Self Add

राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य 26 जनवरी को अंबाला में करेंगे ध्वजारोहण

चंडीगढ़ : हरियाणा का राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह 26 जनवरी, 2020 को अंबाला में आयोजित किया जाएगा, जहां हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

इसी सायं हरियाणा राज भवन, चण्डीगढ़ में ‘एट होम’ भी होगा। मुख्यमंत्री  मनोहर लाल जींद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता गणतन्त्र दिवस पर कुरूक्षेत्र में तथा हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा रोहतक में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला गणतन्त्र दिवस पर करनाल में, गृह मंत्री अनिल विज पंचकूला में, शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल सिरसा में, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा गुरुग्राम में, विद्युत मंत्री श्री रणजीत सिंह फतेहाबाद में, कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल फरीदाबाद में, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल भिवानी में, सामाजिक न्याय एवं अधिकरिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव हिसार में, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री  कमलेश ढांडा पानीपत में, पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री श्री अनूप धानक सोनीपत में और खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह चरखी दादरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

इसी प्रकार, रोहतक के मंडलायुक्त झज्जर में, फरीदाबाद के मंडलायुक्त नूंह में, गुरुग्राम के मंडलायुक्त रेवाड़ी में, करनाल के मंडलायुक्त कैथल में, महेन्द्रगढ़ के उपायुक्त महेन्द्रगढ़ (नारनौल) में, पलवल के उपायुक्त पलवल में तथा यमुनानगर के उपायुक्त यमुनानगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

 यदि उपरोक्त महानुभावों में से कोई उक्त स्थानों पर किन्ही कारणों से नहीं पहुंच पाता तो वहां सम्बंधित उपायुक्त झण्डा फहराएंगे। उप-मण्डल मुख्यालयों पर सम्बन्धित उप-मण्डल अधिकारियों (नागरिक) द्वारा तथा तहसील मुख्यालयों (जहां तहसील मुख्यालय भिन्न हैं) पर तहसीलदार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। मण्डल, जिला, उप-मण्डल और तहसील मुख्यालयों पर गृह रक्षियों और एन. सी. सी. के साथ मिलकर पुलिस परेड करवाई जाएगी।

————————————
चंडीगढ़ 23 जनवरी-  हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने हरियाणा राजभवन में डा0 बी.आर. अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, राई (सोनीपत) का वार्षिक कैलेन्डर जारी किया।इस अवसर पर राज्यपाल सचिव डा0 जी. अनुपमा, विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 विनय कपूर मेहरा, कुल-सचिव डा0 अमित कुमार उपस्थित थे। विश्वविद्यालय के इस कैलेन्डर में बेटी बचाओ-बेटी पढाओं और स्वच्छ भारत अभियान का लोगो प्रिंट किया गया है। कैलेन्डर के माध्यम से सरकार के इन दोनों कार्यक्रमों का संदेश आमजन तक पहुचानें का प्रयास किया गया है।

———————————-

चंडीगढ़, 23 जनवरी- हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सोहन लाल को जिला परिषद यमुनानगर तथा श्री सतीश को जिला परिषद रोहतक का अध्यक्ष अधिसूचित किया गया है।राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा इस आशय की अधिसूचना जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि सोहन लाल 14 जनवरी को जबकि श्री सतीश 20 जनवरी को निर्वाचित हुए हैं।

————————————-

चंडीगढ़, 23 जनवरी- हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता के साथ जिला करनाल के गांव मुंडीगढ़ी तथा जिला जींद के बिरोली में उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। साथ ही, इन उप-स्वास्थ्य केंद्रों के लिए सहायक स्टाफ की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।उन्होंने बताया कि गांव मुंडीगढ़ी और सदरपुर की कुल जनसंख्या 5986 है, जो उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए पर्याप्त है। उप-स्वास्थ्य केंद्र लालपुरा से मुंडीगढ़ी की दूरी 8 किलोमीटर है। ग्राम पंचायत ने उप-स्वास्थ्य केंद्र के लिए नि:शुल्क भूमि देने की सहमति जताई है। इसके अलावा, जब तक यह स्वास्थ्य केंद्र नहीं बन जाता तब तक मुफ्त भवन भी उपलब्ध करवाने की इच्छा जाहिर की है।

प्रवक्ता ने बताया कि सरकार द्वारा उप-स्वास्थ्य केंद्र बिरोली की सैद्धान्तिक स्वीकृति 8 अगस्त 2007 को प्रदान की गई थी, परंतु किसी कारण से अमले के सृजन की स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई थी।

—————————————

चंडीगढ़, 23 जनवरी- हरियाणा सरकार ने अंबाला शहर के बस-स्टैंड का नामकरण पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के नाम पर करने का निर्णय लिया है।हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री असीम गोयल ने एक पत्र के माध्यम से इस बस अड्डïे का नाम श्रीमती सुषमा स्वराज के नाम पर रखने का आग्रह किया है।

मूलचंद शर्मा ने बताया कि श्रीमती स्वराज देश की प्रख्यात राजनीतिज्ञ थीं जोकि अंबाला शहर से संबंध रखती थीं। चूंकि 14 फरवरी को उनका जन्मदिन है, इसलिए बस अड्डे का नामकरण भी उसी दिन से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश की अन्य बेटियों को भी अपने कार्यक्षेत्र के शिखर पर पहुंचने की प्रेरणा मिलेगी।

——————————–

चंडीगढ़, 23 जनवरी- हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि प्रदेश के सरकारी कालेजों में जल्द ही 2592 एसिस्टेंट प्रोफेसरों के पद भरे जाएंगे, इसके बाद कालेजों में शैक्षणिक स्टॉफ की कमी नहीं रहेगी।शिक्षा मंत्री ने आज यहां इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उच्चतर शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सरकारी कालेजों के लिए एसिस्टेंट प्रोफेसरों के 2592 नए पद सृजित करने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के गठन से लेकर आज तक के इतिहास में एसिस्टेंट प्रोफेसरों के एक साथ इतने पदों को पहली बार सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 157 राजकीय महाविद्यालय हैं जिनमें लगभग 1.90 लाख विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन महाविद्यालयों के लिए पहले से ही 4975 एसिस्टेंट प्रोफेसरों के स्वीकृत पद हैं। हरियाणा सरकार द्वारा अब विभिन्न 33 विषयों के एसिस्टेंट प्रोफेसरों के 2592 नए पद मंजूर करने से स्वीकृत पदों की कुल संख्या 7567 हो जाएगी। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों पर जल्द ही भर्ती की जाएगी।

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने राज्य सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक व शिक्षा के क्षेत्र में निर्णायक बताते हुए कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के उच्चतर शिक्षा विभाग के संस्थानों में सभी विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्घ है। उन्होंने बताया कि पिछले 5 वर्ष के दौरान सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं उनकी बदौलत आज पड़ौस ही नहीं दूर-दराज के प्रदेशों के विद्यार्थी भी हरियाणा के शैक्षणिक संस्थानों में पढऩे के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सुधारात्मक कदम उठाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद का भी गठन किया गया है।

———————————–

चंडीगढ़, 23 जनवरी- हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर स्नातकोतर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान चण्डीगढ़ में स्थित सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित 17 वें रक्तदान शिविर का उदघाटन किया।

श्री यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है। जो कि कई जिंदगियों को बचाता है। मानवता की सेवा हम सबको किसी न किसी माध्यम से करनी चाहिए। उन्होनें विशेषकर युवाओं से आहवान करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर आगे आना चाहिए ताकि वह अच्छे रास्ते पर चलते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ व नशे से बचकर रहें।

 उन्होंने रक्तदान करने वालों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि यह पुण्य का काम है। रक्तदान शिविरों का आयोजन होना चाहिए। सामाजिक संस्थाओं व शैक्षणिक संस्थानों के साथ ही लोगों को भी रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होनें इस अवसर पर शिविर में लगी प्रर्दशनी का  अवलोकन कर रक्तदाताओं से बातचीत की और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea