हरियाणवी गानों में नजर आएंगे अशोक तंवर, फिल्माया जा रहा है ये गाना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सिरसा से पूर्व सांसद अशोक तंवर अब जल्द ही हरियाणवी गाने में नजर आने वाले हैं। अशोक तंवर पर हरियाणवी गाना ये छोरा चिमनी वाला फिल्माया जा रहा है और इस गाने की लॉन्चिंग अशोक तंवर के जन्मदिन पर की जाएगी।

इसकी जानकारी देते हुए अशोक तंवर की पत्नी अवतिंका तंवर ने बताया कि अशोक तंवर पर हरियाणवी गाना फिल्माया गया है। जिसका नाम है ये छोरा चिमनी वाला। इस गाने में मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी नजर आएंगे।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए अवतिंका तंवर ने बताया कि इस गाने की शूटिंग सिरसा में ही की गई है वहीं इस गाने में अशोक तंवर के अलावा अन्य पारिवारिक सदस्य भी नजर आएंगे। इस गाने की लॉचिंग अशोक तंवर के जन्मदिन यानि 12 फरवरी को होगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like