Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
  • Photos
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
  • Photos
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
  • Photos
Home » पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश, सब इंस्पेक्टर की पत्नी को आई रातभर में 100 से ज्यादा काॅल

पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश, सब इंस्पेक्टर की पत्नी को आई रातभर में 100 से ज्यादा काॅल

faridabadnews24By faridabadnews24February 15, 2026Updated:February 19, 2026No Comments2 Mins Read
The sub-inspector's wife received over 100 calls overnight.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

सिरसा: गांव खारिया निवासी एक महिला को उसके पति के ही साथी सब इंस्पेक्टर द्वारा फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन को इसकी शिकायत भेजी। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता मीरा ने बताया कि उसके पति हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर है और वर्तमान में उनकी ड्यूटी करनाल में है। वे जाट आरक्षण मामले की जांच कर रही एसआईटी में तैनात है। 11 फरवरी की शाम करीब 7 बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने बिना परिचय दिए पति के बारे में पूछा। मीरा ने बताया कि पति ड्यूटी पर गए हुए हैं तो फोन करने वाले ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल शुरू कर दिया।

आरोप है कि उसने धमकी दी कि मैं तेरे घर वाले को मारकर टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा। मीरा का कहना है कि वह घबरा गई और फोन काट दिया, लेकिन उस व्यक्ति ने पूरी रात 100 से ज्यादा कॉल की। डर के कारण उसने कॉल रिसीव नहीं की। वह रातभर सो नहीं पाईं। धमकी देने वाला व्यक्ति भी हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर है और हांसी का रहने वाला है। फिलहाल करनाल में ही तैनात है। पहले सिरसा पुलिस की शिकायत शाखा में तैनात रह चुका है। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि शिकायत की जांच करवाई जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 The sub-inspector's wife received over 100 calls overnight.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

    Related Posts

    फर्जी वीडियो से सावधान : ऐसे करें बचाव, राजनेताओं के नाम पर फैलाया जा रहा डिजिटल धोखाधड़ी का जाल

    February 19, 2026

    Rules Changes from 1 January 2026: आपकी जेब पर होगा सीधा असर आज से बदल गए ये 8 नियम

    February 19, 2026

    Zomato: जानें बड़ी वजह, हर महीने 5,000 कर्मचारियों को निकाल रही जोमैटो कंपनी

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • देश-विदेश
    • फरीदाबाद
    • हरियाणा
    • कारोबार
    • क्राईम
    • मनोरंजन

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.