Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दो की मौत दो घायल, बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करन भूषण के काफिले से हादसा

दो की मौत दो घायल, बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करन भूषण के काफिले से हादसा

faridabadnews24By faridabadnews24May 29, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Karnailganj accident: गोंडा के करनैलगंज में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के पुत्र और कैसरगंज से बीजेपी उम्मीदवार करन भूषण सिंह (Karan Bhushan Singh) के काफिले की गाड़ी ने चार युवकों को रौंद दिया. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इस हादसे में करण भूषण के काफिले में शामिल अनियंत्रित पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी थी. इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य दो राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

दुर्घटना स्थल पर उमड़ी भीड़

कैसरगंज से बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में शामिल थी वो गाड़ी जिससे हादसा हुआ. हादसे की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैली. मौके पर पुलिस के पहुंचने के पहले लोगों की भीड़ जुट गई. दो लोगों की मौत से अक्रोशित भीड़ ने स्थानीय सीएचसी का घेराव किया. हादसे में पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. टक्कर इतनी जोरदार की पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी के एयरबैग खुल गए. काफिले में शामिल सभी मौके से फरार हो गए हैं. मौके पर भारी पुलिस पर तैनात कर्नलगंज थानाक्षेत्र के हुजूरपुर में बहराइच रेलवे क्रॉसिंग के पास की ये घटना है.

इस हादसे ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुए उस हादसे की याद दिला दी, जिसमें बीजेपी नेता अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर गंभीर आरोप लगे थे. उस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी. एफआईआर के मुताबिक चार पीड़ितों को कथित तौर पर आशीष मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे एक वाहन द्वारा कुचल दिया गया था.

कौन है करण भूषण सिंह?

34 साल के करण भूषण सिंह (Karan Bhushan Singh) बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Bhushan Sharan Singh) के छोटे बेटे हैं. 13 दिसंबर 1990 को जन्में करण भूषण के एक बेटी और एक बेटा है. वह डबल ट्रैप शूटिंग के नेशनल खिलाड़ी रह चुके हैं. करण भूषण उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया था. इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा. करण भूषण के बड़े भाई प्रतीक भूषण सिंह बीजेपी के विधायक हैं.

गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह दो बार गोण्डा, एक बार बहराइच और कैसरगंज लोकसभा सीट से लगातार तीन बार के सांसद हैं. वो पहले भी समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं और जीत चुके हैं. कैसरगंज सीट से अपना पहला चुनाव बृजभूषण सिंह समाजवादी पार्टी के टिकट पर ही जीते थे.

NEWS SOURCE : zeenews

#Crime_news #crime #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 accident involving convoy of Brij Bhushan Sharan Singh's son Karan Bhushan faridabadnews faridabadnews24 two injured Two killed
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.