Self Add

जानिए 10 अहम बातें पीएम मोदी ने दिल्ली की पहली रैली में भरा हुंकार

नई दिल्ली । दिल्ली में ठंड के कम होते एहसास के बीच अब राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी ने सोमवार को कड़कड़डूमा रैली में दिल्ली की सत्तासीन आम आदमी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए भाजपा की जीत का आह्वान किया। पीएम की रैली से पहले ही यहां काफी संख्या में लोग पहुंचे थे खासकर इस रैली में महिलाओं की संख्या काफी दिखी जो भगवा रंग की पगड़ी बांध कर आई थीं। आइए जानते हैं पीएम की रैली की 10 अहम बातें जो उन्होंने रैली में उठाया।

दिख रहा दिल्ली की जनता का मन

चुनाव घोषणा के बाद पीएम की पहली सभा थी। इस रैली में पीएम ने कहा कि सहयोगी दलों के नेता आपके बीच आ कर बात रख रहे हैं। मन क्या है बताने की जरूरत नहीं साफ-साफ दिख रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली दिल्ली की सातों सीटों पर जीत का जिक्र करते हुए कहा कि सात सीट देकर दिल्ली के लोगों ने बता दिया था। देश बदलने में मदद की है। अब दिल्ली का वोट आपके लिए होगा।

दिल्ली भारत की धरोहर

पीएम ने दिल्ली के बारे में कहा कि दिल्ली सिर्फ शहर नहीं है यह भारत की धरोहर है। जीवित परंपरा है। दिल्ली स्वीकार और सत्कार करती है। हिंदुस्तान को दिल में जगह दी है। भारत की राजधानी का भविष्य तय करेगा। वोटिंग सिर्फ़ सरकार बनाने का नहीं विकास के लिए होगा। भाजपा जो कहती है वो करती है। देश के लोगों का हित सबसे ऊपर है। नेगेटिव नही पोसेटिव होता है। दिन रात एक कर रहे हैं। चुनौती को दूर कर रहेंगे।

अवैध कॉलोनी का मुद्दा उठाया

अवैध कॉलोनी समस्या थी। वोट के लिए वादे किए जाते थे समस्या नहीं सुलझाई जाती थी। संसद से कानून बनाया। सरकारी बुलडोजर से निजात दिलाया। 11फरवरी के बाद एनडीए की सरकार बनेगी तो विकास का काम आगे बढ़ेगा। जहा झुग्गी वहां पक्का घर बनेगा। गैस कनेक्शन और साफ जल मिलेगा।

गरीबों को मिलेगा घर

2022 तक सपना देखा है गरीब बेघर को घर देने का। उसी का हिस्सा है उदय योजना। अपना दर्द बताता हूँ। केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जो सरकार है गरीबों को घर नहीं देना चाहती है। प्रधानमंत्री योजना नहीं लागू हो रही है। इस सरकार के कारण पक्का मकान नहीं बन सका। ऐसे मुद्दे पर राजनीति करनी चाहिये क्या। जबतक ये लोग बैठे रहेंगे दिल्ली की भलाई में रूकावट डालेंगे। राजनीति के अलावा कुछ नहीं जानते।

20 साल बर्बादी के

20 साल आपने बर्बादी झेल लिया अब एक ही रास्ता बचा है इसलिए दिल्ली में भाजपा की सरकार आना जरूरी है। विकास का काम करेंगे। 21वीं सदी का भारत नफरत को राजनीति से नही विकास की राजनीति से चलेगा। पहली बार हुआ है कि विपक्ष को शिकायत है। शिकायत ये ही कि जल्दी क्या है एक के बाद एक फैसले क्यों ले रहे हों। चुनौतियों से मुक्ति पानी होगी। पुरानी बुराइयों से मुक्ति लेनी होगी।

गिनाए भाजपा के काम

पीएम ने भाजपा के कामों को गिनाते हुए कहा कि 370 से मुक्ति 70 साल बाद, राम जन्म भूमि पर फैसला स्वतंत्रता के 70 साल बाद, ननकाना साहेब 70 साल बाद, caa से नागरिक 70 साल बाद , वहीं वन रैंक वन पेंशन का मामला उठाते हुए कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला किया। कहा कि यह सारे फैसले पहले भी लिए जा सकते। स्वार्थी नीति से फैसले अटकते रहे।

तीन तलाक का मुद्दा उठाया

पीएम ने कहा कि मुस्लिम बहन बेटियों को तीन तलाक़ से मुक्ति मिली। देश को लोकपाल मिला। दिल्ली के लोग आज भी इंतजार है। जब नियत साफ होती है तभी विकास होता है। दिल्ली सुरक्षित हो यही हमारा उद्देश्य है। बजट का लाभ सभी दिल्ली वालों को मिलेगा। रोजगार का नया अवसर मिलेगा। ग्रुप बी और सी की अलग अलग परीक्षा नहीं देना होगा। यह तैयारी करने आते हैं।

केजरीवाल पर तंज

पीएम ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए अन्ना आंदोलन का याद दिलाते हुए कहा कि राजनीति बदलने वालों का नक़ाब उत्तर गया है। इशारों इशारों में केजरीवाल को घेरा। कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर कटघरे में खड़ा किया था। सेना से सवाल पूछते थे। क्या ऐसी दिल्ली चाहिए। सीलमपुर जामिया या शाहीन बाग में प्रदर्शन हुए। यह संयोग नहीं प्रयोग है। दिल्ली को अराजकता में नहीं छोड़ सकते।

भाजपा करेगी विकास

शाहीन बाग से हो रहे जाम पर कहा कि दिल्ली का नागरिक गुस्से में है। इस मानसिकता को यहीं रोकना जरूरी है। दिल्ली को अराजकता में नहीं छोड़ सकते। हर वोट बदल सकता है। दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी तो विकास होगा। काम होगा। दिल्ली को बदलने के किये शान से कमल खिलाइए। एनडीए को वोट देना है। मेरी शक्ति बढ़ाएगा दिल्ली का वोट।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea