Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लॉकडाउन में रात को लें हल्का भोजन, दिन में खूब पीएं पानी

लॉकडाउन में रात को लें हल्का भोजन, दिन में खूब पीएं पानी

faridabadnews24By faridabadnews24April 13, 2020No Comments5 Mins Read

लॉकडाउन में शारीरिक श्रम लगभग शून्य हो गया है, जिम में पसीना बहाना बंद है। लंबी दौड़ और सैर भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में बैठे-बैठे पाचनतंत्र भी गड़बड़ा रहा है। इससे बचने के लिए घर में व्यायाम अवश्य करें। खानपान का ध्यान रखें। गरिष्ठ, तैलीय एवं मैदा से बने खाद्य पदाथोर्ं का सेवन न करें। मौसमी फल, हरी सब्जी, दाल, सलाद का प्रयोग बढ़ाएं। दिन में भरपूर पानी पीएं, शाम को हल्का व सुपाच्य भोजन करें। दैनिक जागरण के वाट्सएप नंबर पर शनिवार को आए पाठकों के सवालों का जवाब देने के दौरान केजीएमयू के गैस्ट्रो मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुमित रूंगटा ने ये टिप्स दिए।

अपनी समस्या हमें बताइए, हम आपको समाधान देंगे

कोरोना संक्रमण के खतरे ने सबके लिए कठिनाई पैदा कर दी है। एक तरफ संक्रमण का वास्तविक खतरा है, जिससे बचने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन समेत तमाम एहतियात बरते जा रहे हैं। इससे हटकर तरह-तरह की अफवाहों और आशंकाओं ने भी लोगों की मानसिक परेशानी बढ़ा दी है। यदि आप भी ऐसी किसी आशंका, चिंता या भय से ग्रस्त हैं तो आप अपनी बात जागरण के साथ शेयर करिए। हमारी टीम संबंधित विशेषज्ञ से आपकी समस्या का समाधान करवाएगी। विशेषज्ञ का जवाब जागरण के अगले अंक में प्रकाशित किया जाएगा। विशेषज्ञ के परामर्श के लिए आप अपनी परेशानी वाट्सएप नंबर 9838423163 पर मैसेज कर दीजिए। मैसेज में अपना नाम और पता अवश्य लिखें। अपना संदेश आप हमें 12 बजे तक भेज सकते हैं। आपके सवाल का जवाब सोमवार के अंक में प्रकाशित किया जाएगा। कृपया मैसेज भेजें, कॉल न करें।

आठ माह की गर्भवती हैं, क्या अस्पताल ले जाना सही रहेगा?

अरुण, लखनऊ

जवाब- सामान्य समस्या है, तो डॉक्टर से फोन पर बात कर लें। इमरजेंसी हो तो गर्भवती को समय से अस्पताल पहुंचाएं।

साइनस की समस्या है। जुकाम की दिक्कत बनी हुई है। क्या करें।

मनोज, लखनऊ

जवाब- मौसम बदल रहा है। इसलिए समस्या बढ़ रही है। भाप लें और गरारा करें।

शुगर का मरीज हूं, क्या सुबह बाहर टहलने पर भी खतरा है?

एएसडी जयसवाल, लखनऊ

जवाब- लॉकडाउन में बाहर बिल्कुल न टहलें। घर पर ही अपने वॉकिंग के स्टेप पूरे करें। इसके लिए घड़ी या मोबाइल में टाइम सेट कर छत या लॉन में टहलें।

तीन दिन से खांसी आ रही है। अब पैरों के पिछले हिस्से में दर्द होने लगा है। क्या हो सकता है?

मनोहर लाल, लखनऊ

जवाब- सामान्य फ्लू है। भाप-गरारा करें। बुखार आने पर पैरासीटामाल ले लें।

मैं स्त्री रोग विशेषज्ञ हूं। कोरोना के दरम्यान मरीज देखने में क्या सावधानी बरतूं?

डॉ. स्मिता, लखनऊ

जवाब- मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री जरूर लें। शारीरिक दूरी का ध्यान रखें। मास्क अवश्य लगाएं।

दोपहर बाद गले में खराश हो जाती है। यह समस्या चार-पांच दिन से बनी रहती है। कैसे राहत मिलेगी?

कृष्णमगन, गोंडा

जवाब- एलर्जी की समस्या है। भाप लें और गरारा करें, ठीक हो जाएंगे।

रोज सुबह छींक आती है, नाक से पानी भी आता है। आंखों में जलन भी होती है, क्या हो सकता है?

