Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आपको रिटायरमेंट के समय कितने रुपये की पेंशन चाहिए

आपको रिटायरमेंट के समय कितने रुपये की पेंशन चाहिए

faridabadnews24By faridabadnews24March 15, 2020No Comments2 Mins Read

हर आदमी की चाहत होती है कि रिटायरमेंट के समय हर महीने उसे एक निश्चित राशि पेंशन के रूप में मिले। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की ओर से लायी गई अटल पेंशन योजना (APY) इससे जुड़ी एक आकर्षक स्कीम साबित हो सकती है। Atal Pension Yojana का संचालन पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) द्वारा किया जाता है। यह 18 साल से 40 साल आयु वर्ग के लोगों के लिए है। इस योजना के तहत आप हर माह 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक का पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।

इस योजना की प्रीमियम इस बात पर निर्भर करती है कि आपको रिटायरमेंट के समय कितने रुपये की पेंशन चाहिए और योजना से जुड़ने के समय आपकी उम्र क्या है। इस योजना के सब्सक्राइबर मासिक, तिमाही या छह माह में अपना प्रीमियम जमा कर सकते हैं। पहले केवल मासिक प्रीमियम भरने का ऑप्शन उपलब्ध था।

हर महीने कितना करना होगा अंशदान

अगर आप 18 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ते हैं तो 60 वर्ष की आयु में 1,000 रुपये मंथली पेंशन के लिए आपको हर महीने 42 रुपये का अंशदान करना होगा। वहीं, 5,000 रुपये का मासिक पेंशन प्राप्त करने के लिए आपको 60 साल पूरे होने तक हर महीने महज 210 रुपये जमा कराने होंगे। हालांकि, आपकी उम्र अगर 40 साल है तो 1,000 रुपये के पेंशन के लिए आपको 291 रुपये और 5 हजार की मासिक पेंशन के लिए 1,454 रुपये हर महीने जमा कराने होंगे। इस दौरान सब्सक्राइबर की मौत होने पर नॉमिनी को 8.5 लाख रुपये का पेंशन मिलेगा।

वहीं, 3,000 रुपये के गारंटीड रिटर्न के लिए प्रीमियम की राशि 126 रुपये से 792 रुपये के बीच हो सकती है। इस योजना के तहत सब्सक्राइबर की मौत की स्थिति में उसके नॉमिनी को 5.1 लाख रुपये की एकमुश्त राशि मिलेगी। चार हजार रुपये की पेंशन के लिए 18 से 39 साल तक की आयु के लोगों के लिए प्रीमियम 168 रुपये से 1,054 रुपये के बीच हो सकती है। वहीं, सब्सक्राइबर की मौत होने पर नॉमिनी को 6.8 लाख रुपये मिलेंगे।

faridabadnews24 How much pension do you need at the time of retirement
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खासियत, LIC OF INDIA ने लॉन्च किया जीवन अक्षय-7 एन्युटी प्लान

September 4, 2020

ग्राहकों को मिलेगी 30 दिन फ्री सर्विस, Reliance Jio के धांसू नए और सस्ते प्लान

September 2, 2020

जानें क्या चल रहे हैं भाव, सोना हुआ और सस्ता, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट

August 24, 2020
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.