Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 20 पर एफआइआर, भारी पड़ा लॉकडाउन के नियम तोड़ना

20 पर एफआइआर, भारी पड़ा लॉकडाउन के नियम तोड़ना

faridabadnews24By faridabadnews24March 25, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : कोरोना वायरस को लेकर अपना जिला लॉकडाउन है, पर कुछ लोग लॉकडाउन के नियम तोड़ने पर आमादा है। मस्ती के इरादे से घर से बाहर निकले ऐसे लोगों पर अब पुलिस सख्ती दिखा रही है। सोमवार को भी पुलिस ने ऐसे 251 लोगों के चालान किए थे और मंगलवार शाम तक भी 110 चालान किए गए। इनमें 22 वाहनों को भी जब्त किया गया। मतलब लोग सोमवार के मुकाबले मंगलवार को बहुत कम निकले। ऐसी उम्मीद है कि लोग जागरूक होकर घरों में ही रहेंगे। इसके अलावा 20 एफआइआर भी दर्ज की गई। इनमें कई ऐसे दुकानदारों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए गए, जिन्होंने लॉकडाउन के बावजूद दुकानें खोली हुई थी। हाईवे पर लगी वाहनों की कतार

पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग से जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोकने के लिए सीकरी में नाकाबंदी की हुई है। मंगलवार को काफी संख्या में बड़े व छोटे वाहनों की लंबी कतार लग गई, पर पुलिस ने एक को भी जाने नहीं दिया। हालांकि पलवल जाने के लिए भी गदपुरी के पास नाकाबंदी की हुई है, जिससे जिले से लोग पलवल नहीं जा सकते। इस दौरान हाईवे के आसपास लगते गांवों के ग्रामीणों ने भूखे-प्यासे वाहन चालकों को खाना दिया। मास्क न पहनने वालों को भेजा वापस

ओल्ड फरीदाबाद में पुलिस द्वारा लगाई गई नाकाबंदी के दौरान कुछ वाहन चालक ऐसे थे जो जरूरी काम से जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोककर मास्क पहनने के लिए घर वापस भेजा। साथ ही कुछ वाहन चालकों को बेवजह सड़क पर आने के लिए कड़ी फटकार लगाई। दुकानदारों को किया जागरूक

कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने दुकानदारों को जागरूक किया। दुकानदारों को बताया गया कि किसी भी दुकान पर पांच लोगों से अधिक इकट्ठा न हो। पांच लोग भी लाइन लगाकर कम से कम डेढ़ मीटर का फासला रख कर सामान खरीदें। अगर आदेश का पालन नहीं किया गया तो सख्ती बरती जाएगी। पुलिस आयुक्त केके राव ने इस तरह के आदेश थाना व चौकी इंचार्ज को दिए हैं। आयुक्त ने यह भी कहा है कि सभी प्रभारी दुकानदारों को भी जागरूक करें।

breaking lockdown rules. faridabadnews24 FIR on 20
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

अंधेरे में सफर करने को मजबूर 50 हजार से ज्यादा लोग, फरीदाबाद में करोड़ों के बजट के बावजूद स्ट्रीट लाइटें खराब

April 12, 2026

ओयो होटल पर युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में एक गिरफ्तार, अपराध शाखा डीएलएफ की टीम कर रही है कार्रवाई

April 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.