अमित कुमार, बलरामपुर

जवाब- एलर्जी है। धूल-धुआं से बचाव करें। किस वजह से एलर्जी हो रही है, इस चीज की पहचान करें। उनसे दूरी के उपाय करें।

छह वर्ष का बच्चा है। उसको खांसी आती है। दवा लेने पर ठीक व बंद करने पर शुरू हो जाती है।

पंकज, सुलतानपुर

जवाब- बच्चों में अस्थमा की दिक्कत हो सकती है। एक बार पीडियाटिक व चेस्ट रोग विशेषज्ञ को दिखाकर नियमित इलाज कराएं।

पेट में गैस बनी रहती है। अल्ट्रासाउंड में कोई दिक्कत नहीं निकली है। समस्या बरकरार है।

पूजा, गोंडा

जवाब- गैस बनने पर अल्ट्रासाउंड में कुछ नहीं आएगा। मैदा, तैलीय, मसालेदार चीजों का सेवन न करें। फाइबर युक्त भोजन करें। दिन में भरपूर पानी पीएं, शाम को हल्का भोजन करें।

ब्लड कैंसर है। बोनमैरो ट्रांसप्लांट हो चुका है। अब हीमोग्लोबिन कम हो रहा है। कमर दर्द बढ़ गया है। क्या करूं?

पीयूष, गोंडा

जवाब- आपका बोन ट्रांसप्लांट हुआ है। ऐसे में शारीरिक समस्या को नजरंदाज न करें। एक बार हिमेटोलॉजी विभाग में दिखा लें। लॉकडाउन में भी कैंसर के मरीजों को ओपीडी में देखा जा रहा है।

क्या घर में गमला व पौधों से भी कोरोना हो सकता है?

अनुपम, गोंडा

जवाब- गमले व पौधों से कोरोना नहीं होता है। ऐसे में बेवजह के भ्रम न पालें।

पूरे शरीर में खुजली होती है। दवा से राहत नहीं मिल रही है। क्या करूं?

अभिषेक, लखीमपुर

जवाब- शारीरिक स्वच्छता का ध्यान रखें। त्वचा रोग विशेषज्ञ को दिखाकर दवा लें।

कभी-कभी चक्कर जैसा महसूस होता है। आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है। फिर खुद से ही सही भी हो जाता है। कोई चिंता की बात तो नहीं?

बिरजू, हरदोई

जवाब- कमजोरी की वजह से यह हो सकता है। खानपान का ध्यान रखें। सुबह घर पर व्यायाम करें। मोबाइल का प्रयोग कम करें।

कान से मवाद आता है। हाथ-पैर में दर्द बना रहता है।

सुजीत, दहीला

जवाब- कान में पानी न जानें दें। इससे संक्रमण बढ़ेगा। लॉकडाउन खुलने के बाद ईएनटी के डॉक्टर को दिखा लें।

पेट साफ नहीं होता है। दवा भी कराई फिर भी गैस बनती है। क्या करूं?

जावेद,कैसरगंज

जवाब- दिन में भरपूर पानी पीएं, शाम को हल्का भोजन करें। मसालेदार, मैदा, तैलीय खाद्य पदाथोर्ं का प्रयोग न करें। फाइबर युक्त पौष्टिक आहार का सेवन करें।

ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा है। 20 दिनों से जुकाम है। क्या करूं?

शिव कुमार, अयोध्या

जवाब- दवाएं ब्रेक न करें। इलाज कर रहे डॉक्टर से फोन पर संपर्क कर परामर्श लें।

चार दिन से बुखार आ रहा है। सिरदर्द भी बढ़ गया है, क्या करें?

सौम्या, बाराबंकी

जवाब- पैरासीटामाल का सेवन करें। नाक बंद हो तो भाप ल लें। ठीक हो जाएंगी।

सवाल- पेट भरा लगता है। बुखार है। खाना खाने का मन नहीं करता है। कैसे राहत मिलेगी?

सपना, बहराइच

जवाब- चार दिन में बुखार कम न हो तो ब्लड टेस्ट कराएं।

drink plenty of water during the day faridabadnews24 Take light food at night in lockdown
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद के अस्पतालों का कड़वा सच उजागर, साहब पी रहे ‘प्योर वाॅटर’, मरीजों के हलक में उतर रही ‘बीमारी’!

May 14, 2026

सफलता चूमेगी कदम, सूरज की तरह चमकना चाहते हैं तो गांठ बांध लें ओशो की ये 10 बातें

May 9, 2026

दिन भर शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी एनर्जी, गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

April 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.