Self Add

जेपी नड्डा बने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव

राजनीति : भारतीय जनता पार्टी के नये अध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के नये अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में की गई। इसके मद्देनजर मुख्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ भाजपा नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी मौजूद रहे।

1. जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। जेपी नड्डा भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से प्रधानमंत्री मोदी और शाह की पसंद के तौर पर देखे जा रहे हैं।
2. नड्डा ने राजनीति में शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। संगठन में उनका दशकों पुराना अनुभव, आरएसएस से उनकी नजदीकी और स्वच्छ छवि उनकी ताकत है।
3. ब्राह्मण परिवार से संबंध रखने वाले जगत प्रकाश नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 में बिहार की राजधानी पटना में हुआ था।
4. जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा और बीए की डिग्री पटना के कॉलेज से हासिल की है। एलएलबी की डिग्री इन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से प्राप्त की है।
5. नड्डा 1998 से लेकर 2003 तक हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।
6. 2008 से लेकर 2010 तक धूमल सरकार में मंत्री, कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली।
7. जेपी नड्डा अप्रैल 2012 में राज्यसभा सांसद चुने गए।
8. नड्डा 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में भाजपा के चुनाव अभियान के प्रभारी थे, जहां पार्टी को सपा और बसपा के महागठबंधन से कड़ी चुनौती थी। भाजपा ने यूपी में 80 लोकसभा सीटों में से 62 पर जीत दर्ज की।
9. भाजपा के लिए महत्वपूर्ण राज्य संभालने के अलावा नड्डा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी थे।
10. जेपी नड्डा संसदीय बोर्ड के एक सदस्य भी रहे हैं, जो कि पार्टी का निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea