Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Faridabad: शहर में विश्व हिन्दू परिषद ने निकाली यात्रा, कार्यकर्ताओं को पूजित अक्षत सौंपे गए

Faridabad: शहर में विश्व हिन्दू परिषद ने निकाली यात्रा, कार्यकर्ताओं को पूजित अक्षत सौंपे गए

faridabadnews24By faridabadnews24December 18, 2023No Comments2 Mins Read

Faridabad: बल्लभगढ़ शहर में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या से आए पूजित अक्षत (पीले चावल) की भव्य कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे, बैंड – ढोल ताशों के साथ निकाली गयी। जिसमें श्री राम सीता की झांकी, श्री राम पालकी, 151 कलश समाज द्वारा उठाए गए व लगभग 1000 लोग यात्रा में शामिल हुए। इसका आयोजन विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान एवं शहर के सभी धार्मिक सामाजिक संगठनो एवं सनातन समाज द्वारा किया गया।

इसके बाद अक्षत दर्शन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसके अंतर्गत शोभा यात्रा पूरे नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से निकाली गई। जो कि विष्णु कॉलोनी खेड़ा देवता मंदिर से शुरू होकर सुभाष कॉलोनी, बाला जी मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, छज्जु राम रोड, मेलरना रोड, 24 फुट रोड, से होते हुए श्याम मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पूजित अक्षत कलश यात्रा का पुष्प वर्षा, प्रसाद से स्वागत किया गया। हजारों लोगों ने पवित्र अक्षत के दर्शन करके धर्म लाभ कमाने का काम किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राम जन्मभूमि अक्षत वितरण जनसंपर्क अभियान के सह संयोजक अमित। अक्षत वितरण में सभी बस्तियों के संयोजक दिलीप, adv. दीपक, तरुण शर्मा, अमित दीक्षित, सजल। विश्व हिंदू परिषद से प्रांत सत्संग प्रमुख सुनील शर्मा, विभाग मंत्री ओपी यादव, विभाग संत संपर्क प्रमुख होरी लाल शर्मा, जिला अध्यक्ष सत्यदेव जी, जिला मंत्री महिपाल सोलंकी, जिला सत्संग प्रमुख द्वारका प्रसाद, RSS नगर सह संघचालक सुरेश जी, भाजपा वरिष्ठ नेता टीपर चंद शर्मा और राकेश गुर्जर, जितेंद्र बंसल व अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। पूजित अक्षत कलश यात्रा सह संयोजक विशाल ने बताया की यात्रा के बाद अक्षत नगर की 11 बस्तियों में पहुंचेंगे। इसके बाद राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त अक्षत वितरण पूरे नगर में 1 से 15 जनवरी घर घर कार्यकर्ताओं द्वारा वितरण होगा व इसके लिए टीम बनाने की तैयारियां हो रहीं हैं।

Faridabad: Vishwa Hindu Parishad took out a yatra in the city faridabadnews faridabadnews24 worshiped Akshat was handed over to the workers.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026

बदरपुर बॉर्डर पर वाहनों की सघन जांच, CJP प्रदर्शन को लेकर फरीदाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कांग्रेस कार्यकर्ता हाउसअरेस्ट

October 10, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.