Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार तड़के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर को गिरफ्तार कर लिया।

प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार तड़के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर को गिरफ्तार कर लिया।

faridabadnews24By faridabadnews24March 8, 2020No Comments2 Mins Read

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यस बैंक (Yes Bank) के संस्थापक राणा कपूर को रविवार तड़के मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। ईडी के अधिकारियों ने लंबी पूछताछ के बाद उन्हें देर रात 3 बजे गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक राणा कपूर पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे।

20 घंटे तक चली पूछताछ के बाद कपूर को ईडी ने बॉल एजेंसी कार्यालय में गिरफ्तारी किया गया। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बैंक के संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज कर उनके मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी की। उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी कर दिया गया है, ताकि वह देश छोड़कर नहीं जा सकें।

ANI

✔@ANI

Mumbai: Enforcement Directorate (ED) arrests #YesBank founder #RanaKapoor. Visuals from ED office where he was being questioned.

Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें

209

4:30 am – 8 मार्च 2020
Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता
76 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

माना जा रहा है कि मामले में वित्त मंत्रालय की सक्रियता की वजह से यस बैंक का संकट एक महीने से पहले खत्म हो सकता है। यस बैंक में 49 फीसद हिस्सेदारी खरीदने का फैसला कर चुके भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) के प्रमुख रजनीश कुमार ने शनिवार को कहा कि यस बैंक में अधिकतम 10,000 करोड़ रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक यस बैंक को संभालने में सरकारी बीमा कंपनी एलआइसी की भी मदद ली जा सकती है।

बता दें कि पहले प्रमोटरों की लड़ाई और उसके बाद गहरे वित्तीय संकट से जूझ रहे निजी क्षेत्र के यस बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) ने गुरुवार को एक महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। आरबीआइ ने यस बैंक की लगातार खराब होती वित्तीय स्थिति को देखते हुए यह प्रतिबंध गुरुवार रात आठ बजे से 30 दिनों तक के लिए लगाया है। इस बीच इसके नए प्रबंधन की व्यवस्था होगी।

गौरतलब है कि यस बैंक के मौजूदा निदेशक बोर्ड को भी 30 दिनों के लिए निरस्त कर दिया गया और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) के पूर्व सीएफओ प्रशांत कुमार को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इस एक महीने में बैंक का कोई भी खाताधारक 50 हजार रुपये से ज्यादा राशि नहीं निकाल सकेगा। विशेष परिस्थितियों में अतिरिक्त 50,000 रुपये निकासी की इजाजत दी गई है।

faridabadnews24 The Enforcement Directorate arrested Yes Bank co-founder Rana Kapoor in the money laundering case early Sunday.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

हांसी में परिवार ने जाम लगाया, महिला के शव को चूहों के कुतरने पर हंगामा

June 8, 2026

वायरल VIDEO ने उड़ाए होश, फरीदाबाद के सेक्टर-24 में स्कूटी- बाइक पर खुलेआम हो रहा था गलत काम

June 7, 2026

6 महीने में निपटाना होगा जनता की शिकायतों का कोटा, हरियाणा सरकार ने बदला पुलिस कानून

June 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.