Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » राज्यसभा उम्मीदवार दीपेंद्र हुड्डा को बनाने पर फरीदाबाद एनएसयूआई ने दी बधाई:सन्नी बादल

राज्यसभा उम्मीदवार दीपेंद्र हुड्डा को बनाने पर फरीदाबाद एनएसयूआई ने दी बधाई:सन्नी बादल

faridabadnews24By faridabadnews24March 15, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद से नेहरु कॉलेज अध्यक्ष सन्नी बादल ने कांग्रेस नेतृत्व द्वारा राज्यसभा सीट के लिए युवा, ऊर्जावान, संघर्षशील नेता दीपेन्द्र हुड्डा को हरियाणा से उम्मीदवार बनाने का हार्दिक स्वागत करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने वाला निर्णय बताया। सन्नी बादल ने कांग्रेस से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर दीपेन्द्र हुड्डा को हार्दिक बधाई देते हुए पूर्ण विश्वास जताया कि वे राज्यसभा चुनाव जीतेगे। दीपेन्द्र हुड्डा ना केवल युवा, ऊर्जावान, संघर्षशील नेता है बल्कि हरियाणा में दीपेन्द्र हुड्डा एक बेहद लोकप्रिय व मिलनसार नेता है। उनके राज्यसभा में जाने से हरियाणा सहित पूरे देश के किसान, मजदूरों,छात्र छात्रा युवा, गरीबों, शोषितों, वंचितों की आवाज दृढ़ता से संसद में गूंजेगी। बादल ने कहा कि इस समय सभी कांग्रेसजनों को अपने निजी मतभेदों व महत्वकांक्षाओं को भूलाकर एकजुटता से मोदी-भाजपा-संघ की फासिस्ट, साम्प्रदायिक, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार संघर्ष करना होगा।

वहीं एनएसयूआई के डूसू प्रत्याशी रहे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन चपराना ने आरोप लगाया कि 29 फरवरी से 5 मार्च के बीच हुई भारी बरसात व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की अभी तक भाजपा-जजपा सरकार ने विशेष गिरदावरी न करके किसानों के साथ धोखा किया है। चपराना ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा में तो सबसे ज्यादा नुकसान सरसों फसल में हुआ है और सरसों की फसल को किसान अब काट रहा है। ऐसी स्थिति में गिरदावरी के अभाव में फसल नुकसान का आंकलन कैसे होगा, किसान को मुआवजा कैसे मिलेगा? यही स्थिति प्रदेश के अन्य क्ष़ेत्रों में भी है। सरकार पीक एंड चूज के आधार पर कहीं नष्ट फसलों की विशेष गिरदावरी कर रही है तो कहीं नही, जो बताता है कि भाजपा-जजपा सरकार की नियत साफ नही है। ऐसी स्थिति में विद्रोही ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि वे दो दिन में पूरे प्रदेश में नष्ट फसलों की विशेष गिरदावरी करवाके यह सुनिश्चित करे कि किसानों को नष्ट फसलों का मुआवजा 25 हजार रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से अवश्य मिले। इस मौके पर डूसू प्रत्याशी अर्जुन चपराना, नेहरू कॉलेज प्रेसिडेंट सन्नी बादल गुड़गांव कांग्रेस से राजेश कौशिक और बहन मीणा सेन मौजूद रहे।

Faridabad NSUI congratulates Rajya Sabha candidate Dependra Hooda on making him: Sunny Badal faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

जानिए क्या है बड़ी वजह, फरीदाबाद में 55 लोगों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.