Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हत्‍या के प्रयास का केस दर्ज, छह तब्‍लीगी जमाती पकड़े गए

हत्‍या के प्रयास का केस दर्ज, छह तब्‍लीगी जमाती पकड़े गए

faridabadnews24By faridabadnews24April 11, 2020No Comments4 Mins Read

दिल्‍ली के निजामुद्दीन से लौटे के बाद छिपे छह तब्‍लीगी जमातियों को शुक्रवार को यमुनानगर में पकड़ा गया। इनको आइसोलेशन में रखा गया है। इसके साथ उनके खिलाफ हत्‍या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। इनका कोरोना टेस्‍ट कराया जाएगा। इन तब्‍लीगी जमातियों के संपर्क में आए लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

 

बता दें कि हरियाणा सरकार ने हरियाणा में आए तब्‍लीगी जमातियों को अपने बारे में जानकारी देने और सरेंडर करने के लिए पिछले बुधवार तक का समय दिया था, लेकिन अधिकतर छिपे जमाती सामने नहीं आए। हरियाणा सरकार ने कहा था कि दिए गए समय सीमा के बाद पकड़े गए तब्‍लीगी जमातियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी।

हरियाणा सरकार ने ऐसे जमातियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा और इसमें हत्‍या के प्रयास की धारा भी लगाई जाएगी। ऐसे लोगों के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने पर हत्‍या के प्रयास के आरोप के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।

जानकारी छिपाने वाले इन छह जमातियों की पहचान कर क्वारंटाइन किया गया है। अभी वे 14 दिन तक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेंगे। इसके साथ पुलिस भी उन पर नजर रखेगी। ये सभी जमाती निजामुद्दीन मरकज से लौटे थे। इसके बाद इन लोगों न तो मेडिकल जांच कराई और न ही प्रशासन को अपने बारे में सूचना दी थी।

ये तब्‍लीगी जमाती जिले के गांव लापरा रहनेवाले हैं। पुलिस ने प्रशासन के निर्देश पर उनके खिलाफ केस दर्ज कर हत्या के प्रयास की धारा भी लगाई है। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने बताया कि सभी जमातियों को आइसोलेशन में रखा गया है।

——-

जिस बस में दिल्ली से आया हिमाचल का जमाती, उसमें सफर करने वालों की तलाश

दूसरी ओर, हरियाणा के भगवानपुर गांव से सटे हिमाचल प्रदेश के लोहगढ़ मस्जिद में रह रहे जमाती के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रशासन की ओर से पूरे गांव को सील किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग कर रही है। वहीं उन लोगों की भी तलाश की जा रही है, जिन्होंने 11 मार्च को पौंटा साहिब जाने वाली उस बस में सफर किया था, जिसमें ये कोरोना पॉजिटिव पाया गया तब्‍लीगी जमाती सवार था। हिमाचल प्रदेश व यमुनानगर प्रशासन बस व उसमें सवार लोगों को तलाशने में लगे हैं।

हिमाचल के नालागढ़ क्षेत्र के माजर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति 11 मार्च को निजामुद्दीन मरकज से लौटा था। इसके बाद से ही वह लोहगढ़ मस्जिद में रह रहा था। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से मरकज से लौटे जमातियों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से माजर निवासी पॉजिटिव मिला है। उसे सिरमौर जिला प्रशासन ने आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया है। यह मामला सामने आते ही यमुनानगर प्रशासन भी हरकत में आया। तुरंत लोहगढ़ से लगते यमुनानगर के गांव भगवानपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीमें गई और ग्रामीणों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी।

यमुनानगर रोडवेज की बस से आया था सादिक

बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति 11 मार्च को हरियाणा रोडवेज की बस से यमुनानगर आया था। फिर यहां से पौंटा साहिब गया था। कुछ दिन पौंटा साहिब में रहने के बाद से वह लोहगढ़ मस्जिद में रह रहा था। अब प्रशासन उन यमुनानगर के उन लोगों की भी तलाश करने में लगा है, जिनके वह संपर्क में आया था।

गांवों में लगाया गया पहरा

रणजीतपुर चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि लोहगढ़ मस्जिद में कोरोना पॉजिटिव मिलने से पुलिस प्रशासन की ओर से सीमा के पास पुलिस चौकी बना दी गई है। गांव को भी सील कर दिया गया है। इसके अलावा क्षेत्र के 43 गांवों में भी पंचायत को ठीकरी पहरा लगाने के आदेश दिए गए हैं। लगातार पुलिस भी गश्त कर रही है।

बहादुरपुर के दो ग्रामीण मिले संदिग्ध

बहादुरपुर गांव के भी दो ग्रामीण 11 मार्च को रोडवेज बस से गांव में आए थे। उन ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ईएसआइ कोविड अस्पताल में दाखिल कराया है। साथ ही उनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

Case registered for attempt to murder faridabadnews24 six tabloids arrested
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.