Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Pop Singer Taylor Swift: म्यूजिक के दम पर आज टेलर स्विफ्ट हैं इतने करोड़ की मालकिन, 9 साल की उम्र में ही लिखने लगी थीं गाने

Pop Singer Taylor Swift: म्यूजिक के दम पर आज टेलर स्विफ्ट हैं इतने करोड़ की मालकिन, 9 साल की उम्र में ही लिखने लगी थीं गाने

faridabadnews24By faridabadnews24May 28, 2024No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Pop Singer Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट आज दुनिया की सबसे बड़ी पॉप स्टार हैं। बीते अप्रैल के महीने में ही उनका एल्बम ‘द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट’ रिलीज हुआ था, जिसने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। फिर चाहे म्यूजिक ऐप स्पोटीफाई पर एक दिन में 38 करोड़ स्ट्रीमिंग की बात हो या फिर 48 घंटे से कम समय में साल का नंबर वन एल्बम बनने की। एल्बम का रिव्यू करते हुए मैगजीन रोलिंग स्टोन ने लिखा है कि यह टेलर के करियर का अब तक का सबसे पर्सनल एल्बम है, जिसमें उनके जीवन के दर्द को भी शामिल किया गया है।

म्यूजिक के दम पर की इतनी कमाई

भले ही टेलर आज दुनिया की सबसे बड़ी पॉप स्टार हों, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें रिजेक्शन झेलना पड़ा। जब वे 11 सिंगर डॉली पार्टन और प्रसिद्ध बैंड डिक्सी चिक्स के गीत गाकर रिकॉर्डिंग कंपनियों को दिए, लेकिन सभी को रिजेक्ट कर दिया गया था। फोर्ब्स ने 2024 की अरबपतियों की सूची में उन्हें शामिल किया है। फोर्ब्स के अनुसार टेलर पहली ऐसी संगीतकार हैं जिन्होंने केवल संगीत और परफॉर्मेंस से 1.1 अरब डॉलर यानी करीब 9153 करोड़ रुपए कमाए हैं।

कहां हुआ जन्म और शिक्षा?

टेलर स्विफ्ट जन्म 3 दिसंबर 1989, को अमेरिका में हुआ। वहीं, अगर शिक्षा की बात करें, तो उन्होंने पेंसिलवेनिया के व्योमिसिंग एरिया जूनियर/सीनियर हाई स्कूल से पढ़ाई की है।

टेलर स्विफ्ट के परिवार में कौन-कौन है?

टेलर स्विफ्ट के पिता- स्कॉट किंग्सले स्विफ्ट

टेलर स्विफ्ट की मां- एंड्रिया गार्डनर

टेलर स्विफ्ट का भाई- एस्टिन स्विफ्ट

कितनी है टेलर स्विफ्ट की नेट वर्थ?

फोर्ब्स के मुताबिक, टेलर स्विफ्ट की नेट वर्थ लगभग 9153 करोड़ रुपये है।

छोटी उम्र में ही लिखने लगी थीं गाने

टेलर स्विफ्ट का जन्म अमेरिका के पेंसिल्वेनिया शहर हुआ था। पिता फाइनेंशियल एडवाइजर और मां गृहणी (पहले म्यूचुअल फंड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रही थीं। शुरुआती पढ़ाई पेंसिल्वेनिया के अलवेरनिया मोंटेसरी स्कूल से की। बाद में व्योमिसिंग एरिया जूनियर / सीनियर हाई स्कूल से पढ़ाई की। उनके नाम को लेकर एक किस्सा है। उनकी मां के पसंदीदा कलाकार थे जेम्स टेलर। जब बेटी हुई तो उन्होंने नाम रख दिया टेलर स्विफ्ट। टेलर ने 9 की उम्र में न्यूयॉर्क संगीत और एक्टिंग की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। तभी से उन्होंने गीत लिखने शुरू कर दिए थे। उनका छोटा भाई एस्टिन एक्टर है।

(Image Source: X)

डेब्यू एल्बम ने ही बना दिया था रिकॉर्ड

2003 में माता-पिता उन्हें टैलेंट मैनेजर डैन डिमट्रो के पास लेकर गए, जिनकी मदद से लिखे गए गाने को आरसीए रिकॉर्ड्स में शोकेस किया गया, जिसके बाद उन्हें आर्टिस्ट डेवलपमेंट करार मिला। 2004 में अमेरिका के नैशविले शहर के ब्लूबर्ड कैफे में रिकॉर्डिंग कंपनी ड्रीमवर्क्स के एग्जीक्यूटिव स्कॉट बोरचेटा की नजर उन पर पड़ी। स्कॉट उस समय खुद की रिकॉर्डिंग कंपनी बिग मशीन रिकॉर्ड्स शुरू कर रहे थे। दोनों ने साथ काम करना शुरू किया। इस तरह 2006 में उनका पहला एल्बम ‘टेलर स्विफ्ट’ रिलीज हुआ।

एल्बम यूएस बिलबोर्ड 200 में 5वें नंबर तक पहुंचा। टेलर अमेरिका की ऐसी पहली महिला संगीतकार बनीं जिन्होंने अमेरिका के प्लैटिनम सर्टिफाइड डेब्यू एल्बम के सारे गाने लिखे हों या सह-लेखका रही हों। इसके बाद आए उनके एल्बम में एरा जोड़ा जाने लगा। जैसे- फियरलेस एरा, स्पीक नाउ एरा, रेड एरा, लवर एरा, मिडनाइट एरा आदि।

(Image Source: X)

टेलर स्विफ्ट की 7 बड़ी उपलब्धियां

1) मात्र 14 साल की उम्र में नॉवेल लिखा था, जिसका नाम ‘अ गर्ल नेम्ड गर्ल’ था।

2) उनके 54% प्रशंसक आज भी गानों की सीडी और कैसेट खरीदते हैं। खुद के बायो में स्विफ्टी लिखते हैं।

3) टेलर स्विफ्ट को उनके प्रशंसक मॉडर्न डे डायना मानते हैं। पौराणिक कथाओं में डायना को जंगल और संप्रभुता की देवी कहा जाता है।

4) वे इतिहास की इकलौती गायिका हैं जिसने एल्बम ऑफ द ईयर का ग्रैमी अवॉर्ड चार बार जीता है। 14 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं।

5) प्रतिष्ठित मैगजीन टाइम ने उन्हें दो बार पर्सन ऑफ द ईयर के रूप में कवर पर छापा है। वे दो बार पर्सन ऑफ द ईयर चुनी जाने वाली इकलौती गायिका हैं।

6) फरवरी 2024 में अमेरिका के कैनसस में गोलीबारी में मारी गई महिला के परिवार को 80 लाख रुपए दान किए थे।

7) गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार मार्च 2023 से शुरू होकर दिसंबर 2024 तक चलने वाला उनका म्यूजिक टूर दिसंबर 2023 तक करीब 8654 करोड़ रुपए की कमाई कर चुका है।

NEWS SOURCE : jagran

#Manoranjan_News #Bollywood_News #Actor_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 faridabadnews faridabadnews24 Pop Singer Taylor Swift: Today Taylor Swift is the owner of so many crores on the basis of music she started writing songs at the age of 9.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

17 विद्रोही मारे गए, बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई

June 3, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.