Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 24 घंटे में गई चार लोगों की जान ,दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1700 के पार

24 घंटे में गई चार लोगों की जान ,दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1700 के पार

faridabadnews24By faridabadnews24April 18, 2020No Comments3 Mins Read

चीन के वुहान शहर से पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस ने भारत में भी तबाही मचा रखी है. तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 67 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1707 हो गई है. जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 4 मरीजों की मौत हुई है. राज्य में कोरोना अब तक 42 लोगों की जान ले चुका है.

ताजा जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 21 मरीज ठीक हुए हैं. इसके साथ ही अब तक ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 72 पर पहुंच गया है. बता दें कि पिछले 3 दिन में ही 42 मरीज ठीक हुए हैं. सबसे अहम बात यह है कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 2625 टेस्ट हुए जो अब तक सबसे ज्यादा हैं. राज्य में अब तक कुल 21,409 टेस्ट हो चुके हैं.

कोरोना से जुड़ी दिल्ली से एक और खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि दिल्ली में स्थित लेडी हार्डिंग और कलावती शरण अस्पताल के 4 मेडिकल स्टाफ की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है.

लॉकडाउन में दिल्ली में कम हो गए अपराध

लॉकडाउन से एक ओर जहां कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है वहीं राज्यों में अपराध का ग्राफ भी काफी नीचे आ गया है. दिल्ली के हालात भी कुछ ऐसे ही हैं. आंकड़ों के मुताबिक 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2019 में जहां 19 कत्ल हुए थे वो इस दौरान 2020 में कम होकर 4 हो गए हैं. जबकि कत्ल की कोशिश के 2020 में 23 तो लॉकडाउन के दौरान 8 मामले सामने आए हैं.

यूपी में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर हुई 849

यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 849 हो गई है. इनमें 504 मरीज तबलीगी जमात या जमात से जुड़े लोग हैं. शुक्रवार को जमात या उनसे जुड़े 32 लोगों में कोरोना का संक्रमण मिला है. मुरादाबाद में आज कोरोना के 12 मरीज मिले जिनमें से 11 जमात या उनसे जुड़े हुये लोग हैं.

अभी तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 82 कोरोना मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और अब तक 14 लोगों की मौत भी हो चुकी है. प्रदेश में अभी भी कोरोना के 753 एक्टिव केस हैं, आज पूरे प्रदेश में 44 नए केस सामने आए हैं जिसमें 32 लोग तबलीगी जमात से जुड़े लोग हैं.

गाजियाबाद में एक और डॉक्टर को कोरोना

गाजियाबाद में मैक्स हॉस्पिटल के एक और डॉक्टर में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. बताया जा रहा है कि डॉक्टर एक कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर के संपर्क में आए थे. डीएम अजय शंकर पांडेय ने इस बात की पुष्टि की है. इसके साथ ही गाजियाबाद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 29 हो गई है.

गाजियाबाद प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मैक्स अस्प्ताल ने अपने यहां कार्यरत एक डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके संपर्क में आए 97 लोगों के टेस्ट कराए थे. जिनमें से एक अन्य डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि हुई है.

Corona patients in Delhi cross 1700 faridabadnews24 Four killed in 24 hours
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिलाओं के भेष में करते थे वारदात, दिल्ली पुलिस ने दबोचे ‘सलवार सूट गिरोह’ के 3 बदमाश

May 17, 2026

दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग बंद, राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग

May 17, 2026

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.