Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पांच दिन में 5,000 रुपये टूटा सोना

पांच दिन में 5,000 रुपये टूटा सोना

faridabadnews24By faridabadnews24March 17, 2020No Comments2 Mins Read

सोने की वायदा कीमतों में पिछले पांच सत्रों में 5,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। यह इन पांच सत्रों में 44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से लुढ़ककर 39,225 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक आ गया है। आमतौर पर सोना इक्विटी बाजारों में गिरावट के दौरान सेफ हैवन के रूप में मजबूत होता है, लेकिन कोरोना वायरस प्रकोप के कारण सभी बाजारों में नकदी के संकट के चलते सोने में यह भारी गिरावट देखने को मिली है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह सोने का हाजिर भाव 0.79 फीसद या 11.95 डॉलर की गिरावट के साथ 1502.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, वैश्विक स्तर पर चांदी का हाजिर भाव मंगलवार सुबह 0.02 फीसद की गिरावट के साथ 12.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वायदा बाजार की बात करें, तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह तीन अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव 293 रुपये की गिरावट के साथ 39,225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव मंगलवार सुबह एमसीएक्स पर 363 रुपये की गिरावट के साथ 39,526 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

चांदी के वायदा भाव की बात करें, तो मंगलवार को इसमें भी गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी का वायदा भाव मंगलवार सुबह 1.04 फीसद या 376 रुपये की गिरावट के साथ 35,831 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

000 in five days faridabadnews24 Gold lost by Rs 5
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खासियत, LIC OF INDIA ने लॉन्च किया जीवन अक्षय-7 एन्युटी प्लान

September 4, 2020

ग्राहकों को मिलेगी 30 दिन फ्री सर्विस, Reliance Jio के धांसू नए और सस्ते प्लान

September 2, 2020

जानें क्या चल रहे हैं भाव, सोना हुआ और सस्ता, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट

August 24, 2020
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.