Self Add

चंडीगढ़ हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, उत्तर प्रदेश को शूटआऊट में 2-0 से हराया

 Khelo India 2020 Games में चंडीगढ़ हॉकी टीम ने उत्तर प्रदेश को शूटआऊट में 2-0 से हराकर गाेल्ड जीत लिया। गुवाहाटी में खेले जा रहे ब्वॉयज अंडर-17 कैटेगरी हॉकी के फाइनल मुकाबले में मैच टाइम में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रही। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ।

चंडीगढ़ के गोलकीपर बिक्रमजीत सिंह के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत चंडीगढ़ हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 2-0 के अंतर से हराया। मैच के दौरान यूपी की ओर से बेहतरीन शुरूआत करते हुए खेल के 6वें मिनट में अरुण साहनी ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

इसके बाद चंडीगढ़ टीम ने आक्रामक खेल खेलते हुए 17वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला, जिसे दीपक कुमार ने गोल में बदल कर टीम को 1-1 बराबरी पर ला दिया। इसके बाद 43वें मिनट में यूपी के अरुण साहनी दूसरा गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। वहीं, मुकाबले के 51वें मिनट में चंडीगढ़ के सुमित ने गोल दागा और स्कोर को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। मैच खत्म होने तक दोनों टीम 2-2 की बराबरी पर रही।

इसके बाद चंडीगढ़ की ओर से शूटआउट में अजय पाल सिंह व अंकुश गोल करने में सफल रहे। वहीं, विपक्षी टीम कोई गोल नहीं कर सकी, जिसका श्रेय चंडीगढ़ के गोलकीपर बिक्रमजीत सिंह को जाता है, जिन्होंने विरोधियों के शूटआउट को नाकाम कर दिया।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea