Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » माता वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने वाले हजारों भक्तों के लिए एक खुशखबरी

माता वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने वाले हजारों भक्तों के लिए एक खुशखबरी

faridabadnews24By faridabadnews24March 6, 2020No Comments3 Mins Read

दिल्ली, हरियाणा व पंजाब से माता वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने वाले हजारों भक्तों के लिए एक खुशखबरी है। अब वे छह से आठ घंटे के अंदर ही सड़क मार्ग से कटरा पहुंच जाएंगे। इसके लिए कुंडली मानेसर पलवल (KMP) एक्सप्रेस से जम्मू के कटरा तक 600 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस हाईवे बनाया जाएगा।

हरियाणा के झज्जर जिले में बहादुरगढ़-सोनीपत सीमा पर बसे गांव निलौठी के पास KMP से यह एक्सप्रेस वे शुरू होगा। हरियाणा में इस एक्सप्रेस वे की लंबाई करीब 135 किलोमीटर की रहेगी। इसके लिए सर्वे पूरा होने के बाद 1500 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मौके पर निशानदेही भी कर दी गई है। दिल्ली से कटरा तक की दूरी को कम करने वाले इस एक्सप्रेस के लिए तीन-चार अलग-अलग रूट का सर्वे किया गया था लेकिन अब KMP से सीधे कटरा तक का रूट फाइनल किया गया है।

झज्जर जिले के गांव निलौठी से शुरू होकर यह एक्सप्रेस वे सोनीपत, रोहतक, गोहाना, जींद, करनाल, कैथल से होता हुआ खनौरी बॉर्डर से पंजाब की सीमा में प्रवेश करेगा। पंजाब के संगरूर जिले से अमृतसर और फिर कटरा तक इसका निर्माण कार्य किया जाएगा। KMP से कटरा तक इस एक्सप्रेस के निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जा रही है। हरियाणा में इस एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए डीपीआर व अन्य कागजी प्रक्रिया के लिए एनएचएआइ की भिवानी स्थित प्रोजेक्ट इंपलीमेंट यूनिट को जिम्मेदारी दी गई है।

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) की ओर से इस एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये का बजट रखा गया है। डीपीआर बनने के बाद ही पता लग सकेगा कि इस एक्सप्रेस के निर्माण कितनी राशि खर्च होगी। इस एक्सप्रेस वे के निर्माण के बाद जम्मू को सड़क मार्ग के जरिये नई दिल्ली तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस एक्सप्रेस वे के निर्माण में आने वाली बाधा मसलन फॉरेस्ट क्लीयरेंस जैसी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। इस एक्सप्रेस वे को अमृतसर से भी जोड़ा जाएगा, ताकि श्रद्धालु यहां स्थित स्वर्ण मंदिर के भी दर्शन कर सकें।

छह लेन एक्सप्रेस वे बनाने की प्रक्रिया शुरू

प्रोजेक्ट इंपलीमेंटेशन यूनिट, भिवानी के उपमहाप्रबंधक केएम शर्मा का कहना है कि जम्मू के कटरा तक छह लेन एक्सप्रेस वे बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह हरियाणा में झज्जर के गांव निलौठी की सीमा में KMP से शुरू होकर कटरा तक जाएगा। हरियाणा में इस एक्सप्रेस वे की लंबाई 135 किलोमीटर होगी। इसकी कुल लंबाई करीब 600 किलोमीटर होगी और इसके लिए हरियाणा में करीब 1500 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

A good news for thousands of devotees who visit Mata Vaishno Devi faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

    Related Posts

    दिल्ली में जिस्मफरोशी के धंधे का हुआ बड़ा खुलासा!, डिपोर्ट होने के बाद दोबारा भारत में कैसे घुसे ये दो बांग्लादेशी

    March 12, 2026

    LPG Price Today: चेक करें लेटेस्ट रेट, दुनियाभर में चल रहे तेल की कमी के चलते आपके शहर में कितनी हुई LPG की कीमत

    March 12, 2026

    यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम ने इन 7 जगहों को बताया ‘मोक्ष धाम’, ‘यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता’

    March 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • देश-विदेश
    • फरीदाबाद
    • हरियाणा
    • कारोबार
    • क्राईम
    • मनोरंजन

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.