Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लॉकडाउन में बड़ी राहत: बिना लाइन में लगे मिलेगा पैसा, घर बैठे बैंक से मिलेगा टोकन

लॉकडाउन में बड़ी राहत: बिना लाइन में लगे मिलेगा पैसा, घर बैठे बैंक से मिलेगा टोकन

faridabadnews24By faridabadnews24April 13, 2020No Comments3 Mins Read

चंडीगढ़ । हरियाणा में दो सप्ताह के लिए लाकडाउन बढ़ाने का संकेत देने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की जनता के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के तहत बैंक में आने वाले पैसे की पात्र लोगों तक पहुंच सबसे बड़ी समस्या है। यह पैसा निकलवाने के लिए हर रोज बैंकों में लाइनें लगनी शुरू हो गई हैं। इससे सोशल डिस्टेंसिंग (शारीरिक दूरी) बनाए रखने का नियम टूट रहा है।

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं तथा वेतन व पेंशन की राशि निकलवाने को बैंकों में बढ़ी भीड़

हरियाणा सरकार ने बैंकों से आग्रह किया है कि ऐसी व्यवस्था की जाए, जिसके जरिये एसएमएस भेजकर या फोन कर लोगों को उनके खाते में पैसे आने की जानकारी दी जाए। साथ ही यदि किसी व्यक्ति को उस पैसे को निकलवाने की जरूरत है तो वह बैंक से फोन के जरिये संपर्क करे और इसके बाद बैंक की ओर से संबंधित व्यक्ति के पास घर में ही टोकन जाए। इस टोकन नंबर, तारीख और समय के हिसाब से संबंधित पात्र व्यक्ति बैंक में जाकर अपने पैसे का भुगतान हासिल कर लें।

राज्य में 500 मोबाइल डिस्पेंसरी, कटाई और बुआई के काम में प्रवासी मजदूरों की मदद

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारी कोशिश अगले दो चार दिनों में यह व्यवस्था लागू करने की है। उन्होंने बताया कि अब टेली मेडिसन के जरिये लोगों को उपचार के लिए दवाइयां मिलेंगी। राज्य में 250 मोबाइल डिस्पेंसरी काम कर रही हैं। इनकी संख्या बढ़ाकर 500 की जाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने स्मार्ट फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें, जिसमें जरूरी सूचनाएं दर्ज होने के बाद पता चल सकेगा कि संबंधित व्यक्ति के आसपास कोरोना संक्रमित कोई व्यक्ति तो नहीं है।

किसानों के फसली ऋण की अदायगी दो माह टली, चार फीसदी ब्याज राज्य सरकार देगी

हरियाणा में गेहूं कटाई के दौरान मजदूरों की समस्या पर मनोहर लाल ने कहा कि किसान के परिवार के प्रत्येक सदस्य को यह काम खुद करने की पहल करनी चाहिए। मनरेगा के मजदूरों से भी यह काम कराया जा सकता है। राज्य के रिलीफ कैंप में करीब 15 हजार लोग हैं। उनसे उनकी इच्छा पूछी जा रही है। यदि वह फसल कटाई और अगली फसल की बुआई के काम में सहयोग करना चाहेंगे तो सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की शर्त पर उन्हें अनुमति दी जा सकती है।

मनोहर लाल ने दावा किया का राज्य में इस बार करीब दो हजार खरीद केंद्र बनाए गए हैं। किसानों की गेहूं की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। इसलिए किसी भी किसान को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने खरीफ की फसल की बुआई के लिए खाद व बीज की कमी नहीं होने देने की बात भी कही। मनोहर लाल ने दोहराया कि किसानों को फसली ऋणों की अदायगी दो माह के लिए टाल दी गई है। इसका चार फीसदी ब्याज राज्य सरकार अपने कोष से देगी। हरियाणा सरकार ने केंद्र से इस कार्य में सहयोग देने की अपील की है।

Big relief in lockdown: money will be received without line faridabadnews24 token will be received from bank sitting at home
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.