राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने दी”विश्व हिन्दी दिवस”की शुभकामनाएं
फरीदाबाद : आज दुनिया मे हिंदी दिवस मनाया जा रहा है इसके लिये मैं अम्बिका शर्मा – राष्ट्रीय चेयरपर्सन राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, सभी भारतवासियों को पूरे राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की टीम की तरफ से “विश्व हिंदी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनायें देती हूँ। हिंदी भाषा को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से वर्ष 2006 के बाद से इस दिवस को हर वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है
यह हम सब भारतवासियो के लिये गर्व की बात है की हिंदी भाषा को पुरे विश्व में नई पहचान मिली है। आज हिंदी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, नेपाल, ओर बांग्लादेश मे भी बोली और समझी जाती है. इसके अलावा दुनियाभर में करीब 54 करोड़ लोग हिंदी भाषी है। आज विश्वभर के 176 विश्वविद्यालयों मे हिंदी एक विषय के तौर पर पढ़ाई जाती है। दक्षिण प्रशांत महासागर के म्लानेसिया मे बसे फिजी में हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है।
आज पुरे देश मे ही नहीं बल्कि पूरे विश्व पटल पर हिंदी एक लोकप्रिय भाषा के रूप में प्रचलित हो रही है। इसके लिये मैं देश की सवा सौ करोड़ जनता को विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनायें देती हूँ