Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने देशभर के श्रद्धालुओं को फिलहाल यात्रा पर न आने की अपील

श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने देशभर के श्रद्धालुओं को फिलहाल यात्रा पर न आने की अपील

faridabadnews24By faridabadnews24March 18, 2020No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। वायरस का असर विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी की यात्रा पर भी पड़ा है। यात्रा का प्रबंधन देख रहे श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने देशभर के श्रद्धालुओं को फिलहाल यात्रा पर न आने की अपील की है। बोर्ड ने मंगलवार को एक एडवाइजरी जारी कर श्रद्धालुओं को वायरस का प्रभाव कम होने तक यात्रा स्थगित करने को कहा है। बोर्ड ने यात्रा के पड़ाव आद्यकुंवारी में गर्भ जून गुफा के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए हैं।

सतर्कता के क्रम में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में मंगलवार को प्रवेश रोक दिया गया। अब 31 मार्च तक श्रद्धालु सिर्फ बाहर से ही बाबा का दर्शन-पूजन कर सकेंगे। इसके लिए दोपहर में ही गर्भगृह के बाहर अरघा और पाइप युक्त पात्र लगा दिया गया जिससे दूध-जल ज्योतिर्लिग तक जा सके। इसके अलावा विदेशी श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ में मूलगंध कुटी बौद्ध पार्क व मंदिर को भी बंद कर दिया गया। आधा दर्जन से अधिक बौद्ध मठों में देशी- विदेशी सैलानियों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए गेट पर इसकी सूचना चस्पा कर दी गई। इसमें चाइनीज बौद्ध मंदिर, थाई बौद्ध मंदिर, जापानी बौद्ध मंदिर, वियतनामी बौद्ध मंदिर, प्राचीन बौद्ध मंदिर आदि शामिल हैं। व्रज विद्या संस्थान स्थित बौद्ध मंदिर सोमवार को ही बंद किया जा चुका है। एएसआइ के अधीन कुशीनगर में संरक्षित स्मारक 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।

राजस्थान के प्रसिद्ध धाíमक स्थल मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन आम लोगों के लिए बंद कर दिए गए हैं। अब यहां केवल आरती होगी। करौली स्थित देश के प्रमुख जैन मंदिर श्रीमहावीर जी ट्रस्ट ने भी मेले में धाíमक परंपराएं केवल औपचारिकता के तौर पर निभाने का निर्णय लिया है। अजमेर स्थित ख्वाजा साहब की दरगाह में जायरीनों की स्क्री¨नग शुरू की गई है। नाथद्वारा स्थित 337 साल पुराने श्रीनाथजी मंदिर को भी दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गया। श्रीनाथ मंदिर के प्रमुख तिलकायत राकेश गोस्वामी ने बताया कि 31 मार्च तक श्रीजी, प्रियाजी, मदनमोहन मंदिर व मंदिर मंडल के अधीनस्थ सभी धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे। वहीं हिमाचल सरकार ने भी पारिवारिक समारोहों पर रोक लगा दी है। प्रदेश में स्थित सभी शक्तिपीठों के कपाट भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।

सेना में पीटी-परेड बंद

प्रयागराज में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर चौतरफा सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में सेना में रोजाना सुबह होने वाली पीटी परेड को रोक दिया गया है। सभी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। सेना का सिनेमाहाल भी बंद कर दिया गया है। मिलिट्री अस्पताल के कमांडेंट ब्रिगेडियर एस भंडारी का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।

छग में जंगल से लेकर जू तक 31 तक बंद

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने जंगल सफारी से लेकर सभी नेशनल पार्क और चिडि़याघर को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है।

faridabadnews24 Shrimata Vaishno Devi Shrine Board appeals to devotees from all over the country not to visit at present
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.