Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फर्जी समाचार व अफवाहें फैलाने के आरोप में 36 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

फर्जी समाचार व अफवाहें फैलाने के आरोप में 36 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

faridabadnews24By faridabadnews24April 5, 2020No Comments2 Mins Read

हरियाणा पुलिस द्वारा राज्य में व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर कोविड-19 को लेकर भ्रामक जानकारी, फर्जी समाचार व अफवाहें फैलाने के आरोप में 36 लोगों के खिलाफ कुल 38 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्री अनिल विज द्वारा  पुलिस विभाग को इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा गया था कि कोविड-19 के बारे में सोशल मीडिया पर फर्जी, भ्रामक और असत्य जानकारी प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएं ताकि आमजन के बीच संभावित भ्रम और दहशत ना हो। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने आमजन को सलाह देते हुए कहा कि वे न तो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर असत्यापित जानकारी पोस्ट करें और न ही दूसरों को व्हाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर आदि मैसेजिंग एप्स पर फॉरवर्ड करें, क्योंकि इससे वे परेशानी में पड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि लाकॅडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस द्वारा अब तक सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में 1141 एफआईआर दर्ज कर 1655 व्यक्तियों को काबू किया जा चुका है। चूंकि अभी लॉकडाउन जारी है, इसलिए उल्लंघन के आरोप में 5750 वाहनों को जब्त कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 7 करोड 11 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

विर्क ने कहा कि लॉकडाउन अवधि के दौरान हरियाणा पुलिस के सभी अधिकारी और जवान सक्रिय रूप से अपनी डयूटी निभाते हुए कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लोगों को घरों में बने रहने के लिए जागरूक और प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस अवधि के दौरान, पुलिस लॉकडाउन चुनौतियों का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह भी सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी गरीब या जरूरतमंद भोजन और अन्य दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तु से वंचित न रहे।

faridabadnews24 FIR registered against 36 people for spreading fake news and rumors
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026

सच जानकर रह जाएंगे हैरान, HR सहित 6 गिरफ्तार, ऑफिस में महिला कर्मचारियों का होता है उत्पीड़न!

April 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.