Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरेंडर करना चाहता था ताहिर, हो गया गिरफ्तार

सरेंडर करना चाहता था ताहिर, हो गया गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24March 5, 2020No Comments3 Mins Read

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के कई मामलों में आरोपित आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद को दिल्ली पुलिस ने एक सप्ताह की कड़ी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार को बड़ी आसानी से गिरफ्तार कर लिया। हैरानी तो इस बात की है कि ताहिर ने खुद टीवी न्यूज चैनल पर अपने सरेंडर की घोषणा की और पुलिस ने बड़ी आसानी ने कोर्ट परिसर में बनी पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, ताहिर हुसैन दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में था, लेकिन उसने पहले ही इसका एलान करके अपने ही मंसूबों पर पानी फेर दिया।

सरेंडर करने का एलान करना पड़ा भारी

बताया जा रहा है कि ताहिर हुसैन पिछले एक-दो दिनों से कोर्ट के सामने सरेंडर करने की योजना बना रहा था। इसकी तारीख भी उसके वकीलों ने तय कर दी और सरेंडर करने के लिए कोर्ट का भी चयन कर लिया गया। इस बीच बृहस्पतिवार दोपहर ताहिर हुसैन ने एक निजी न्यूज टेलीविजन चैनल को इंटरव्यू देकर अपने ही मंसबूों पर पानी फेर दिया। इंटरव्यू देखकर सक्रिय हुआ दिल्ली पुलिस की विशेष जांच टीम (Special Investigation Team) ने उसे कोर्ट परिसर में धर दबोचा, जब उसके वकील सरेंडर की प्रक्रिया पूरी करने में जुटे थे।

गलत कोर्ट का किया चयन

ताहिर हुसैन के वकील मुकेश कालिया ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में सरेंडर की याचिका दायर कर दी थी, लेकिन मेट्रोपॉलिटन जज ने कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में ही नहीं आता, ऐसे में माना जा रहा है कि उन्होंने गलत कोर्ट का चयन किया था।

टीवी इंटरव्यू देकर दिया पुलिस को खुला न्योता

हैरानी इस बात कर भी जताई जा रही है कि जिस ताहिर हुसैन को पिछले एक सप्ताह से दिल्ली पुलिस तलाश रही थी उसने बाकायदा टेलीविजन चैनल पर एलान करके सरेंडर की बात कही। ऐसे में स्वाभाविक रूप से पुलिस अलर्ट हो गई और उसने कोर्ट परिसर की पार्किंग से ही ताहिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया।

इंटरव्यू देना कहीं कोई चाल तो नहीं

वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि सरेंडर का नाकाम ड्रामा खुद को ‘शहीद’ बनाने के लिए किया गया। दरअसल, ताहिर हुसैन सरेंडर या गिरफ्तारी से पहले मीडिया के जरिये लोगों को यह बताना चाहता था कि वह बेकसूर है, इसमें वह कुछ हद तक सफल भी रहा।

भाजपा पर लगाया फंसाने का आरोप

गिरफ्तारी से पहले टीवी न्यूज चैनल के इंटरव्यू में ताहिर हुसैन ने भारतीय जनता पार्टी पर साजिश कर फंसाने का आरोप लगाया, साथ ही कहा कि वह किसी भी तरह की जांच  के तैयार हैं। वह बार-बार खुद को बेकसूर बताते रहे।

नार्कों टेस्ट तक कराने की दी चुनौती

अपने इंटरव्यू में ताहिर हुसैन में दावा किया कि जांच के बाद वह बेकसूर ही साबित होंगे, इतना ही नहीं उन्होंने नार्को टेस्ट तक करानी की चुनौती दी है।

यह भी जानें

  • निलंबित AAP पार्षद ताहिर हुसैन पर कुल तीन केस दर्ज किए गए हैं।
  • इंटेलिजेंस  ब्यूरो के कांस्टेबल अंकित शर्मा की हत्या का मामला दयालपुर थाने में दर्ज किया गया है, जिसके बाद से ताहिर फरार था।
  • दयालपुर थाने में ही हत्या की कोशिश एक और मामला पुलिस ने दर्ज किया है।
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा मामले में दर्ज तीसरा मामला खजूरी खास थाने में दंगा करने और आगजनी का है।
  • ताहिर हुसैन की आने वाले समय में बढ़ सकती हैं, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने उस पर धारा 307, 120 बी, 34 के तहत FIR दर्ज की है।
arrested faridabadnews24 Tahir wanted to surrender
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026

रच रहा था बड़ी साजिश दिल्ली में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार!

March 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.