Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 3 साल की बच्ची के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की ख़बर आई

3 साल की बच्ची के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की ख़बर आई

faridabadnews24By faridabadnews24March 14, 2020No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली । Coronavirus Prevention: COVID-19 यानी कोरोना वायरस दुनियाभर के देशों के साथ भारत में भी अपना कहर बरपा रहा है। खासकर जब से केरल की 3 साल की बच्ची के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की ख़बर आई है तब से पैरेन्ट्स के बीच पैनिक बढ़ गया है। चिकित्सा सलाहकार लगातार यही बात कह रहे हैं कि अपने हाथों को कई बार धोएं और उन्हें अपनी नाक और चेहरे से दूर रखने ताकि आप किसी भी तरह के संक्रमण से खुद को बचा सकें।

हालांकि, बच्चों को उनके नाक या चेहरे को छूने से रोकना काफी मुश्किल काम है। बच्चों की तो छोड़ें, यहां तक कि, कई वयस्कों के लिए भी अपने चेहरे और मुंह को न छूना मुश्किल हो रहा है। अगर आप भी अपने बच्चे को इंफेक्शन्स से दूर रखना चाहती हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसे तरीके जो आपकी इसमें मदद करेंगे।

बच्चे को बार-बार टोकें

अक्सर ऐसा होता है कि बच्चे अपने चेहरे को छूने की आदत से अंजान होते हैं। बड़ों की तरह, बच्चों को बार-बार अपना चेहरा छूने से रोकने के लिए उन्हें टोकना पड़ेगा। जब भी वह ऐसा करें तो उन्हें बताई। धीरे-धीरे उन्हें आदत पड़ जाएगी और वह इस बात का ख्याल भी रखेंगे।

हमेशा टिशू पास रखें

हमेशा अपने बच्चे के पास टिशू का एक पैकेट ज़रूर रखें और उन्हें इसे छींकते या खांसते वक्त इस्तेमाल करना सिखाएं। उन्हें सिखाएं अगर चेहरे पर खुजली हो रही हो, तो टिशू की मदद से ही खुजाएं। ऐसा करने से बच्चे को इंफेक्शन लगने का ख़तरा काफी कम हो जाएगा।

हाथों को लेकर उनका ध्यान भटकाएं

अगर बच्चे का हाथ खाली हैं तो वह अपना चेहरा ज़रूर छुएगा। उनके हाथों में फिजिट स्पिनर या फिर हाथों को एंगेज रखने के लिए ज़रूर दें। इसके अलावा अगर बच्चे फिर भी चेहरे पर हाथ लगा रहे हैं तो उन्हें दस्ताने भी पहना सकते हैं।

उनके बालों को चेहरे पर आने से रोकें

बच्चों का हाथ चेहरे पर अक्सर अपने बालों को हटाने के लिए जाता है। इसलिए ध्यान रखें कि छोटे बाल इतने छोटे हों कि आंखों पर न गिरें या बड़े बाल हैं तो उन्हें पीछे क्लिप करें। जब बाल चेहरे पर नहीं आएंगे तो बच्चों का हाथ भी मुंह पर कम जाएगा।

सुनिश्चित करें कि बच्चे अपने हाथ ज़रूर धोएं

बच्चों को उनके चेहरे को छूने से रोकना संभव नहीं है। इसके बजाय, इस बात पर ध्यान दें कि उनके हाथ हमेशा साफ और स्वच्छ रहें। उन्हें हर कुछ घंटों में अपने हाथ धोने के लिए प्रोत्साहित करें, खासकर जब वे सार्वजनिक स्थानों से वापस आते हैं। इस तरह, अगर वह हर थोड़ी देर में अपना चेहरा छू भी लेते हैं, तो कम से कम उनके हाथ साफ होंगे और वायरस पकड़ने का ख़तरा कम हो जाएगा।

faridabadnews24 News of 3-year-old girl suffering from corona virus
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को आईफोन देने के लिए गोदाम से 6.5 लाख के लग्जरी नल चुराए

June 6, 2026

ED के हत्थे चढ़ी मास्टरमाइंड, चल रही थी फरार, गुरुग्राम के होटल से गिरफ्तार, शरिया कानून का इस्तेमाल कर महिला ने कैसे ठगे 6 हजार करोड़ रुपये?

May 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.