Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब हेल्थ एक्सपर्ट की मौत, हर कोई हैरान, एक साल में घटाया था 45 किलो वजन

अब हेल्थ एक्सपर्ट की मौत, हर कोई हैरान, एक साल में घटाया था 45 किलो वजन

faridabadnews24By faridabadnews24September 21, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

महज एक साल में 45 किलो वजन कम करने वाली ब्राजीलियाई फिटनेस इन्फ्लुएंसर एड्रियाना थिसेन की एक रहस्यमय बीमारी के कारण मृत्यु हो गई है। वह 49 साल की थीं। हेल्थ एक्सपर्ट के रूप में जानीं जाने वाली एड्रियाना थिसेन की मौत के बाद हर कोई हैरान है। थिसेन के चचेरे भाई ने उनके इंस्टाग्राम हैंडल ‘ड्रिका स्टोर’ पर उनके निधन की घोषणा की। थिसेन कथित तौर पर 17 सितंबर को ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया के दक्षिण में उबेरलैंडिया में अपने घर पर मृत पाई गईं। थिसेन के निधन को लेकर इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा गया, “गहरे दुख और अफसोस के साथ हम, ड्रिका ब्लॉग और ड्रिका स्टोर टीम और हमारे परिवार की प्रिय ड्रिका की मृत्यु की घोषणा करते हैं। दर्द की इस घड़ी में, हम सभी से प्यार चाहते हैं।”

हालांकि, परिवारवालों ने इन्फ्लुएंसर मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है। बता दें थिसेन वजन घटाने की कंटेंट को लेकर काफी प्रसिद्ध थीं, जिसे वह नियमित रूप से इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहीं।  लोकप्रिय होने की इच्छा थिसेन को पहले से थी। मगर यहां तक पहुंचने में उनका रास्ता आसान नहीं था। बड़ा बनने की चाह ने उन्हें ड्रग्स की लत और डिप्रेशन की ओर धकेल दिया। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, थिसेन ने टॉक शो में अपने से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की थी। सोशल मीडिया स्टार ने एक टॉक शो में कहा कि उनका वजन 39 साल की अवस्था में लगभग 100 किलो से अधिक था। एक साल के अंदर उन्होंने 45 किलो तक का वजन कम किया।  थिसेन ने एक्सरसाइज को वरियता दी और पहले आठ महीनों में लगभग 36 किलो वजन कम किया, और बाद के सात महीनों में 9 किलो वजन कम किया। थिसेन ने अपने वजन घटाने का श्रेय अपने हेल्दी लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज को दिया। इस लाइफस्टाइल को उन्होंने अपने फॉलोवर्स को भी पालन करने का आग्रह किया। अब अचानक हुई थिसेन की मौत के बाद संशय बना हुआ है।

NEWS SOURCE :livehindustan

everyone is surprised faridabadnews faridabadnews24 had lost 45 kg weight in one year Now health expert dies
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

रिश्वत लेते नगर निगम कर्मचारी धरा, हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन, जानें पूरा मामला

October 24, 2026

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपितों को दबोचा, सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने की रंजिश में घर पर की फायरिंग

October 24, 2026

चोटों के निशान दिखाकर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ सच में हुए थे घायल

October 22, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.