पाकिस्तान में शादी समारोह से हिंदू लड़की किडनैप

पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन कराने का एक और मामला सामने आया है। विवाह समारोह से एक हिंदू लड़की का अपहरण कर उसका धर्म इस्लाम में परिवर्तित करा दिया गया। इसके बाद एक मुस्लिम शख्स से उसकी शादी कराई गई।

सिंध प्रांत के मटियारी जिले में शनिवार को लड़की को विवाह समारोह के दौरान कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। उसके बाद उसकी शादी शाहरुख गुल से कराई गई। लड़की का नाम भारती बाई है।

अधिकारियों ने अपहरणकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। खबरों के मुताबिक, पुलिस ने दुल्हन को जबरन ले जाने में शख्स की मदद की। अमेरिका स्थित सिंधी फाउंडेशन ने कहा है कि हर साल, 12 से 28 साल की उम्र की लगभग 1,000 युवा सिंधी हिंदू लड़कियों का अपहरण कर लिया जाता है और जबरन शादी करा दी जाती है।

पाकिस्तान में लगातार इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं, जहां देश के अल्पसंख्यक जैसे हिंदू, सिख और क्रिश्चियन क जबरन इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर बाद में मुस्लिम लड़कों से शादी करा दी गई। पिछले साल अगस्त में, 19 वर्षीय जगजीत कौर कई दिनों तक गायब रही। बाद में यह पता चला कि उसका अपहरण हुआ था और बाद एक मुस्लिम व्यक्ति से जबरन शादी करा दी गई थी।

गुरुद्वारा तंबू साहिब के एक ‘ग्रन्थि’ (पुजारी) भगवान सिंह की बेटी को भी बंदूक की नोक पर इस्लाम में परिवर्तित कर दिया गया था। इस घटना के बाद भारत में कई नेताओं ने हंगामा किया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

School
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.