Self Add

अभाविप राष्ट्रीय कला मंच युवा महोत्सव का आयोजन डीएवी शताब्दी कॉलेज में हुआ।

फरीदाबाद : अभाविप फरीदाबाद राष्ट्रीय कला मंच द्वारा स्वामी विवेकानंद सप्ताह युवा दिवस के उपलक्ष्य में डी.ऐ.वी शताब्दी कॉलेज में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज प्रधानाचर्या डॉ. सतीश आहूजा जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व में युवाओं के प्रेरणास्त्रोत विश्व मंच पर भारतीय संस्कृति का सम्पूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति को गोरवान्वित करने वाले एवं युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी ही है।

हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। मुख्य वक्ता अभाविप के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आजादवीर जी ने अपने संवोधन में कहा आज भारत विश्व में सबसे ज्यादा युवाओं का देश है, जहां 18 से 35 वर्ष के युवाओं की संख्या अधिक है आज इन्हीं युवा साथियों के कंधों पर देश का भविष्य हैं। युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प करना चाहिए। व विशिष्ट अतिथि कवि सचिन मेहता जी ने अपने काव्य पाठ में किया भारत मां का करते वन्दन हो सुबह या शाम उस माटी के युवा वीर हम भारत जिसका नाम , यशिका जी ने अपने देश भक्ति गीत मैं रहूं या न रहूं भारत में रहना चाहिए से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के दिलों में राष्ट्र वाद का अलख जगा दिया रहे।

समापन भाषण में अभाविप कला मंच अध्यक्ष गौरव टोंगर जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों का अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में सहयोग कमलेश मैडम, ममता मैडम असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी, अमित सर, मेघा मैडम, प्रिति मलिक, स्नेह लता, सिवानी हंस मैडम ने सहयोग किया, इस अवसर पर अभाविप जिला प्रमुख सरोज कुमार जी, अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माधव रावत, जिला संयोजक राहुल राणा, मिडिया प्रमुख रवि पाण्डेय, महानगर मंत्री गौरव रोहिल्ला,सह मंत्री हेमंत राघव, सह संपर्क प्रमुख छविल शर्मा, कंचन डागर, गौतम भड़ाना, सागर, गौरव गर्ग, केशव, आदि अनेक कार्यकर्ता छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea