Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए क्या क्या लिए फैसले, हरियाणा में राजनीतिक दलों की हुई सर्वदलीय बैठक

जानिए क्या क्या लिए फैसले, हरियाणा में राजनीतिक दलों की हुई सर्वदलीय बैठक

faridabadnews24By faridabadnews24April 9, 2020No Comments3 Mins Read

हरियाणा की सभी राजनैतिक पार्टियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज हुई एक बैठक में वित्तीय संकट के बावजूद सरकार द्वारा कोरोना से निपटने तथा किसानों की फसलों की सरकारी खरीद करने के लिए किए जा रहे विस्तृत प्रयासों की सराहना करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय किया कि आगे चलते हुए कोरोना को हराने तथा इस दौरान हर हरियाणवी की मूल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास हर कीमत पर सरकार करती रहे और ऐसे सभी प्रयासों का समर्थन दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर सभी दलों के नेताओं एवं कार्यकताओं द्वारा एकजुट होकर किया जाएगा।

बैठक में सभी विधायकों द्वारा एक वर्ष के लिए अपने मासिक वेतन में से कम से कम 30 प्रतिशत, राजनैतिक पार्टियों द्वारा अपनी क्षमता अनुसार तथा पूर्व विधायकों द्वारा अपनी पैंशन में से हरियाणा कोरोना रिलिफ फंड में अंशदान देने, सरकार द्वारा नि:संकोच ऋण लेने तथा तहसीलों में सोशल डिस्टैंसिंग का ध्यान रखते हुुए रजिस्ट्रेशन का काम शुरू करने जैसे अनेक विषयों पर आम सहमति बनी।

बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों, जिला प्रशासन तथा सामाजिक संस्थानों द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत तथा सभी विभागों के कर्मचारियों द्वारा 70 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सहयोग हरियाणा कोरोना रिलिफ फंड में देने की प्रशंसा की गई।

बैठक में यह आम सहमति भी बनी कि भविष्य में कर्मचारियों के वेतन तथा अंशदान बारे सरकार को कर्मचारी संघो से विचार विमर्श करके आम सहमति बनानी चाहिए। सभी राजनैतिक दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने कहा कि संकट की इस घड़ी में वे सभी सरकार के साथ है।

मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी राजनैतिक पार्टियों के नेताओं से अपील की कि संकट की इस घड़ी में इस महामारी से निपटने के लिए सभी पार्टियों के कार्यकर्ता राजनीति से ऊपर उठ कर बूथ लेवल तक सामाजिक सोैहार्द बना कर एकजुटता से कार्य करें तथा सुनिश्चित करें कि कोई भी हरियाणावासी भूखा न सोए।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की पहल पर आज वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी राजनैतिक पार्टियों के अध्यक्षों, नेता प्रतिपक्ष व अन्य राजनैताओं से कोरोना वायरस से लडऩे के लिए सरकार द्वारा अब तक उठाए गए कदमों पर चर्चा की और सभी राजनेताओं ने मुख्यमन्त्री की इस पहल का तहे-दिल से स्वागत किया।

वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से उप मुख्यमन्त्री दुष्यंत चौटाला, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी शैलजा, जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष निशान सिंह, इनैलो के विधायक अभय सिंह चौटाला, हरियाणा लोक हित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा ने भी विचार रखे और राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में हर कदम पर सरकार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

all-party meeting of political parties held in Haryana faridabadnews24 Know what the decisions were
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

यहां देखें पूरी लिस्ट, हरियाणा में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IPS-3 HPS अधिकारियों के किए गए तबादले

May 18, 2026

इंस्टा इन्फ्लुएंसर के परिवार पर पहले भी लग चुके हैं ठगी और जबरन वसूली के आरोप, हनीट्रैप केस में नया खुलासा

May 17, 2026

HC से नहीं मिली जमानत, जासूसी के आरोप में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा जाएगी सुप्रीम कोर्ट

May 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.