Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » तीन महीने देगी सरकार, महिलाओं के जनधन खाते में कल से 500-500 रुपये आएंगे

तीन महीने देगी सरकार, महिलाओं के जनधन खाते में कल से 500-500 रुपये आएंगे

faridabadnews24By faridabadnews24April 2, 2020No Comments3 Mins Read

देश में लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को पैसा पहुंचाने के मकसद से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में जनधन खाते में अगले तीन महीनों तक प्रत्येक महीने 500 रुपये डालने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री के इस ऐलान के बाद देश की करीब 20 करोड़ महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। पहली किस्त 3 अप्रैल को खाताधारकों के एकाउंट में जमा होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने तारीखों का ऐलान कर दिया है।

खाते में पैसा पहुंचने की तारीख-

जिन खातों का अंतिम अंक  0 या 1 है उन खातों में सरकार 2 अप्रैल को राशि जमा करवाएगी, खाताधारक को भुगतान 3 अप्रैल को होगा।

जिन खातों का अंतिम अंक  2 या 3 है उन खातों में सरकार 3  अप्रैल को राशि जमा करवाएगी, खाताधारक को भुगतान 4 अप्रैल को होगा।

जिन खातों का अंतिम अंक  4 या 5 है उन खातों में सरकार 4  अप्रैल को राशि जमा करवाएगी, खाताधारक को भुगतान 7 अप्रैल को होगा।

जिन खातों का अंतिम अंक  6 या 7 है उन खातों में सरकार 5  अप्रैल को राशि जमा करवाएगी, खाताधारक को भुगतान 8  अप्रैल को होगा।

जिन खातों का अंतिम अंक  8 या 9 है उन खातों में सरकार 6 अप्रैल को राशि जमा करवाएगी, खाताधारक को भुगतान 9 अप्रैल को होगा।

आपको बता दें कि देश के हर नागरिक को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जनधन खातों की शुरुआत की थी। इनका मकसद ऐसे लोगों को बैंकिंग व्‍यवस्‍था में लाना था, जिनका पहले कोई बैंक खाता नहीं था। इन खातों को आप किसी भी बैंक की शाखा में पहुंचकर खुलवा सकते हैं। ये खाते जीरो बैलेंस पर खुलते हैं और इसमें दुर्घटना बीमा, ओवरड्रॉफ्ट फैसेलिटी, चेक बुक समेत कई दूसरे लाभ भी मिलते हैं। जन-धन योजना में अब तक खुले बैंक अकाउंट में 53% खाते महिलाओं के हैं, जबकि 59% बैंक अकाउंट ग्रामीण और कस्बाई इलाके में खोले गए हैं।

जनधन खातों में आपको कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। इसमें आपको ओवरड्राफ्ट सुविधा के साथ-साथ रुपे डेबिट कार्ड भी मिलता है। इस कार्ड पर आपको 1 लाख रुपये एक्सीडेंट इंश्योरेंस फ्री मिलता है। अगर आप चेकबुक लेना चाहते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होता है कि आपको अपने खाते में कुछ राशि हमेशा बनाकर रखनी होती है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको चेकबुक मिलने में परेशानी हो सकती है।

ये सावधानियां बरतें

प्रधानमंत्री जन-धन खातों में दी जाने वाली अनुग्रहित राशि को गुरुवार से खातों में डालना शुरू किया जाएगा। राशि को निकालने के लिए एसबीआई की विभिन्न ब्रांचों में भीड़ हो सकती है। बैंकों व एटीएम पर पुलिसकर्मी बढ़ाए गए हैं। जानिए लॉकडाउन के बीच बैंक से कैसे प्राप्‍त करें भुगतान…

बैंकों में जाएं तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। बैंककर्मियों से निर्धारित दूरी बनाएं रखें।

बैंकों में सेनेटाइजर की व्यवस्था है, हाथों को अच्छी तरह से सेनेटाइज्ड करके ही बैंकों में प्रवेश करें। मास्क अनिवार्य तौर पर पहन के आएं।

500 to 500 rupees will come in women's Jan Dhan account from tomorrow faridabadnews24 Government will give three months
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026

सच जानकर रह जाएंगे हैरान, HR सहित 6 गिरफ्तार, ऑफिस में महिला कर्मचारियों का होता है उत्पीड़न!

April 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.