Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बजट सत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जमकर भिड़ंत हुई

बजट सत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जमकर भिड़ंत हुई

faridabadnews24By faridabadnews24March 6, 2020No Comments4 Mins Read

हरियाणा विधानसभा का करीब एक पखवाड़े तक चला बजट सत्र काफी अहम रहा। बजट सत्र के दौरान कांग्रेस जहां पूरी तरह से एकजुट नजर आई, वहीं भाजपा, जजपा और निर्दलीय विधायक बिखराव के शिकार रहे। जनहित के मुद्दे उठाने से लेकर सियासी माहौल को गरम करने में कांग्रेस विधायक गठबंधन की सरकार पर पूरी तरह से हावी रहे। सदन में जहां भाजपा के पुराने आक्रामक चेहरों की कमी खली, वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ गृह मंत्री अनिल विज, विधायक असीम गोयल और महीपाल ढांडा ने जमकर मोर्चा संभाला। इसके बावजूद कांग्रेस विधायकों की एकजुटता ने भाजपा को नए सिरे से रणनीति बनाने के लिए मजबूर कर दिया।

 

विधानसभा का बजट सत्र 14 दिन चला, लेकिन इसमें कार्य अवधि नौ दिन की रही। बीच में पांच छुट्टियां रहीं। विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोप के बीच वित्त मंत्री के नाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बार जिस तरह का बजट पेश किया, उसकी हर जगह तारीफ हो रही है। हालांकि विपक्ष मनोहर लाल के इस बजट पर अंगुली उठा रहा है और बढ़ते कर्ज व राजस्व घाटे पर सरकार की घेराबंदी करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने दे रहा, लेकिन मुख्यमंत्री ने सांसदों और विधायकों से सुझाव लेकर जिस तरह उनके करीब 70 प्रतिशत सुझावों को बजट में शामिल करते हुए इसे आम आदमी का बजट बनाने की कोशिश की, उसकी हर जगह चर्चा है।

बजट सत्र में कई मौके ऐसे आए, जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जमकर भिड़ंत हुई। कांग्रेस की ओर से किरण चौधरी, आफताब अहमद, बीबी बत्रा, डॉ. रघुबीर कादियान, बिशनलाल सैनी, गीता भुक्कल, अमित सिहाग, धर्म सिंह छौकर, नीरज शर्मा और राव चिरंजीव ने खुलकर सरकार की घेराबंदी की। हलोपा के एकमात्र विधायक गोपाल कांडा हालांकि सदन में रहे, लेकिन उनकी उपस्थिति कहीं दर्ज नहीं हो सकी। इनेलो की ओर से एकमात्र अभय सिंह चौटाला जिस तरह से पूरी सरकार पर भारी पड़े, उसे देखकर न केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस विधायकों ने भी अभय चौटाला की दिलेरी की जमकर तारीफ की।

अभय अड़े तो मनोहर लाल को संभालना पड़ा मोर्चा

अभय सिंह ने नशे समेत कई मुद्दों पर सरकार की घेराबंदी की, जबकि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने धान घोटाले पर सरकार से सवाल पूछे। कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने ब्राह्मणों को दान में दी गई जमीनें वापस लेने का मुद्दा उठाया। हरियाणा सरकार की ओर से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बड़े ही सधे अंदाज में विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया। विभिन्न मौकों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक के बाद एक विपक्ष की हर आशंका का समाधान किया तो गृह मंत्री अनिल विज व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी मोर्चा संभाला। हालांकि विज के इस बार तेवर पिछली बार की सरकार के तेवर से कम ही दिखाई दिए। इस बार पहली दफा सदन छह मिनट पंजाबी में चला।

बंटे नजर आए दुष्यंत चौटाला की पार्टी के विधायक, कुंडू की सुनवाई नहीं

सदन में भाजपा को समर्थन देने वाले जननायक जनता पार्टी के विधायक भी बंटे हुए नजर आए। टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली को नशे के मुद्दे पर बोलने का मौका नहीं मिला तो नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम और गुहला चीका के विधायक ईश्वर सिंह ने कई मौकों पर अपनी ही सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए तो सीएम को बाद में सबूत मिलने पर जांच का भरोसा दिलाना पड़ा। शाहबाद के जजपा विधायक रामकरण काला को भी अपनी बात कहने का मौका नहीं मिला, जिस कारण वह नाराज दिखाई दिए।

निर्दलीय विधायकों का निराला अंदाज, स्पीकर चले सधी चाल

भाजपा विधायकों की ओर से असीम गोयल और महीपाल ढांडा ने मोर्चा संभाला तो निर्दलीय विधायकों में नयनपाल रावत सरकार के पाले में खड़े होकर विपक्ष के हमलों का जवाब देते नजर आए। दलितों के मुद्दे पर भाजपा की ओर से लक्षमण नापा और कांग्रेस की ओर से गीता भुक्कल ने मोर्चा संभाला। पूरे सदन को चलाने में स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने बड़े ही समन्वित तरीके से विधायकों को साधने में सफलता हासिल की है। सदन में इस बार करीब डेढ़ दर्जन बिल पास हुए हैं।

Chief Minister Manohar Lal and former CM Bhupendra Singh Hooda clashed fiercely in the budget session faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026

सच जानकर रह जाएंगे हैरान, HR सहित 6 गिरफ्तार, ऑफिस में महिला कर्मचारियों का होता है उत्पीड़न!

April 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.