Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पटना में यस बैंक की एक ब्रांच के सामले पैसे निकालने के लिए पहुंचे लोगों की भीड़

पटना में यस बैंक की एक ब्रांच के सामले पैसे निकालने के लिए पहुंचे लोगों की भीड़

faridabadnews24By faridabadnews24March 8, 2020No Comments2 Mins Read

यस बैंक से 50 हजार रुपए निकालने की लिमिट तय होने के बाद शनिवार को बैंक की शाखाओं और इसके एटीएम के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें नजर आईं। ज्यादातर एटीएम ड्राई होने के कारण ग्राहक पैसे नहीं निकाल पाए। नेट बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड उपयोग नहीं कर पाने की भी शिकायतें आ रही हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने बैंक जाकर रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित 50 हजार रुपए चेक से निकालने की बात कही। वहीं, एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने प्रेस क्रॉन्फेंस में कहा कि यस बैंक को बचाने की रणनीति सोमवार तक तैयार कर ली जाएगी।

एसबीआई के चेयरमैन ने कहा कि एसबीआई को आरबीआई की तरफ से यस बैंक के लिए ड्राफ्ट स्कीम मिल गई है और बैंक की लीगल टीम इस पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि स्टॉक एक्सचेंज को बता दिया गया है कि एसबीआई यस बैंक में 49% हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है। योजना के तहत एसबीआई 2450 करोड़ रुपए में यस बैंक के 245 करोड़ शेयर खरीद सकता है। इस निवेश पर अंतिम फैसला एसबीआई का बोर्ड का करेगा।

‘बैंक के खाताधारकों पर कोई खतरा नहीं है’

उन्होंने कहा कि यस बैंक को संकट से निकलने के लिए कम से कम 20,000 करोड़ रुपए की जरूरत है। खाताधारकों के सवाल पर उन्होंने कहा कि बैंक के खाताधारकों पर कोई खतरा नहीं है। कुछ दिनों में खाताधारकों की मुश्किल दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि एसबीआई में निवेश करने वालों के लिए यह अच्छा मौका है। रजनीश कुमार ने कहा कि बैंक की कोशिश है कि निवेश योजना को आरबीआई द्वारा दी गई समय सीमा से पहले ही पास करा लिया जाए।

पे नियर बाय ने कहा- बिना रुकावट चल रहा सिस्टम

यस बैंक से टाइअप में चल रहे फिनटेक के स्टार्टअप पे नियर बाय ने कहा कि उसकी सेवाएं चालू हैं। इसलिए उपभोक्ता उसका लाभ उठाएं। यह कंपनी बैंक के ग्राहकों को ऐप आधारित सेवाएं देती है। जिसमें बिना पिन और कार्ड के एटीएम सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) में बाधाएं आने की बात सामने आई थी।

A crowd of people arrived in Patna to withdraw money on a branch of Yes Bank faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

    Related Posts

    बोला- 70 साल में एक इंच विदेशी जमीन पर नहीं किया कब्जा, भारतीय सेना की कार्रवाई से बौखलाया चीन

    September 2, 2020

    11 लाख रु. लीटर है कीमत, इस जीव के नीले खून से बनेगी कोरोना वैक्सीन

    August 10, 2020

    केरल: कोझिकोड हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 18 पहुंचा, विमान के हो गए थे दो टुकड़े

    August 8, 2020
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • देश-विदेश
    • फरीदाबाद
    • हरियाणा
    • कारोबार
    • क्राईम
    • मनोरंजन

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.