Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 21 दिनों तक भोजन बांटने वाले कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने

21 दिनों तक भोजन बांटने वाले कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने

faridabadnews24By faridabadnews24April 14, 2020No Comments2 Mins Read
फरीदाबाद। पिछले 21 दिनों से गरीब, बेसहारा व दिहाड़ीदार मजदूरों को भोजन उपलब्ध करवाने की मुहिम में जुटे फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने मंगलवार को अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस दौरान श्री सिंगला ने अपनी टीम के सदस्य गुड्डू कचौड़ी वाले, प्रियंका भारद्वाज, अमित कक्कड़, विजय कुमार, कर्मबीर खटाना, कपूर चंद अग्रवाल, आकाश सैनी, पंडित ओमप्रकाश, संजय सिंगला को शॉल ओढ़ाकर उन्हें इस मुहिम को सार्थक करने के लिए उनकी हौंसला अफजाई और प्रोत्साहित किया। लखन सिंगला ने आज ओल्ड फरीदाबाद स्थित अपने कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए अपने समर्थकों को लोगों को भोजन उपलब्ध करवाने की मुहिम के लिए आभार जताया और बताया कि आज फिर से लॉक डाऊन की अवधि बढ़ा दी गई है, इस मुहिम को वह फिर से शुरू करेंगे, जिसको लेकर वह जल्द ही रूपरेखा तय करेंगे।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 21 दिनों तक सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इसे नरसेवा नारायण सेवा का अभियान बनाते हुए लोगों को भरपेट भोजन उपलब्ध करवा, वह सराहनीय है और इस पूरे अभियान में उनके समर्थकों ने उन्हें पूरा सहयोग दिया। लखन सिंगला ने कहा कि इस अभियान के दौरान उन्होंने करीब 17 हजार मास्क, कई पेटियां सेनेटाईजर, दस्ताने, सिर के कैप, कच्चा राशन, ब्रेड, दूध, आचार, चटनी, करीब 3 हजार लोगों के लिए प्रतिदिन बना हुआ खाना वितरित किया और ऐसे लोगों को इस अभियान के तहत लाभान्वित किया, जो वास्तव में गरीब व जरूरतमंद थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने पूरे विधानसभा क्षेत्र की कालोनियों व स्लम बस्तियों में जाकर लोगों को राशन उपलब्ध करवाकर उन्हें लाभान्वित किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुंदर माहौर, नितिन सिंगला, रोहित सिंगला आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
Congress leader Lakhan Singla honored workers who distributed food for 21 days faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

श्रमिकों के न्यूनतम पारिश्रमिक में बढ़ोतरी पर उद्योग जगत की चिंता, भारत अशोक अरोड़ा ने उठाए सवाल

April 18, 2026

फरीदाबाद में गांव मोहला के पास नाले में नग्न अवस्था में मिली महिला की बॉडी, इलाके में सनसनी फैल गई

April 17, 2026

फरीदाबाद में स्मार्ट ई-बीट सिस्टम से होगी पल-पल की ट्रैकिंग, अब ड्यूटी में लापरवाही नहीं कर पाएंगे पुलिसवाले!

April 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.