Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक करोड़ से अधिक आया बिल, उड़ गए होश!, मोबाइल फोन यूज करना पड़ा महंगा

एक करोड़ से अधिक आया बिल, उड़ गए होश!, मोबाइल फोन यूज करना पड़ा महंगा

faridabadnews24By faridabadnews24April 20, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले 71 वर्षीय रेने रेमुंड और उनकी पत्नी लिंडा (65 वर्षीय) ने पिछले साल स्विट्जरलैंड की यात्रा की थी। इस दौरान, दोनों ने वहां जमकर अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया और जब उसका बिल आया तो दोनों के होश उड़ गए। दरअसल, अमेरिकी कपल का मोबाइल बिल एक करोड़ 19 लाख रुपये (1,43,000 डॉलर) आया।

रेमुंड और उनकी पत्नी का कहना है कि वे अक्सर दूसरे देशों की यात्रा करते रहते हैं और अमेरिका छोड़ने से पहले हमेशा अपने सेल फोन कंपनी को इसके बारे में बताते भी हैं, ताकि ज्यादा मोबाइल बिल न आए, लेकिन पिछले साल की यात्रा दोनों को भारी पड़ गई। रेमुंड ने कहा कि वह अपनी यात्रा के बारे में जानकारी देने के लिए टी-मोबाइल स्टोर पर गए। वह लगभग 30 वर्षों से टी-मोबाइल के ग्राहक भी हैं।

रेने रेमुंड ने कहा, ”उन्होंने मुझसे कहा कि आप कवर हो गए हैं।” पता नहीं इसका क्या मतलब था, लेकिन उन्होंने ऐसा ही कहा था। रेने का कहना है कि उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान दोस्तों को मोबाइल डेटा से मैसेजेस और तस्वीरें भेजी थीं। कपल ने अपनी यात्रा का मैजिकल बताया। रेने ने कहा, ”मैंने बिल्कुल भी उन तस्वीरों और मैसेजेस के बारे में नहीं सोचा, जिन्हें मैं उस समय भेज रहा था।”

रेमुंड और उनकी पत्नी जब वापस यात्रा पूरी करके घर लौटे तो उन्हें मोबाइल बिल प्राप्त हुआ। जब इसे देखा तो उसमें 143 डॉलर लिखा था। कुछ दिनों बाद तक रेमुंड को पता नहीं चला कि आखिर कितनी वास्तविक राशि उन पर बकाया थी। विदेश में रहते हुए 9.5 गीगाबाइट डेटा का इस्तेमाल करने के लिए टी-मोबाइल ने उनसे 143,000 डॉलर से अधिक का शुल्क लिया है। एक महीने के लिए पांच से दस गीगाबाइट को औसत माना जाता है। लेकिन इस मामले में, यह सारा रोमिंग डेटा था जिसकी कीमत उनकी यात्रा के प्रत्येक दिन हजारों डॉलर थी।

रेमुंड ने कहा कि उन्होंने तुरंत टी-मोबाइल को फोन किया और एक प्रतिनिधि द्वारा बिल की समीक्षा किए जाने तक का इंतजार किया। फिर उन्हें बताया गया कि यह सही बिल है। इस पर रेमुंड ने फिर से कन्फर्म करने के लिए पूछा, ”क्या यह वास्तव में सही बिल है या आप मुझसे मजाक कर रहे हैं?” इस पर कस्टमर केयर ने उन्हें जवाब दिया कि इतना ही बिल आया है और यह बिल्कुल सही है। इसके बाद रेने ने एक वकील को भी नियुक्त किया है, जिसने इस संबंध में टी-मोबाइल कंपनी को लेटर लिखा है। हालांकि, सुर्खियों में मामले के आने के बाद कंपनी में से किसी ने रेमुंड को फोन किया और पूरा अमाउंट क्रेडिट करने की पेशकश की।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 I lost my senses it became expensive to use mobile phone The bill came to more than Rs 1 crore
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.