Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
  • Photos
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
  • Photos
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
  • Photos
Home » 20 में से 6 मरीज कोरोना से हुए ठीक, हरियाणा के लिए खुशी की बात

20 में से 6 मरीज कोरोना से हुए ठीक, हरियाणा के लिए खुशी की बात

faridabadnews24By faridabadnews24March 29, 2020No Comments3 Mins Read

हरियाणा के लिए बड़ी खुशी की बात है कि कोरोना वायरस से संक्रमित 20 मरीजों में से 6 लोग अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जिसमें 5 व्यक्ति गुरुग्राम जिले के और एक व्यक्ति फरीदाबाद जिले का है। इसके साथ ही राहत की बात यह है कि प्रदेश में अभी तक कोरोना के कारण किसी व्यक्ति की जान नहीं गई है।

यह जानकारी आज यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित स्वास्थ्य विभाग राज्य के सभी जिला स्तर के अधिकारियों व मैडिकल कालेजों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान दी गई। बैठक में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज भी उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि गुरुग्राम जिले में जो 10 पॉजिटिव केस थे, उनमें से अब पांच का सैंपल नेगेटिव आ गया है, अर्थात पांच का इलाज हो गया है और वे अब संक्रमित नहीं रहे। जिले में जो सबसे पहला पॉजिटिव केस था, उसका टेस्ट भी अब नेगेटिव आ गया है। इसी प्रकार, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फरीदाबाद में 3 पॉजिटिव केस थे, जिसमें से आज 1 का टेस्ट नेगेटिव आ गया है, इसका मतलब है कि अब फरीदाबाद में कुल 2 संक्रमित मरीज ही रह गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के काम में लगे स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों विशेष तौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद जिला प्रशासन के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की और कोरोना से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पूर्ण रूप से समर्पित ‘कोविड-19’ अस्पताल बनाने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जिला स्तर के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिला में विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम बनाकर तैयार रखें ताकि जरूरत पडऩे पर कोरोना की महामारी व स्वास्थ्य विभाग द्वारा उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों बारे आपस में विचार-विमर्श कर सही निर्णय लिया जा सके।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कोई ऐसी ‘मोबाइल-एप’बनाएं जिससे ‘होम क्वारंटाइन’ किए गए लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और उनके लिए निर्धारित किए गए स्थान से दूर जाते ही सरकार को पता चल सके ताकि इस एप के माध्यम से राज्य सरकार को उसकी सूचना मिल जाएगी तथा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गृह मंत्री श्री अनिल विज ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि ‘होम क्वारंटाइन’ किए गए लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए तथा संबंधित थाना का एसएचओ नियमित तौर पर उनकी चैकिंग करें, अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

6 out of 20 patients recover from corona faridabadnews24 happy for Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

    Related Posts

    iran new supreme leader : अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोजतबा को मिली देश की कमान, ईरान के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान

    March 4, 2026

    इमोशनल होकर बताया एयरपोर्ट का खौफनाक मंजर, जंग में फंसी एक्ट्रेस लौटीं भारत

    March 4, 2026

    चंद्रग्रहण 2026: होली पर 3 मार्च को लगेगा वर्ष का पहला चंद्रग्रहण, कैला देवी और बड़े हनुमान मंदिर पर नहीं हो सकेंगे दर्शन

    March 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • देश-विदेश
    • फरीदाबाद
    • हरियाणा
    • कारोबार
    • क्राईम
    • मनोरंजन

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.