एवं सभी जगह स्थान पाने वाले समाजसेवी हैं। उन्हें हर क्षेत्र की जानकारी होती है और हर व्यक्ति की उन तक पहुंच है।
आज श्री नागर का भी आशीर्वाद है कि उनके पुत्र राजेश नागर तिगांव क्षेत्र से विधायक बने हैं। इस अवसर पर रूप सिंह नागर ने कहा कि वह अपने क्षेत्र को अपना परिवार ही मानते हैं। इसलिए जो बुलाता है, वहां प्रेमवश चले आते हैं। उन्होंने कहा कि आज कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसका अर्थ है कि आज अंदर की बातें निकलकर सामने आएंगी। कविताएं मन के भावों को कह देती हैं। वैसे भी पिछले समय में जब आधुनिक मीडिया साधन नहीं थे तो कविताएं ही मनोरंजन का जरिया हुआ करती थीं। श्री नागर ने कहा कि महाविद्यालय में कवि सम्मेलन के आयोजन से आधुनिक पीढ़ी भी इस विधा से जुड़ेगी, ऐसा उन्हें विश्वास है।
इस अवसर पर मूर्धन्य कवियों सतीश सारस्वत, कुलदीप महाबली, डा समोद सिंह, विष्णु पालीवाल ने अपनी रचनाओं से सभी की वाहवाही लूटी। उन्होंने हास्य विनोद, वीर रस और चुटीली रचनाओं से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अमन नागर, दयानन्द नागर, बृजभूषण शर्मा, गजेंद्र अधाना आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
faridabadnews24 Roop Singh Nagar social worker arrived to inaugurate Kavi Sammelan
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बैलगाड़ी से करते थे यमुना रेती चोरी, पुलिस टीम ने 6 को किया काबू, यमुना रेती से भरी 7 बैल गाड़ियां जब्त

May 19, 2026

फरीदाबाद में कुत्ते द्वारा बाइक की सीट फाड़ने पर भड़का युवक, पड़ोसी की स्कूटी जला डाली

May 19, 2026

फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में CBSE 12वीं के 2 विषयों में फेल होने पर छात्र ने कर लिया सुसाइड, पूरा परिवार सदमे में

May 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.