हरियाणा परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर चलने वाली अवैध बसों पर की छापेमारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

बल्लभगढ़ : परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर अचानक से अपने काफिले को रुकवा कर छापा मारा छापे के दौरान यूपी दिल्ली और फरीदाबाद नंबर की  बसों के कागजातों को चेक किया  तो पाया कि  यह बसें  अवैध रूप से  चल रही है और ना ही इन पर कोई कागजात में मिले  मूलचंद शर्मा ने  तुरंत प्रभाव से सातों की सातों बसों को  जप्त कर  बस स्टैंड के अंदर खड़े करवा दिया
बल्लभगढ़ के बस स्टैंड पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अचानक अपने काफिले को रुकवा कर बसों के कागजात चेक करने शुरू किए तो कई बसों के कोई भी कागज नही मिले और ना ही कोई लाइसेंस मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को आदेश दिया कि इन सभी गाड़ियों को इंपाउंड किया जाए और आगे भविष्य में हरियाणा सरकार को नुकसान ना हो इसके लिए अधिकारियों को सख्त से सख्त आदेश दिए।
मूलचंद शर्मा परिवहन मंत्री बनते ही लगातार एक्शन मोड में हैं।  गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में  लगातार अवैध रूप से चल रही बसों पर शिकंजा कसे हुए हैं। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि यह छापा अवैध रूप से बसों पर शिकंजा कसने के लिए मारा गया है।मूलचंद शर्मा ने बताया कि 7 अवैध रूप से बसे पकड़ी हैं जिनको तुरंत इन पॉन्ड कर दिया है मूलचंद शर्मा ने बताया कि यदि इस तरीके की अवैध बसे परदेस में चलते रही तो हरियाणा सरकार को हजारों लाखों का चूना लगेगा मूलचंद शर्मा ने अवैध रूप से चला रहे बस चालकों को चेतावनी दी या तो सुधर जाएं नहीं तो आने वाले दिनों में और बड़ी कार्रवाई सरकार करने जा रही है मूलचंद शर्मा ने दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी और इस बार दिल्ली की जनता ने पूरा मूड बना लिया है कि भाजपा को  जीत दिलाकर रहेगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like